Beyond the Breaking News

Delhi Smog News: जानिये- क्यों इस बार दिल्ली-एनसीआर के लोगों को ज्यादा परेशान करेगा स्माग

इंडिया समाचार समाचार

Delhi Smog News: जानिये- क्यों इस बार दिल्ली-एनसीआर के लोगों को ज्यादा परेशान करेगा स्माग
इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

जानिये- क्यों इस बार दिल्ली-एनसीआर के लोगों को ज्यादा परेशान करेगा स्माग Delhi AirQualityIndex DelhiNCR

दिल्ली में वायु प्रदूषण के बहुत खराब और गंभ्रीर स्तर के बीच स्माग एपिसोड भी लंबा खिंचने के आसार बन रहे हैं। सेंटर फार साइंस एंड एन्वायरमेंट की एक अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार सुधार के अभी कोई आसार नहीं लग रहे। रिपोर्ट में मौजूदा हालातों के मददेनजर आपातकालीन उपाय अपनाने पर भी बल दिया गया है। बुधवार को जारी इस रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में मंगलवार को छाया स्माग दिल्ली में लगातार उच्च वायु प्रदूषण स्तर को दर्शाता है। सर्दियां शुरू होते ही राजधानी दिल्ली में स्माग छा गया, जो दर्शाता है कि इस वर्ष ज्यादा परेशान करने वाले स्माग का सामना करना पड़ सकता है।रिपोर्ट में कहा गया है कि चार नवंबर को दीवाली के दिन प्रदूषण उच्च स्तर तक पहुंचा। तब से ही यानी एक सप्ताह से स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। प्रदूषण का उच्च स्तर खतरनाक स्माग छाने की संभावना की ओर इंगित कर रहा है।सीएसई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार के स्माग की तुलना वर्ष 2018 व 2020 के पहले स्माग से की जा सकती है। वर्ष 2018 व 2020 में स्माग छह दिनों तक छाया रहा। लेकिन वर्ष 2019 में स्माग की स्थिति ज्यादा खतरनाक रही जब आठ दिनों तक स्माग छाया था। मंगलवार को राजधानी में छाया स्माग वर्ष 2019 के स्माग से ज्यादा खतरनाक स्तर पर पाया गया है। हालांकि राजधानी दिल्ली में हवा चल रही है, फिर भी स्माग गहराया हुआ है। यह दर्शाता है कि राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण करने के पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए हैं।सीएसई की रिपोर्ट के अनुसार 2018 से 2021 तक हर वर्ष दीवाली में पीएम 2.

5 का स्तर बढ जाता है। दीवाली के बाद भी वायु प्रदूषण स्तर लगातार खराब बने रहने से स्माग की स्थिति पैदा होती है। राजधानी में अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो लोगों को परेशान करने वाले स्माग का सामना अधिक दिनों तक करना पड़ सकता है। हालांकि पराली के धुएं का असर इस वर्ष अक्टूबर से आठ नवंबर तक पिछले चार सालों में सबसे कम है। लेकिन राजधानी में ओजोन खतरनाक स्तर तक पहुंचा हुआ है। सीएसई ने अपने रिपोर्ट में कहा कि दीवाली के दिन प्रदूषण पिछले पांच वर्ष की तुलना में सर्वाधिक था। दीवाली के दिन ओखला में वायु प्रदूषण स्तर 1984 जबकि अशोक विहार में 1957 तक पहुंच गया था। यह पिछले वर्षों की तुलना में काफी ज्यादा है।स्माग ने पूरे भारत-गंगा के मैदानी क्षेत्रों को अपनी चपेट लिया है, चल रहे स्माग की अवधि सात दिनों से अधिक होने की उम्मीद है। सर्द मौसम, पराली के धुएं और दीवाली के पटाखों ने पहले स्माग के पहले एपिसोड को ट्रिगर किया है, हालांकि पराली के धुएं का योगदान पिछले चार वर्षों में सबसे कम रहा है। यह विश्लेषण इस मिथक को दूर करता है कि सर्दी का प्रदूषण केवल पार्टिकुलेट मैटर बढ़ने की समस्या है। यह ओजोन, कार्बन मोनोआक्साइड, नाइट्रोजन डाइआक्साइड और सल्फर डाइआक्साइड सहित जहरीली गैसों का एक हानिकारक कॉकटेल भी है। 2017 के बाद से दिवाली की रात पर पीएम 2.5 की सघनता सबसे अधिक रही है, जबकि सल्फर डाइआक्साइड और नाइट्रोजन आक्साइड का अनुपात अधिक रहा है, जो पटाखों के प्रभाव को दर्शाता है। मौजूदा गंभीर स्माग प्रकरण के लिए सभी क्षेत्रों में तत्काल आपातकालीन उपायों की आवश्यकता है ताकि प्रदूषण को और अधिक बढ़ने और स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सके। एक लंबी अवधि की रणनीति को भी तुरंत लागू करने की आवश्यकता है।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो के फेसबुक पेज से क्यों जुड़ना चाहिए लोगों को, जानने के लिए पढ़िये- पूरी खबरDelhi Metro News: दिल्ली मेट्रो के फेसबुक पेज से क्यों जुड़ना चाहिए लोगों को, जानने के लिए पढ़िये- पूरी खबरDelhi Metro News दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) ने मंगलवार से ही एक अच्छी शुरुआत की है। इसके जरिये लाखों लोगों को DMRC के बारे में रोजाना नई-नई जानकारी उपलब्ध होगी। इससे लोगों का सामान्य ज्ञान भी बढ़ेगा।
और पढो »

'PM मोदी के कार्यक्रम के लिए सुल्तानपुर के DM ने मांगीं 2000 बसें', लेटर वायरल'PM मोदी के कार्यक्रम के लिए सुल्तानपुर के DM ने मांगीं 2000 बसें', लेटर वायरलपीएम मोदी की सभा में शामिल होने के लिए करीब 2 लाख लोगों को लाया जाएगा. इतने लोगों को लाने और ले जाने के लिए सुल्तानपुर के जिलाधिकारी ने दो हजार बसें उपलब्ध कराने को कहा है.
और पढो »

15 हजार रुपये के अंदर खरीदने के लिए ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट15 हजार रुपये के अंदर खरीदने के लिए ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन्स, देखें लिस्टअगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और आपका बजट 15 हजार रुपये तक है. लेकिन, कौन सा फोन सेलेक्ट करना है, इस बारे में परेशान हैं. तो हम आपकी ये दिक्कत दूर करने जा रहे हैं.
और पढो »

Chhath Puja Delhi News : दिल्ली में पाबंदी के बावजूद श्रद्धालुओं ने यमुना के घाटों पर की छठ पूजा, मनोज तिवारी- परवेश शर्मा AAP सरकार पर बरसेChhath Puja Delhi News : दिल्ली में पाबंदी के बावजूद श्रद्धालुओं ने यमुना के घाटों पर की छठ पूजा, मनोज तिवारी- परवेश शर्मा AAP सरकार पर बरसेगंदे झाग वाले यमुना के पानी में ही श्रद्धालुओं ने पारंपरिक तरीके से छठ पूजा की और सूर्य देवता को अर्घ्य दिया। डीडीएमए के प्रतिबंध के बावजूद लोग नहीं माने। बीजेपी के सांसदों और नेताओं ने भी केजरीवाल सरकार की आलोचना की।
और पढो »

T20 World Cup 2021 के दूसरे सेमीफाइनल 'अजेय अभियान' के सामने हैं 'क्रिकेट के सुल्तान'T20 World Cup 2021 के दूसरे सेमीफाइनल 'अजेय अभियान' के सामने हैं 'क्रिकेट के सुल्तान'ICC T20 World Cup 2021 के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान की भिड़ंत आस्ट्रेलिया से है और आस्ट्रेलिया एक ऐसी टीम है जिसने सबसे ज्यादा आइसीसी ट्राफी अपने नाम की हुई हैं। कंगारू टीम को पता है कि बड़े मैच कैसे जीते जाते हैं।
और पढो »



Render Time: 2026-06-15 01:03:41