अजरबैजान से रूस के लिए उड़ान भरते समय एक अजरबैजान एयरलाइंस का विमान कजाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में 67 यात्री और पांच कर्मी सवार थे।
रॉयटर्स, अस्ताना। अजरबैजान एयरलाइंस का एक यात्री विमान बुधवार को कजाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा कजाकिस्तान के अक्टौ शहर के पास हुआ। विमान ने अजरबैजान से रूस के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में 67 यात्री और पांच क्रू मेंबर शामिल थे। कजाकिस्तान के अधिकारियों ने 12 लोगों के बचने की जानकारी दी है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विमान लैंडिंग के वक्त जमीन से टकरा गया और उसमें आग लग गई। हादसे के तुरंत बाद राहत-बचाव का काम शुरू
किया गया। (फोटो: Kazinform) हादसे में जिंदा बचे लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अजरबैजान एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर कहा है कि एम्ब्रेयर 190 एयरक्राफ्ट, जिसका फ्लाइट नंबर J2-8243 था, बाकू से चेचन्या के लिए निकला था। लेकिन घने कोहरे के कारण विमान का रूट डायवर्ट करना पड़ा। कजाकिस्तान के अधिकारियों ने कहा कि वह घटना के हर संभव पहलू की जांच कर रहे हैं। BREAKING: Azerbaijan Airlines flight traveling from Baku to Grozny crashes in Aktau, Kazakhstan, after reportedly requesting an emergency landing pic.twitter.com/hB5toqEFe2— RT (@RT_com) December 25, 202
AIRPLANE CRASH KAZAKHSTAN AZERBAIJAN EMERGENCY LANDING AVIGATION ACCIDENT
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
कजाकिस्तान में एयरलाइंस विमान क्रैशअजरबैजान एयरलाइंस का एक यात्री विमान कजाकिस्तान में क्रैश हो गया, जिसमें कई घायल और मृत हुए.
और पढो »
कजाकिस्तान में विमान हादसा: 66 लोगों की मौतअजरबैजान एयरलाइंस की एक फ्लाइट बुधवार को कजाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 66 लोगों की मौत हो गई है और छह यात्री बच गए हैं।
और पढो »
कजाकिस्तान में बड़ा हादसा, अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन क्रैश, 42 की मौतकजाकिस्तान के अकातू एयरपोर्ट के नजदीक एक नागरिक विमान क्रैश कर गया है. विमान में 67 यात्री और 5 क्रू मेंबर थे. हादसे की वजह का खुलासा अभी नहीं हुआ है. लेकिन विमान के क्रैश होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें विमान को गिरते देखा जा सकता है. लैंडिंग के हिसाब से उसकी गति बहुत ज्यादा दिख रही है.
और पढो »
कजाकिस्तान में विमान दुर्घटना, कई लोगों की जान गईकजाकिस्तान के अक्ताऊ में एक पैसेंजर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 72 लोग सवार थे, जिसमें 67 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स शामिल थे।
और पढो »
अज़रबैजान एयरलाइंस का प्लेन कज़ाखस्तान में क्रैशअज़रबैजान की एयरलाइंस का प्लेन कज़ाखस्तान में क्रैश हो गया। प्लेन जमीन पर गिरते ही आग लग गई।
और पढो »
कजाकिस्तान में विमान हादसाकजाकिस्तान के अक्ताऊ शहर के पास एक विमान हादसे में कई लोगों की जान जा सकती है।
और पढो »