Beyond the Breaking News

ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एआई, ड्रोन और सीसीटीवी का इस्तेमाल कर रहा रेलवे: अश्विनी वैष्णव

विज्ञान News

ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एआई, ड्रोन और सीसीटीवी का इस्तेमाल कर रहा रेलवे: अश्विनी वैष्णव
प्रौद्योगिकीव्यापारराष्ट्रीय

ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एआई, ड्रोन और सीसीटीवी का इस्तेमाल कर रहा रेलवे: अश्विनी वैष्णव

ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एआई , ड्रोन और सीसीटीवी का इस्तेमाल कर रहा रेलवे: अश्वि नी वैष्णव ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एआई , ड्रोन और सीसीटीवी का इस्तेमाल कर रहा रेलवे: अश्वि नी वैष्णव ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एआई , ड्रोन और सीसीटीवी का इस्तेमाल कर रहा रेलवे: अश्वि नी वैष्णवनई दिल्ली, 21 मई । केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि भारतीय रेलवे ट्रेनों, यात्रियों, स्टेशन परिसरों और विशाल रेल नेटवर्क की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एआई, ड्रोन और सीसीटीवी जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यापक इस्तेमाल कर रहा है।उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि रेलवे सुरक्षा बल के बीट स्तर पर खुफिया जानकारी जुटाने की व्यवस्था को मजबूत कर मिशन मोड में यह काम किया जा रहा है। रेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में देशभर के फील्ड अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य फोकस रेलवे नेटवर्क में अधिक प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन के लिए आरपीएफ और सरकारी रेलवे पुलिस के बीच सूचना साझा करने की व्यवस्था को बेहतर बनाकर समन्वय मजबूत करना था। बैठक में बताया गया कि पिछले कुछ दिनों में कई घटनाओं की शुरुआती जांच में असामाजिक तत्वों की संलिप्तता सामने आई है। इनमें हाल की कुछ आगजनी की घटनाएं भी शामिल हैं।आधिकारिक बयान के अनुसार, कई मामलों में रेलवे की त्वरित और सक्रिय कार्रवाई से बड़े हादसों को टालने में मदद मिली है। बैठक में यह भी महसूस किया गया कि खुफिया तंत्र को मजबूत करने और सूचनाओं को तेजी से प्रोसेस करने के लिए तकनीक के इस्तेमाल के साथ-साथ रेलवे यात्रियों को भी यात्रा के दौरान और स्टेशन परिसर में इंतजार करते समय असामाजिक गतिविधियों को रोकने में सक्रिय सहयोग के लिए प्रोत्साहित करेगा। मंत्रालय ने यात्रियों से यात्रा के दौरान सतर्क और जागरूक रहने की अपील की। रेलवे परिसर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर देने को कहा गया है। बैठक में तकनीक-आधारित सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, पूरे रेलवे नेटवर्क में सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने और रेलवे बोर्ड मुख्यालय तथा फील्ड जोन के बीच परिचालन सुरक्षा समन्वय बेहतर करने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा, साइबर सुरक्षा मजबूत करने, कैमरों की गुणवत्ता अपग्रेड करने और एआई-आधारित निगरानी एवं मॉनिटरिंग सिस्टम तैनात करने पर भी चर्चा हुई।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

प्रौद्योगिकी व्यापार राष्ट्रीय ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एआई ड्रोन और सीसीटीवी का इस्तेमाल कर रहा रेलवे: अश्वि न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-05-21 16:54:17