नागौर जिले के मेड़ता उपखंड के कड़वासरा की ढाणी में शनिवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने पूरे गांव को भावुक कर दिया। शौर्य चक्र विजेता शहीद भागीरथ कड़वासरा की बेटी सुष्मिता
नागौर जिले के मेड़ता उपखंड के कड़वासरा की ढाणी में शनिवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने पूरे गांव को भावुक कर दिया। शौर्य चक्र विजेता शहीद भागीरथ कड़वासरा की बेटी सुष्मिता की शादी में भारतीय सेना की 13 ग्रेनेडियर्स के 24 साथी जवान ‘पिता’ बनकर पहुंचे। यह आयोजन केवल एक पारिवारिक समारोह नहीं रहा, बल्कि फौजी भाईचारे, कर्तव्यनिष्ठा और वचनबद्धता का जीवंत उदाहरण बन गया। साथियों ने निभाया वर्षों पुराना वादा 13 ग्रेनेडियर्स बटालियन के 24 जवान विशेष रूप से नागौर पहुंचे। इस अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल सोमेन्द्र कुमार, अन्य अधिकारी और सेवानिवृत्त कर्नल सुरेश चंद्र राणा भी मौजूद रहे। जवानों ने दुल्हन सुष्मिता को गोद में बिठाया, कन्यादान की रस्म निभाई, फेरे लगवाए और आशीर्वाद दिया। विदाई के समय जवानों और ग्रामीणों की आंखें नम थीं, वहीं वातावरण गर्व और सम्मान की भावना से भरा हुआ था। ग्रामीणों ने इसे एक अनूठा उदाहरण बताया। एक ग्रामीण ने कहा कि आज के समय में लोग रिश्ते निभाने से कतराते हैं, लेकिन सेना ने दिखाया कि वादा निभाना क्या होता है। शहीद जवान की शौर्य गाथा भागीरथ कड़वासरा का जन्म 10 जनवरी 1978 को नागौर जिले के इसी गांव में हुआ था। वर्ष 1995 में वे भारतीय सेना की 13 ग्रेनेडियर्स में भर्ती हुए। 8 जून 2002 को असम के मिलनपुर गांव में आतंकवादियों से मुकाबले के दौरान उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया और वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी बहादुरी के लिए 26 मार्च 2003 को उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। पढ़ें- राजस्थान में चढ़ा पारा: 10 से ज्यादा शहरों में तापमान 30 डिग्री पार, बाड़मेर सबसे गर्म; फतेहपुर सबसे ठंडा उनके पीछे पत्नी संतोष देवी और नन्ही बेटी सुष्मिता रह गई थीं। उस समय उनके साथियों ने वादा किया था कि वे उनकी बेटी की हर खुशी में साथ रहेंगे। शनिवार को यह वादा साकार हुआ। मां की आंखों में आंसू और गर्व शहीद की पत्नी संतोष देवी की आंखों में आंसू थे, लेकिन चेहरे पर गर्व स्पष्ट दिखाई दे रहा था। उन्होंने कहा कि भागीरथ जी भले ही आज साथ नहीं हैं, लेकिन उनके साथी आज भी परिवार की तरह साथ खड़े हैं। फौजी परंपरा का संदेश जवानों ने एक स्वर में कहा कि शहीद साथी से किया गया वादा हमेशा जिंदा रहेगा। यह आयोजन केवल एक शादी नहीं, बल्कि उस परंपरा का प्रतीक बनकर सामने आया, जहां फौजी भाईचारा रक्त संबंधों से आगे बढ़कर निभाया जाता है।.
नागौर जिले के मेड़ता उपखंड के कड़वासरा की ढाणी में शनिवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने पूरे गांव को भावुक कर दिया। शौर्य चक्र विजेता शहीद भागीरथ कड़वासरा की बेटी सुष्मिता की शादी में भारतीय सेना की 13 ग्रेनेडियर्स के 24 साथी जवान ‘पिता’ बनकर पहुंचे। यह आयोजन केवल एक पारिवारिक समारोह नहीं रहा, बल्कि फौजी भाईचारे, कर्तव्यनिष्ठा और वचनबद्धता का जीवंत उदाहरण बन गया। साथियों ने निभाया वर्षों पुराना वादा 13 ग्रेनेडियर्स बटालियन के 24 जवान विशेष रूप से नागौर पहुंचे। इस अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल सोमेन्द्र कुमार, अन्य अधिकारी और सेवानिवृत्त कर्नल सुरेश चंद्र राणा भी मौजूद रहे। जवानों ने दुल्हन सुष्मिता को गोद में बिठाया, कन्यादान की रस्म निभाई, फेरे लगवाए और आशीर्वाद दिया। विदाई के समय जवानों और ग्रामीणों की आंखें नम थीं, वहीं वातावरण गर्व और सम्मान की भावना से भरा हुआ था। ग्रामीणों ने इसे एक अनूठा उदाहरण बताया। एक ग्रामीण ने कहा कि आज के समय में लोग रिश्ते निभाने से कतराते हैं, लेकिन सेना ने दिखाया कि वादा निभाना क्या होता है। शहीद जवान की शौर्य गाथा भागीरथ कड़वासरा का जन्म 10 जनवरी 1978 को नागौर जिले के इसी गांव में हुआ था। वर्ष 1995 में वे भारतीय सेना की 13 ग्रेनेडियर्स में भर्ती हुए। 8 जून 2002 को असम के मिलनपुर गांव में आतंकवादियों से मुकाबले के दौरान उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया और वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी बहादुरी के लिए 26 मार्च 2003 को उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। पढ़ें- राजस्थान में चढ़ा पारा: 10 से ज्यादा शहरों में तापमान 30 डिग्री पार, बाड़मेर सबसे गर्म; फतेहपुर सबसे ठंडा उनके पीछे पत्नी संतोष देवी और नन्ही बेटी सुष्मिता रह गई थीं। उस समय उनके साथियों ने वादा किया था कि वे उनकी बेटी की हर खुशी में साथ रहेंगे। शनिवार को यह वादा साकार हुआ। मां की आंखों में आंसू और गर्व शहीद की पत्नी संतोष देवी की आंखों में आंसू थे, लेकिन चेहरे पर गर्व स्पष्ट दिखाई दे रहा था। उन्होंने कहा कि भागीरथ जी भले ही आज साथ नहीं हैं, लेकिन उनके साथी आज भी परिवार की तरह साथ खड़े हैं। फौजी परंपरा का संदेश जवानों ने एक स्वर में कहा कि शहीद साथी से किया गया वादा हमेशा जिंदा रहेगा। यह आयोजन केवल एक शादी नहीं, बल्कि उस परंपरा का प्रतीक बनकर सामने आया, जहां फौजी भाईचारा रक्त संबंधों से आगे बढ़कर निभाया जाता है।
13 Grenadiers Soldiers Kanyadaan Shaurya Chakra Awardee Story Indian Army Brotherhood Example Soldier Promise Fulfilled Wedding Nagaur Emotional Army Event Martyr Daughter Wedding Ceremony Indian Army News Nagaur News In Hindi Latest Nagaur News In Hindi Nagaur Hindi Samachar नागौर शहीद भागीरथ कड़वासरा न्यूज़ 13 ग्रेनेडियर्स के सैनिकों का कन्यादान शौर्य चक्र पुरस्कार विजेता की कहानी भारतीय सेना के भाईचारे का उदाहरण सैनिक का वादा पूरा हुआ विवाह नागौर इमोशनल आर्मी इवेंट शहीद बेटी की शादी की रस्म भारतीय सेना की खबरें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
धनबाद के महत्वपूर्ण संस्थानों को मिलेगी 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति, JBVNL का प्लान तैयारDhanbad News: धनबाद में अब अस्पतालों, स्कूलों और जल आपूर्ति केंद्रों जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिलेगी। बिजली विभाग ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष योजना तैयार की है।
Read more »
मेघगर्जनेसह पावसाचा इशारा, देशभरात अलर्ट जारी; महाराष्ट्रात रातोरात उष्ण वाऱ्यांचा शिरकाव, 24 तासांत काय होणार?Maharashtra Weather News : महाराष्ट्रात हवामान बदलांना सुरुवात झाली असून, संपूर्ण देशात सध्या हीच स्थिती पाहायला मिळत आहे. ज्यामध्ये दक्षिणेकडून येणाऱ्या वाऱ्यांमुळं राज्यात अवकाळीचासुद्धा इशारा आहे.
Read more »
સુપ્રીમ કોર્ટના ઝટકા બાદ ટ્રમ્પ એક્શનમાં: ગ્લોબલ ટેરિફ વધારીને 15% કર્યો, 24 ફેબ્રુઆરીથી નવો દર લાગુઅમેરિકાના રાષ્ટ્રપતિ ડોનાલ્ડ ટ્રમ્પે ફરી એકવાર પોતાના આક્રમક આર્થિક વલણથી વિશ્વભરના બજારોમાં હલચલ મચાવી દીધી છે. અમેરિકી સુપ્રીમ કોર્ટ દ્વારા ટેરિફ વધારા પર રોક લગાવ્યાના ગણતરીના કલાકોમાં જ ટ્રમ્પે વળતો પ્રહાર કરતા ગ્લોબલ ટેરિફમાં જંગી વધારો કરવાની જાહેરાત કરી છે.
Read more »
प्रतापगढ़ के विस्तारित क्षेत्र में मई से 24 घंटे बिजली आपूर्तिप्रतापगढ़ शहर के विस्तारित क्षेत्र में मई माह के अंतिम चरण से उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिलेगी। जहरगो में नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिससे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ होगी और गर्मी में राहत मिलेगी।
Read more »
चाळीशीच्या दिशेनं मुंबईचा पारा, 24 तासांत कधीही होणार अवकाळीचा मारा; या इशाऱ्याकडे दुर्लक्ष नकोचMaharashtra Weather News : महाराष्ट्र आणि देशभरात हवामान बदलांना सुरुवात झाली असून, चारही दिशांना वेगवेगळ्या तऱ्हांचं हवामान पाहायला मिळत आहे. पुढच्या 24 तासांत हे बदल नेमके कोणत्या स्वरुपात समोर येतील? पाहा सविस्तर वृत्त..
Read more »
Holashtak 2026: 24 फरवरी से शुरू होगा होलाष्टक, इन 6 राशियों को झेलनी पड़ेंगी परेशानियांHolashtak 2026: होलाष्टक 2026 की शुरुआत 24 फरवरी से हो रही है और यह 3 मार्च तक रहेगा. इस दौरान कुछ राशियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है. जानें किन राशियों को सावधानी बरतनी चाहिए और किन बातों का रखें खास ध्यान.
Read more »




