बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार 'स्त्री 3' में विलेन की भूमिका निभाएंगे। दिनेश विजान ने इस बात की पुष्टि की है।
बीते साल रिलीज 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी। 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने देश में 597.99 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड 857.
15 करोड़ की ग्रॉस कमाई की। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी में अक्षय कुमार का कैमियो था। मजेदार है कि 2024 में जहां अक्षय की 'खेल खेल में' और 'सरफिरा' जैसी फिल्में दर्शकों को रास नहीं आईं, वहीं 'स्त्री 2' में उनके कैमियो ने खूब दिल जीता। ऐसे में 'स्त्री 3' में उनकी मौजूदगी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई। अब फिल्ममेकर दिनेश विजान से कंफर्म किया है कि अक्षय कुमार 'स्त्री 3' में विलेन बनकर आएंगे। 'स्त्री 3' असल में मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। इस फ्रेंचाइज में 'भेड़िया' और 'मुंज्या' जैसी फिल्में भी हैं। बीते दिनों मैडॉक फिल्म्स ने अपने लाइन-अप की घोषणा की, जिसमें बताया गया कि 'स्त्री 3' दो साल बाद 13 अगस्त 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही 'स्काई फोर्स' के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय से पूछा गया कि क्या वह अब निर्माता की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा होंगे, तो अक्षय ने कहा, 'मैं क्या कह सकता हूं? दिनेश विजान और ज्योति देशपांडे इसके निर्माता हैं और उन्हें ही यह तय करना होगा। वे ही पैसे लगाने वाले हैं।' दिनेश विजान बोले- अक्षय हमारे थानोस हैंअब 'स्त्री 3' में अक्षय कुमार की भूमिका की पुष्टि करते हुए दिनेश विजान ने कहा है, 'बेशक, वह इस यूनिवर्स का हिस्सा है! वह हमारे थानोस हैं (हंसते हुए)।' जानकारी के लिए बता दें कि 'थानोस' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की सुपरहीरो फ्रेंचाइज 'एवेंजर्स' का सुपर विलेन था। उस एक अकेले को मारने के लिए मार्वल के सभी सुपरहीरोज (एवेंजर्स) एकसाथ जमा हुए थे। 'स्त्री 3' में अक्षय कुमार विलेन तो 'जना' बनेगा सुपर विलेन? अभिषेक बनर्जी बोले- जो मुसीबत आने वाली है.
AKSHAY KUMAR STREE 3 VILLAIN DINESH VIJNAN MADOCK FILMS
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
अक्षय कुमार होंगे 'स्त्री 3' का हिस्सा!मैडॉक फिल्म्स ने 'स्त्री 3' की रिलीज डेट 13 अगस्त, 2027 को घोषित की है। अक्षय कुमार की वापसी की पुष्टि हुई है, जो 'स्त्री 2' में कैमियो रूप में दिखे थे।
और पढो »
क्या अक्षय कुमार दिखेंगे 'स्त्री 3' में?मैडॉक फिल्म्स ने 'स्त्री 3' की रिलीज डेट 13 अगस्त, 2027 को घोषित की है। अक्षय कुमार की 'स्त्री 2' में कैमियो भूमिका के बाद दर्शक 'स्त्री 3' में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने 'स्काई फोर्स' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा कि वह दिनेश विजन के साथ काम करना पसंद करते हैं, जिससे 'स्त्री 3' में उनकी भूमिका के बारे में अटकलें शुरू हो गईं। दिनेश विजन ने पुष्टि की है कि अक्षय कुमार 'स्त्री 3' का हिस्सा होंगे और उन्हें ब्रह्मांड का 'थानोस' बताया है।
और पढो »
अक्षय कुमार 'स्त्री 3' में होंगे शामिल!बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार 'स्त्री 3' में शामिल होंगे. 'स्त्री 2' में उनके कैमियो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं और अब फैंस 'स्त्री 3' में उनके किरदार को लेकर उत्सुक हैं.
और पढो »
अक्षय कुमार 'स्त्री 3' में दिखाई देंगे!मैडॉक फिल्म्स ने स्त्री 3 की रिलीज डेट का खुलासा किया है। फिल्म 13 अगस्त, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय कुमार की 'स्त्री 2' में कैमियो भूमिका के बाद अब उनके 'स्त्री 3' में एक प्रमुख भूमिका निभाने की उम्मीद है।
और पढो »
अक्षय कुमार 'स्त्री 3' में दिखाई देंगे?मैडॉक फिल्म्स ने 'स्त्री 3' की रिलीज डेट 13 अगस्त, 2027 को घोषित की है। अक्षय कुमार की 'स्त्री 2' में कैमियो भूमिका के बाद उनकी 'स्त्री 3' में वापसी के बारे में अटकलें प्रशंसकों में बढ़ गई हैं।
और पढो »
अक्षय कुमार 'स्त्री 3' में होंगे?मैडॉक फिल्म्स ने 'स्त्री 3' की रिलीज डेट का ऐलान किया है, जिसका प्रसारण 13 अगस्त, 2027 को होगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार की भूमिका के बारे में अटकलें बढ़ गई हैं। 'स्त्री 2' में उनके कैमियो ने दर्शकों को उत्साहित किया था और अब 'स्त्री 3' में उन्हें एक प्रमुख किरदार में देखने की उम्मीद है।
और पढो »