सरकार ने पेट्रोल में 30 तक एथनोल मिश्रण E-30 के लिए नए मानक जारी किए हैं, जिससे देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा।
पेट्रोल में 30% एथनोल ब्लेंडिंग का रास्ता साफ, सरकार ने जारी किए मानक नियम सरकार ने पेट्रोल में 30% तक एथनोल मिश्रण के लिए नए मानक जारी किए हैं, जिससे देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा।भारत ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।निर्धारित समय से काफी पहले पूरे देश में 20 मिश्रित पेट्रोल की बिक्री का लक्ष्य हासिल करने के बाद सरकार अब 30 फीसद एथनोल मिश्रित ईंधन की तरफ बढ़ती दिख रही है। सरकारी एजेंसी भारतीय मानक ब्यूरो ने पेट्रोल में उच्च स्तर के इथेनॉल ब्लेंडिंग के लिए नए ईंधन मानक जारी कर दिए हैं। इनमें ई-22, ई-25, ई-27 और ई-30 ईंधन के मानक तय किये गये हैं। बीआइएस ने उक्त मिश्रण वाले ईंधन की तकनीकी विशिष्टताएं, सैंपलिंग और टेस्टिंग के तरीके निर्धारित किए हैं। इससे पेट्रोल पंपों पर इन ईंधनों को स्पष्ट रूप से लेबल किया जाएगा, जैसे “ई-22 पेट्रोल'', “ई-25 पेट्रोल'' आदि।विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यह कदम भारत को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वैसे यह स्पष्ट कर दें कि अभी सरकार ने राष्ट्रव्यापी तौर पर ई-20 ईंधन की बिक्री को अनिवार्य नहीं किया है। सरकार की तरफ से देश में एथनोल मिश्रण ईंधन की बक्री को पश्चिम एशिया में चल रहे विवाद और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच और तेजी दी जा रही है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का आयातक है और अपनी जरूरत का करीब 90 फीसद तेल आयात करता है। पिछले वित्त वर्ष के दौरान कच्चे तेल का आयात बिल करीब 123 अरब डॉलर रहा, जबकि पश्चिम एशिया संकट से कीमतें बढ़ने का खतरा बना हुआ है।भारतीय रुपये में गिरावट होने, महंगाई की रफ्तार बढ़ने के लिए इसे जिम्मेदार माना जा रहा है। जबकि ई-20 मिश्रित ईंधन की बिक्री करने से 2014 से अब तक देश को लगभग 1.
44 लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बचत हुई है। करीब 245 लाख मैट्रिक टन कच्चे तेल के आयात में कमी आई है। यही वजह है कि सरकार इसे और बढ़ावा देने में जुटी है।एथनोल से जुड़े विषय पर देश के प्रसिद्ध विशेषज्ञ व टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वीपी व प्रमुख विक्रम गुलाटी ने इस विकास का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, “पेट्रोल में 20 फीसद एथनोल मिश्रण में जितनी तेजी से हमने सफलता हासिल की है उससे यह उम्मीद बनती है हम ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो सकते हैं। बीआइएस की तरफ से ई-30 की बिक्री शुरु हो जाने के बाद आत्मनिर्भर होने की तरफ और तेजी से बढ़ा जाएगा।''उन्होंने ब्राजील का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां ई-27 फॉर्मूला लागू है लेकिन औसतन 50-55 फीसद एथनोल मिश्रित पेट्रोल की बिक्री हो रही है। ब्राजील में 95 फीसद तक वाहन ऐसे बने हैं कि वे 100 फीसद एथनोल से चल सकते हैं। “भारत को भी इस बारे में सोचना चाहिए। इसके लिए हम ब्राजील सरकार की तरह ही एथनोल मिश्रित ईंधन को सामान्य पेट्रोल से सस्ती करने की व्यवस्था करनी चाहिए।" "वहां मिश्रित पेट्रोल 30 फीसद तक सस्ती होती है। वहां मिश्रित ईंधन पर चलने वाले वाहनों को सरकार की तरफ से टैक्स में छूट मिला हुआ है। हमें यह सोचना चाहिए कि एथनोल पर्यावरण की रक्षा भी कर रहा है, किसानों की मदद कर रहा है, एक नया उद्योग स्थापित कर रहा है, विदेशी मुद्रा की बचत करा रहा है।''
E30 Petrol BIS Ethanol Standards Energy Self-Reliance India Fuel Ethanol Policy Crude Oil Import Reduction Vikram Gulati Toyota Kirloskar Motor Brazil Ethanol Model Foreign Exchange Savings
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
US Gives Relief to Russian Oil Ban for 30 More DaysUS has extended the exemption for Russia's crude oil from a ban for another 30 days following pressure from several countries including India. This move aims to provide relief to the global energy supply chain as tensions continue to rise between the US and Russia over Ukraine and Ukraine-China ties.
Read more »
दो दोषियों को लिखीं सश्रम कारावास की सजा, 25-25 हजार अर्थदंड भीहापुड़ में गैंगरेप के दो दोषियों रिजवान और जीशान को अदालत ने 30-30 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषियों को पांच माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। मामले में आरोपित सोनू की मुक्ति नहीं मिल सकी। अदालत ने रिजवान और जीशान को दोषी करार देते हुए 30-30 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
Read more »
पेट्रोल में होगा 30 इथेनॉल, सरकार ने जारी किया नया आदेश; क्या होगा असर? - india notifies 30 ethanol petrol blending standardsभारत सरकार ने पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा 30 तक बढ़ाने के लिए नए ईंधन मानक अधिसूचित किए हैं। यह कदम कच्चे तेल के आयात को कम करने और E20 के बाद E22 से E30 तक के मिश्रण की तैयारी का हिस्सा है।
Read more »
शहर में 30 साल पहले बिछी पाइपलाइन से बुझ रही शहर की प्यास | The Pipeline Laid 30 Years Ago Is Quenching Thirstवर्ष 1995 में शहर की प्यास बुझाने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया था। वहीं सुआखेड़ा इंटकेवल एवं बंडोल प्लांट से लोगों को पानी दिया जा रहा है। बंडोल प्लांट में 12 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट है।
Read more »
Project Officer Transfer: महिला बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 परियोजना अधिकारी हुए इधर से उधर, देखें List | Women Child Development 30 Project Officers Transfertransfer list WCD department: राज्य शासन ने महिला एवं बाल विकास विभाग में 30 परियोजना अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से विभागीय कार्यप्रणाली और योजनाओं के क्रियान्वयन में बदलाव की संभावना है।
Read more »
30 करोड़ रुपये का कारोबार ठप, ई-फार्मेसी के खिलाफ बिहार में 40 हजार मेडिकल दुकानें बंद - bihar pharmacies strike against epharmacies rs 30 cr lossबिहार में ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा दुकानदारों ने 24 घंटे की हड़ताल की, जिससे राज्यभर में करीब 30 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। दुकानदारों ने ऑनलाइन कंपनियों द्वारा भारी छूट और बिना प्रिस्क्रिप्शन दवा बिक्री को मरीजों की सुरक्षा के लिए खतरा बताया, सरकार से समान कानून लागू करने की मांग...
Read more »
