परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण किया और घरेलू मार्गों पर बसें न चलने पर एआरएम व एमडी पर नाराजगी जताई।
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। रोडवेज बस स्टेशन पर स्थापित की गई शूरवीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर परिवहन मंत्री ने शाम को पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण किया। पूर्व विधायक सहित कई भाजपा नेताओं ने घरेलू मार्गों पर बसें संचालित न किए जाने की शिकायत की। इस पर परिवहन मंत्री एआरएम से नाराज हो गए। नई बसें तत्काल मंगवाने के लिए कहा। उन्होंने एमडी को फोन किया और कहा कि आप लोग गुमराह करते हो, इसी माह हटा देंगे।रोडवेज बस स्टेशन पर शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद एआरएम कार्यालय में विभागीय अधिकारियों से बात की। तभी पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह ने शिकायत की कि उनके गांव सुखसेनपुर के लिए फर्रुखाबाद से बस संचालित होती थी। जो बंद करवा दी गई, उन्होंने एआरएम से बात की फिर भी बस नहीं चली। कायमगंज की विधायक डॉ.
सुरभि ने भी ग्रामीण क्षेत्र से बसें संचालित न होने की बात कही। इस पर परिवहन मंत्री ने एआरएम राजेश कुमार से नाराजगी जताई। कहा कि रोडवेज कमाई के लिए नहीं जन सेवा के लिए है। एआरएम ने कहा कि उनके पास छोटी बसें नहीं हैं। इस पर परिवहन मंत्री ने एमडी को फोन लगा दिया और कहा कि हम नई बसें खरीदने के लिए कहते हैं तो आप लोग कहते हो कि आवश्यकता नहीं है। जब मौके पर आते तो पता चलता है कि बसें पुरानी हैं। घरेलू मार्गों पर भी बसें संचालित नहीं हो रही हैं। आप लोग हमें गुमराह करते हैं, इसी माह हटा देंगे। इसके बाद परिवहन मंत्री ने कहा कि निगम के पास धन की कमी नहीं है। अधिकारियों में इच्छा शक्ति की कमी है। इसी वजह से समस्या आती है। उन्होंने एआरएम को निर्देश दिया कि बनारस व अयोध्या के लिए तत्काल बसें शुरू कराएं। बसों का शुभारंभ विधायक व जिलाध्यक्ष को बुलाकर करें। लिपिक जितेंद्र सिंह ने बस स्टेशन की पेंटिंग कराने की मांग की। इस पर मंत्री ने प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। मंत्री ने इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनाए गए चार्जिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया। क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर व राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने बस स्टेशन का नाम महाराणा प्रताप के नाम से किए जाने की मांग कर ज्ञापन दिया। इस पर मंत्री ने कहा कि नाम बदलने की प्रक्रिया आज से ही शुरू हो गई है। यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण, मंत्री जयवीर सिंह बोले - मोदी-योगी सरकार दे रही सनातन संस्कृति को ताकत
Farrukhabad Bus Station Roadways Bus Services Uttar Pradesh Transport MD Removal Threat Rural Bus Routes Maharana Pratap Statue Electric Bus Charging Public Transport Complaints Farrukhabad Farrukhabad News Farrukhabad Latest News Farrukhabad News In Hindi Farrukhabad Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हरियाणा में 8 यूट्यूबर डूबने से बचे, एक छात्र बहा: यूपी के मथुरा-वृंदावन में बाढ़; ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत...MD Weather Forecast and Warnings Tracker State Wise Update.
Read more »
Bangladeshi Agitation Against Yunus: ইউনূস তুমি পাকিস্তানি, গো ব্যাক টু পাকিস্তান, রাষ্ট্রসংঘ সদর দফতরের সামনে তুলকালাম বাংলাদেশিদেরBangladeshis staged agitation against Md Yunus near UN Headquater
Read more »
Osman Hadi Killing: ইউনূস-ই খুনি? ফেব্রুয়ারির ভোট বানচাল করতেই তুমি হত্যা করেছে হাদিকে! ভাইয়ের খুনে বিস্ফোরক দাদা...You Had Killed Osman Hadi To Derail Polls: Osman Hadi Brother Big Charge Against Md. Yunus
Read more »
Pratik Ur Rahaman: প্রতীক উরকে হরিয়ে সন্তানহারা সেলিম! পদত্যাগে সিলমোহর দিয়ে চোখে জল...Pratik Ur Rahamans resignation letter finally accepted by CPM State Secretary Md Salim
Read more »
Pratik Ur Rahman: রাজ্য সম্পাদক দলটাকে দ্রুত খাদের দিকে টেনে নিয়ে যাচ্ছেন, উনি শুধু..., বিস্ফোরক প্রতীক উরMd Salim driving CPIM party towards a gorge says Pratik Ur Rahman
Read more »
Muhammed Yunus: তখতে তারেক, ক্ষমতার হাতবদলেই অশনিসংকেত? রাজনীতি ছেড়ে তড়িঘড়ি কাজে ফিরলেন বিতর্কিত ইউনূস...Leading Bengladesh interim Govt Md Yunus returns to work
Read more »



