Beyond the Breaking News

iPhone 18 Pro vs Pixel 11 Pro: लॉन्च से पहले लीक हुए दोनों फ्लैगशिप फोन्स के चौंकाने वाले फीचर्स

इंडिया समाचार समाचार

iPhone 18 Pro vs Pixel 11 Pro: लॉन्च से पहले लीक हुए दोनों फ्लैगशिप फोन्स के चौंकाने वाले फीचर्स
इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

Apple और Google की सबसे बड़ी टक्कर शुरू हो चुकी है. iPhone 18 Pro और Pixel 11 Pro में कौन देगा बेहतर कैमरा, दमदार AI और शानदार परफॉर्मेंस? फैसला आपको चौंका सकता है!

iPhone 18 Pro vs Pixel 11 Pro: लॉन्च से पहले लीक हुए दोनों फ्लैगशिप फोन्स के चौंकाने वाले फीचर्स Apple और Google की सबसे बड़ी टक्कर शुरू हो चुकी है. iPhone 18 Pro और Pixel 11 Pro में कौन देगा बेहतर कैमरा, दमदार AI और शानदार परफॉर्मेंस?

फैसला आपको चौंका सकता है! Apple और Google के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन आमने-सामने डिज़ाइन, कैमरा और AI फीचर्स में कौन मारेगा बाज़ी? स्मार्टफोन इंडस्ट्री में गूगल और ऐपल के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. दोनों कंपनियां ऐसे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करती हैं जो पूरे मार्केट में चर्चा का विषय बन जाते हैं.

आने वाले कुछ महीनों में यह मुकाबला फिर देखने को मिल सकता है, क्योंकि गूगल और ऐपल अपने नए स्मार्टफोन लाइनअप लॉन्च करने की तैयारी में हैं. आइए जानते हैं दोनों कंपनियों के आने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में. ऐपल आमतौर पर अपने नए हार्डवेयर और डिवाइसेज़ सितंबर महीने में लॉन्च करता है. इस साल भी कंपनी iPhone 18 सीरीज़ को सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकती है.

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल की नई Pixel 11 सीरीज़ अगस्त 2026 में लॉन्च हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐपल इस बार अपने नए स्मार्टफोन में कैमरा, परफॉर्मेंस, बैटरी एफिशिएंसी और डिजाइन पर खास फोकस कर सकता है.iPhone 18 Pro में 6.3-इंच LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक हो सकती है.

साथ ही Dynamic Island पहले से छोटा हो सकता है क्योंकि ऐपल Face ID के कुछ कंपोनेंट्स को डिस्प्ले के अंदर शिफ्ट कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro में नया A20 Pro 2nm प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसके चलते परफॉर्मेंस में 10% से 20% तक का सुधार देखने को मिल सकता है. साथ ही पावर कंजम्प्शन भी कम हो सकता है, जिससे बैटरी लाइफ बेहतर होगी.

Apple Intelligence फीचर्स भी पहले से ज्यादा तेज़ काम कर सकते हैं.iPhone 18 Pro में 12GB RAM मिलने की उम्मीद है. इससे मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स का इस्तेमाल और भी स्मूद हो सकता है. ऐपल के प्रो मॉडल्स हमेशा हाई-एंड एक्सपीरियंस के लिए जाने जाते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 48MP का वेरिएबल अपर्चर कैमरा मिल सकता है.

इसकी मदद से यूजर्स कैमरे में आने वाली लाइट को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर पाएंगे. इसके अलावा 48MP का टेलीफोटो लेंस और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी देखने को मिल सकता है. टेलीफोटो कैमरे को खासतौर पर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए बेहतर बनाया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल भी अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में कई बड़े बदलाव कर सकता है.

इस बार कंपनी ने आर्किटेक्चरल बदलावों के साथ-साथ कैमरा और परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाने पर काम किया है. Pixel 11 Pro में 6.3-इंच LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है. वहीं पीक ब्राइटनेस लगभग 2450 निट्स तक हो सकती है.

Pixel 11 Pro में गूगल का नया Tensor G6 2nm प्रोसेसर देखने को मिल सकता है. इसे कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा परफॉर्मेंस अपग्रेड माना जा रहा है. इससे फोन की स्पीड और AI कपाबिलिटी में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल 12GB RAM और 16GB RAM के विकल्प दे सकता है.

इससे यूजर्स अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से मॉडल चुन सकेंगे. Pixel 11 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है. इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है. टेलीफोटो कैमरे के साथ 5x ऑप्टिकल ज़ूम मिलने की भी उम्मीद है.

वहीं सेल्फी कैमरा 42MP का हो सकता है. दोनों स्मार्टफोन्स के लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स काफी दमदार नजर आते हैं. गूगल और ऐपल के फैंस इन स्मार्टफोन्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो साल के आखिर तक दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन बाजार में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आ सकते हैं.

Low Water Pressure: नल के बूंद-बूंद टपकते पानी से आ चुके हैं तंग? प्लंबर को पैसे देने से पहले आजमाएं ये 2 हैक्स, तुरंत दूर होगी टेंशनFIFA World Cup: मैक्सिकन आग लग गई!

हसीनाओं का ऐसा जलवा, स्टेडियम में मचा कोहराम... 21 सेकेंड का VIDEO वायरलहोर्मुज में भारतीयों की मौत पर UN ने US को फटकारा, याद दिलाए कायदे-कानूनउत्तर प्रदेश में 2027 का घमासान, BJP ने पहले ही चल दिया नौकरी वाला दांव Kal Ka Rashifal 13 June 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेंगे पैसा कमाने के नए स्रोत, जानें अन्य राशियों का हाल

GooglePlease follow us on Google to support us
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

सोनीपत के खरखौदा में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 18 एकड़ भूमि पर निर्माण ध्वस्त - kharkhoda illegal colonies demolished 18 acres clearedसोनीपत के खरखौदा में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 18 एकड़ भूमि पर निर्माण ध्वस्त - kharkhoda illegal colonies demolished 18 acres clearedखरखौदा में जिला नगर योजनाकार विभाग ने 18 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। डीटीपी अजमेर सिंह ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने और प्लॉट खरीदने से पहले वैधता जांचने की सलाह दी।
और पढो »

OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro को चीन में लॉन्च कर दिया गया हैOnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro को चीन में लॉन्च कर दिया गया हैOnePlus ने चीन में OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro लॉन्च कर दिया है, जिससे MediaTek के लेटेस्ट Dimensity Super सीरीज चिपसेट्स से पावर्ड दो नए स्मार्टफोन्स मार्केट में आ गए हैं।
और पढो »

15 हजार का प्राइस ड्रॉप, Pixel 10 की इतनी रह गई है कीमत15 हजार का प्राइस ड्रॉप, Pixel 10 की इतनी रह गई है कीमतPixel 10 को बंपर ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है. इस हैंडसेट पर 15 हजार रुपये की सेविंग करने का मौका मिल रहा है. आइए इस डील के बारे में जानते हैं.
और पढो »

Monsoon Wedding Season: 15 जून को खत्म होगा मलमास, 18 से शुरू होगी मानसून वेडिंग - malmas ends june 15 wedding season begins june 18 in bhojpurMonsoon Wedding Season: 15 जून को खत्म होगा मलमास, 18 से शुरू होगी मानसून वेडिंग - malmas ends june 15 wedding season begins june 18 in bhojpur15 जून को मलमास समाप्त हो रहा है, जिसके बाद 18 जून से शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। 16 जुलाई से चतुर्मास लगने के कारण मांगलिक कार्यों पर फिर से रोक लग जाएगी।
और पढो »

किस्त बकाया वाहन की रिकवरी कर वापस लौट रहे फाइनेंस कर्मियों को दौड़ाकर पीटा, अलीगढ़ में 18 पर मुकदमा दर्ज - aligarh finance staff attacked after vehicle recovery 18 bookedकिस्त बकाया वाहन की रिकवरी कर वापस लौट रहे फाइनेंस कर्मियों को दौड़ाकर पीटा, अलीगढ़ में 18 पर मुकदमा दर्ज - aligarh finance staff attacked after vehicle recovery 18 bookedबकाया ऋण वाले वाहन की रिकवरी कर लौट रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अलीगढ़ में हमला किया गया, जिसमें कई घायल हुए और कंपनी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने इस मामले में छह नामजद सहित कुल 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढो »

झारखंड राज्यसभा चुनाव: 18 जून को वोटिंग, 'क्रॉस वोटिंग' रोकने में पोलिंग एजेंट निभाएंगे सबसे बड़ी भूमिका - jharkhand rajya sabha election polling agents crucial on june 18झारखंड राज्यसभा चुनाव: 18 जून को वोटिंग, 'क्रॉस वोटिंग' रोकने में पोलिंग एजेंट निभाएंगे सबसे बड़ी भूमिका - jharkhand rajya sabha election polling agents crucial on june 18झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवारों के बीच 18 जून को मतदान होगा। क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए पोलिंग एजेंटों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि विधायकों को अपना मतपत्र उन्हें दिखाना अनिवार्य है।
और पढो »



Render Time: 2026-07-21 10:47:56