Cuba: क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर US ने दर्ज किया आपराधिक मामला, ट्रंप बोले- लोग कर रहे सराहना

United States News

Cuba: क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर US ने दर्ज किया आपराधिक मामला, ट्रंप बोले- लोग कर रहे सराहना
CubaRaul CastroDonald Trump

Cuba: क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर US ने दर्ज किया आपराधिक मामला, ट्रंप बोले- लोग कर रहे सराहना US announces criminal case

Cuba : क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर US ने दर्ज किया आपराधिक मामला, ट्रंप बोले- लोग कर रहे सराहना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}} Cuba : क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर US ने दर्ज किया आपराधिक मामला, ट्रंप बोले- लोग कर रहे सराहना अमेरिका ने 1996 में निर्वासित समूह के विमानों को मार गिराने के मामले में क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर आपराधिक आरोप लगाए हैं। इस कदम को ट्रंप प्रशासन द्वारा क्यूबा पर बढ़ते दबाव और राजनीतिक बदलाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं क्यूबा ने अमेरिकी आरोपों को राजनीतिक हमला बताया है। अमेरिका के संघीय अभियोजकों ने बुधवार को क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की घोषणा की। राउल कास्त्रो पर 1996 में मियामी स्थित निर्वासित समूह के नागरिक विमानों को मार गिराने के मामले में आपराधिक आरोपों की घोषणा की गई। यह मामला ' ब्रदर्स टू द रेस्क्यू ' नामक समूह द्वारा संचालित दो छोटे विमानों को गिराए जाने से जुड़ा है। उस समय राउल कास्त्रो क्यूबा के रक्षा मंत्री थे। उन पर हत्या और विमान नष्ट करने सहित कई आरोप लगाए गए हैं।कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश और न्याय विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मियामी में आयोजित एक कार्यक्रम में इस मामले की घोषणा की। यह कार्यक्रम विमान हादसे में मारे गए लोगों की स्मृति में आयोजित किया गया था। Iran: 'युद्ध नहीं, सम्मानजनक कूटनीति ही बेहतर रास्ता'; ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन ने फिर दोहराया अपना रुखकास्त्रो पर अभियोग के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा," मियामी की क्यूबा भाषी आबादी और निश्चित रूप से मियामी से परे भी अटॉर्नी जनरल ने आज जो किया उसकी सराहना करते हैं। क्यूबा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है।" वहीं, क्यूबा में तनाव बढ़ने की आशंका पर ट्रंप ने कहा,"नहीं। तनाव नहीं बढ़ेगा। उन्होंने वास्तव में क्यूबा पर अपना नियंत्रण खो दिया है।" गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लंबे समय से क्यूबा पर दबाव बढ़ाने की बात कर रहे हैं। अमेरिकी प्रशासन ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद क्यूबा के खिलाफ ईंधन आपूर्ति रोकने सहित कई कदम उठाए थे, जिससे वहां बिजली संकट और आर्थिक दबाव बढ़ा।अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्यूबा की जनता से नई नेतृत्व व्यवस्था और मुक्त बाजार अर्थव्यवस्था की मांग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अमेरिका क्यूबा के साथ संबंधों में नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार है। वहीं, क्यूबा के उप विदेश मंत्री कार्लोस एफ डी कोसियो ने मार्को रुबियो के बयान पर सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि वह क्यूबा के बारे में बार-बार गलत दावे कर रहे हैं और देश के लोगों के खिलाफ आक्रामक नीतियों को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि राउल कास्त्रो के अमेरिका की हिरासत में आने की संभावना फिलहाल नहीं दिखती। उन्होंने 2006 में अपने भाई फिदेल कास्त्रो से सत्ता संभाली थी और 2018 में सत्ता हस्तांतरित कर दी थी। हालांकि, 2021 में कम्युनिस्ट पार्टी प्रमुख पद छोड़ने के बाद भी उन्हें पर्दे के पीछे प्रभावशाली माना जाता है। ईरान युद्ध में अमेरिका को बड़ा नुकसान: F-35 और MQ-9 ड्रोन समेत 42 सैन्य विमान हुए तबाह, इस रिपोर्ट में खुलासा रिपोर्ट के अनुसार, 1995 से ' ब्रदर्स टू द रेस्क्यू ' समूह के विमान हवाना के ऊपर उड़ान भरकर क्यूबा सरकार के खिलाफ पर्चे गिराते थे। क्यूबा ने अमेरिकी सरकार से इस पर आपत्ति जताई थी और चेतावनी दी थी कि वह अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा करेगा। 24 फरवरी 1996 को रूसी निर्मित मिग-29 लड़ाकू विमानों ने हवाना के उत्तर में क्यूबा के हवाई क्षेत्र के पास दो निहत्थे सेसना विमानों को मार गिराया था। इस घटना में विमान में सवार चार लोगों की मौत हो गई थी। पूर्व संघीय अभियोजक गाय लुईस ने कहा कि जांच के दौरान क्यूबा के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े संबंधों के प्रमाण मिले थे। हालांकि तत्कालीन क्लिंटन प्रशासन ने विदेश नीति संबंधी चिंताओं के कारण राउल कास्त्रो के खिलाफ उस समय अभियोग दायर नहीं किया था।headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates.

Stay updated with us for all latestहम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Cuba Raul Castro Donald Trump Marco Rubio Nicolas Maduro Miami Brothers To The Rescue Cuban Government Us Justice Department Plane Shootdown International Politics World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News अमेरिका क्यूबा राउल कास्त्रो डोनाल्ड ट्रंप मार्को रुबियो निकोलस मादुरो मियामी ब्रदर्स टू द रेस्क्यू क्यूबा सरकार अमेरिकी न्याय विभाग

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'सैन्य कार्रवाई हुई तो मचेगा रक्तपात', क्यूबा ने अमेरिका को दी चेतावनी - cuba warns us military action means bloodshed instability'सैन्य कार्रवाई हुई तो मचेगा रक्तपात', क्यूबा ने अमेरिका को दी चेतावनी - cuba warns us military action means bloodshed instabilityक्यूबा के राष्ट्रपति मिग्युअल डियाज कानेल ने अमेरिका को सैन्य कार्रवाई के खिलाफ चेतावनी दी है, कहा कि इससे रक्तपात और क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ेगी। अमेरिका द्वारा क्यूबा पर दबाव बढ़ाने और सैन्य दखलंदाजी की खबरों के बीच, क्यूबा ने आत्मरक्षा का अधिकार दोहराया...
Read more »

US: सात बार फेल होने के बाद मिली कामयाबी, सीनेट ने ट्रंप के युद्ध अधिकारों को सीमित करने का प्रस्ताव किया पासUS: सात बार फेल होने के बाद मिली कामयाबी, सीनेट ने ट्रंप के युद्ध अधिकारों को सीमित करने का प्रस्ताव किया पासUS: सात बार फेल होने के बाद मिली कामयाबी, सीनेट ने ट्रंप के युद्ध अधिकारों को सीमित करने का प्रस्ताव किया पास
Read more »

US: 'ईरान हर हाल में चाहता है समझौता', ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगी जंग; तेल की कीमतों पर भी कह दी ये बड़ी बातUS: 'ईरान हर हाल में चाहता है समझौता', ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगी जंग; तेल की कीमतों पर भी कह दी ये बड़ी बातUS: 'ईरान हर हाल में चाहता है समझौता', ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगी जंग; तेल की कीमतों पर भी कह दी ये बड़ी बात
Read more »

'2026 में इन 3 तरह के लोगों के लिए US जाना घाटे का सौदा', भारतीय प्रोफेशनल की सलाह - indian expert why us move may harm your career in 2026'2026 में इन 3 तरह के लोगों के लिए US जाना घाटे का सौदा', भारतीय प्रोफेशनल की सलाह - indian expert why us move may harm your career in 2026कैरियर कोच अनुष्क शर्मा ने लिंक्डइन पर बताया कि कुछ भारतीय पेशेवरों के लिए अमेरिका जाना घाटे का सौदा हो सकता है। उन्होंने उन तीन तरह के लोगों को सलाह दी है जिन्हें US जाने के फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए, खासकर यदि वे भारत में अच्छी कमाई कर रहे हैं या आर्थिक रूप से कमजोर...
Read more »

Iran us war: युद्ध का असर से राॅ मटेरियल सप्लाई प्रभावित, बुखार पेन किलर समेत अन्य दवाएं हो सकती हैं महंगीIran us war: युद्ध का असर से राॅ मटेरियल सप्लाई प्रभावित, बुखार पेन किलर समेत अन्य दवाएं हो सकती हैं महंगीIran us war: ईरान-अमेरिका में जारी युद्ध का असर अब छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। दवाये 20 से 30 फीसदी तक महंगी हो गई है।
Read more »

ईरान युद्ध में अमेरिका को बड़ा नुकसान: F-35 और MQ-9 ड्रोन समेत 42 सैन्य विमान हुए तबाह, इस रिपोर्ट में खुलासाईरान युद्ध में अमेरिका को बड़ा नुकसान: F-35 और MQ-9 ड्रोन समेत 42 सैन्य विमान हुए तबाह, इस रिपोर्ट में खुलासाईरान युद्ध में अमेरिका को बड़ा नुकसान: F-35 और MQ-9 ड्रोन समेत 42 सैन्य विमान हुए तबाह, इस रिपोर्ट में खुलासा us iran war 42 aircraft loss report Strait
Read more »



Render Time: 2026-05-20 23:38:02