हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। वह दिल्ली जाकर हाईकमान को नोटिस का जवाब देंगे और उसमें विधानसभा चुनाव में हुई साजिश का खुलासा करेंगे।
हरियाणा के मंत्री अनिल विज को जारी शोकॉज नोटिस का आज आखिरी दिन है। वह आज दिल्ली जाकर हाईकमान को नोटिस का जवाब देंगे। सूत्रों के मुताबिक विज अपने जवाब में उनके खिलाफ विधानसभा चुनाव में हुई साजिश का खुलासा करेंगे। वह सभी सबूत भी हाईकमान को सौंपेंगे। अनिल विज एक दिन पहले ही बेंगलुरु से लौटे। चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि शोकॉज नोटिस के बारे में आपके माध्यम से पता चला, लेकिन अब जवाब आपके माध्यम से थोड़ी ना दूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी को जवाब देना है। 3 दिन से बेंगलुरु में
था। मैं वहां से आया हूं। घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा। फिर बैठकर जवाब लिखूंगा और हाईकमान को भेजूंगा। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि ये नोटिस सीएम की सहमति से दिया गया है तो उन्होंने कहा कि- मुझे नहीं पता किसकी सहमति से दिया। विज को 2 दिन पहले सीएम नायब सैनी और BJP के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ बयानबाजी करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसमें 3 दिन में जवाब मांगा गया था। मंगलवार को CM नायब सैनी और मोहनलाल बड़ौली दिल्ली पहुंचे। राजधानी में पहुंचते ही दोनों नेताओं ने सबसे पहले पूर्व CM और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। खट्टर के 2 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहते उनसे भी विज का टकराव चलता रहा। वहीं सैनी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। बड़ौली ने विज को भेजे नोटिस में दावा किया था कि यह नोटिस राष्ट्रीय अध्यक्ष यानी जेपी नड्डा की सहमति से दिया जा रहा है। यहां सैनी ने नड्डा से अनिल विज को लेकर भी चर्चा की है।अनिल विज को भेजे शोकॉज नोटिस में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने लिखा था- 'दिल्ली में चुनाव के दौरान इस प्रकार की बयानबाजी से पार्टी की छवि को नुकसान होगा, यह जानते हुए आपने ये बयान दिए हैं। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको यह कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। आपसे अपेक्षा करते हैं कि 3 दिन में आप इस विषय पर लिखित स्पष्टीकरण दें।'अनिल विज ने BJP के टिकट पर अंबाला कैंट से चुनाव लड़ा। पहली बार यहां विज कड़े मुकाबले में फंसे। उन्हें पूर्व कांग्रेसी मंत्री निर्मल सिंह की निर्दलीय उम्मीदवार बेटी चित्रा सरवारा टक्कर दे रहीं थी। विज ने 2019 के चुनाव में चित्रा को 20,165 वोटों से हराया था, लेकिन इस बार यह मार्जिन महज 7,277 रह गया। ऐसे में विज ने शक जाहिर किया था कि उन्हीं की पार्टी के लोगों ने उन्हें हराने के लिए चित्रा सरवारा का साथ दिया।अनिल विज चुनाव जीतने के बाद मंत्री भी बन गए। इसके बाद अंबाला कैंट के धन्यवादी दौरे में अनिल विज ने अधिकारियों से लेकर अपनी पार्टी के नेताओं पर सवाल खड़े किए। विज ने कहा कि अधिकारियों ने उनकी सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए। उनकी हत्या की साजिश रची गई। उन्हें हराने के लिए लोगों को चित्रा सरवारा का कैंप जॉइन कराया गया। विज ने सरकार से अंबाला DC पार्थ गुप्ता पर कार्रवाई की मांग की, जो चुनाव के वक्त जिला चुनाव अधिकारी थे, मगर सरकार ने 100 दिन के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया।अनिल विज ने जब ग्रीवेंस कमेटी में जाने से इनकार किया तो सरकार ने अचानक अंबाला के DC पार्थ गुप्ता को हटा दिया। हालांकि गुप्ता को अंबाला से हटाकर यमुनानगर में DC लगा दिया। माना जा रहा है कि अधिकारी को फिर DC की कुर्सी देने की वजह से ही विज की नाराजगी बरकरार है। इसके अलावा सिरसा में उनके आदेश के करीब 2 महीने बाद हैफेड के मैनेजर मुकेश कुमार को DC शांतनु ने चार्जशीट करने के आदेश जारी कर दिए।अनिल विज ने जिस भाजपा नेता आशीष तायल की फोटो जारी कर गद्दार कहा था, पार्टी ने उन्हें अंबाला जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष पद से हटा दिया था। इसका लेटर 4 फरवरी को पार्टी के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया की विज से 2 घंटे मीटिंग के बाद सामने आया था। हालांकि उस पर 30 जनवरी की डेट लिखी हुई थी।अनिल विज का 'मैं झुकेगा नहीं' वाला पुष्पा स्टाइल, बोले- मेरी आत्मा की आवाज दबा नहीं सकते हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला DC पार्थ गुप्ता के तबादले के बाद पुष्पा मूवी का 'मैं झुकेगा नहीं' वाला स्टाइल दिखाया है। अंबाला में विज मीडिया से बात कर रहे थे। विज ने जब पुष्पा का सिग्नेचर स्टाइल किया तो कहा- ''मैं कुछ नहीं बोलता, मेरी क्या हैसियत है। मैं जो बोलता हूं, आत्मा से बोलता हूं और आत्मा की आवाज को दबाया नहीं जा सकता''
अनिल विज BJP हरियाणा विधानसभा चुनाव साजिश हाईकमान नोटिस दिल्ली
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
रोहतक बिजली सुविधा केंद्र पर मंत्री अनिल विज के छापे में छह शिकायतें लंबितरोहतक के बिजली सुविधा केंद्र पर मंत्री अनिल विज ने छापा मारा। जांच में मंत्री को छह शिकायतें लंबित मिलीं। कार्रवाई के लिए सभी कर्मियों की ड्यूटी का ब्यौरा तैयार किया जाएगा।
और पढो »
हरियाणा CM के खिलाफ बयान पर अनिल विज को नोटिस: कहा था- सैनी जब से मुख्यमंत्री बने तब से उड़नखटोले पर हैं; BJ...हरियाणा BJP के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने विज से 3 दिन में जवाब मांगा है।
और पढो »
कांग्रेस दिल्ली में अल्पसंख्यकों के लिए अलग मंत्रालय का वादा करती हैदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया है। इस घोषणापत्र में कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को समर्थन देने के लिए एक अलग मंत्रालय बनाने का वादा किया है।
और पढो »
भाजपा का संकल्प पत्र: दिल्ली के लिए वादेभाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य क्षेत्रों में जन कल्याण को बढ़ावा देने के लिए कई वादे शामिल हैं।
और पढो »
नवसारी महानगरपालिका में 60 से अधिक पदों के लिए भर्तीगुजरात के नवसारी शहर को महानगरपालिका का दर्जा मिलने के बाद विकास और प्रशासनिक कार्यों को गति देने के लिए 60 से अधिक पदों के लिए भर्ती की घोषणा की गई है।
और पढो »
पंजाब सरकार पर्यटन को बढ़ावा दे रही हैपंजाब सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है।
और पढो »