Beyond the Breaking News

अपराजिता के पौधे में ढेरों नीले फूल उगाने के लिए क्या करें? माली ने बताया फ्री का तरीका, प्याज के छिलके आएंगे काम

How To Get More Aparajita Flower Gardening Expert News

अपराजिता के पौधे में ढेरों नीले फूल उगाने के लिए क्या करें? माली ने बताया फ्री का तरीका, प्याज के छिलके आएंगे काम
अपराजिता के पौधे में ज्यादा फूल कैसे लाएं?प्याज के छिलकों से पौधों के लिए खाद कैसे बनाएं?अपराजिता के लिए बेस्ट होममेड फर्टिलाइजर कौन सा है

अपराजिता का पौधा न केवल दिखने में सुंदर होता है, बल्कि इसे घर में रखना वास्तु के लिहाज से भी बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन कई बार लोग शिकायत करते हैं कि उनके पौधे में पत्तियां तो बहुत हैं पर फूल नहीं आ रहे। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो महंगी खाद की जगह फ्री का तरीका जान...

अपराजिता का पौधा अपनी सुंदरता और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, लेकिन अक्सर लोग इसमें फूलों की कमी की शिकायत करते हैं। अगर आप भी अपने बगीचे में ढेरों नीले फूल देखना चाहते हैं, तो माली द्वारा बताया गया जीरो बजट वाला तरीका आपके बहुत काम आएगा, इसमें आपको एक रुपये भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।दरअसल रसोई में बेकार समझकर फेंके जाने वाले प्याज के छिलके असल में आपके पौधों के लिए बेहतरीन खाद हैं। इनमें मौजूद पोटेशियम और फास्फोरस जैसे तत्व न केवल मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं, बल्कि कलियों को खिलने में भी मदद करते हैं। अगर आप इन्हें सही तरीके से अपराजिता के पौधे में इस्तेमाल करते हैं तो फायदा जरूर मिलेगा।सही छिलकों का चुनाव प्याज के छिलकों में पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो फूलों वाले पौधों के लिए टॉनिक का काम करता है। खाद बनाने के लिए हमेशा प्याज की सबसे ऊपरी परत वाले सूखे और पतले छिलके लें। ये छिलके आसानी से गल जाते हैं और मिट्टी में जल्दी मिल जाते हैं। गीले या मोटे छिलकों का इस्तेमाल करने से बचें।मिट्टी की गुड़ाई है जरूरी किसी भी तरह की खाद डालने से पहले पौधे की मिट्टी को तैयार करना बहुत जरूरी है। सबसे पहले एक खुरपी की मदद से अपराजिता के गमले की ऊपरी मिट्टी की 2-3 इंच तक अच्छी तरह गुड़ाई करें। गुड़ाई करने से मिट्टी भुरभुरी हो जाती है और उसमें ऑक्सीजन का संचार बढ़ जाता है, जिससे जड़ें पोषक तत्वों को आसानी से सोख पाती हैं।छिलकों को डालने का सही तरीका ​प्याज के सूखे छिलकों को हाथों से अच्छी तरह क्रश कर लें। अब इन छिलकों को गुड़ाई की गई मिट्टी के चारों तरफ बिखेर दें। माली के अनुसार, छिलकों को सिर्फ ऊपर न छोड़ें, बल्कि उन्हें मिट्टी के अंदर दबा दें। इससे छिलके सीधे जड़ों के संपर्क में आते हैं और मिट्टी के साथ मिलकर नेचुरल कंपोस्ट तैयार करते हैं।खाद डालने के बाद सिंचाई जैसे ही आप प्याज के छिलकों को मिट्टी में दबा दें, उसके तुरंत बाद पौधे में थोड़ा पानी जरूर डालें। पानी डालने से छिलकों में मौजूद पोषक तत्व निकलकर मिट्टी में घुलने लगते हैं। यह एक 'स्लो-रिलीज़' खाद की तरह काम करता है, जो धीरे-धीरे पौधे को पोषण देता रहता है।समय का रखें विशेष ध्यान किसी भी खाद का असर दिखने में थोड़ा समय लगता है। इस फ्री की खाद को आप हर 20 से 25 दिन में एक बार दोहरा सकते हैं। नियमित अंतराल पर इसका उपयोग करने से अपराजिता की बेल तेजी से बढ़ती है और उसमें कलियां आना शुरू हो जाती हैं। आप इसे सिर्फ अपराजिता ही नहीं, बल्कि गुलाब, गुड़हल या किसी भी फल वाले पौधे में डाल सकते हैं।गार्डनिंग एक्सपर्ट की टिप्स ​ View this post on Instagram A post shared by Love For Gardening ​सावधानियां और एक्सपर्ट टिप माली ने एक बहुत जरूरी चेतावनी दी है कि इस खाद का इस्तेमाल कभी भी इंडोर प्लांट्स में न करें। चूंकि प्याज के छिलके जैविक होते हैं, इसलिए बंद जगह या कम धूप वाले स्थानों पर इनमें फंगस लगने का खतरा हो सकता है। इसे हमेशा उन्हीं पौधों में डालें जो सीधी धूप में रखे हों।डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।.

अपराजिता का पौधा अपनी सुंदरता और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, लेकिन अक्सर लोग इसमें फूलों की कमी की शिकायत करते हैं। अगर आप भी अपने बगीचे में ढेरों नीले फूल देखना चाहते हैं, तो माली द्वारा बताया गया जीरो बजट वाला तरीका आपके बहुत काम आएगा, इसमें आपको एक रुपये भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।दरअसल रसोई में बेकार समझकर फेंके जाने वाले प्याज के छिलके असल में आपके पौधों के लिए बेहतरीन खाद हैं। इनमें मौजूद पोटेशियम और फास्फोरस जैसे तत्व न केवल मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं, बल्कि कलियों को खिलने में भी मदद करते हैं। अगर आप इन्हें सही तरीके से अपराजिता के पौधे में इस्तेमाल करते हैं तो फायदा जरूर मिलेगा।सही छिलकों का चुनाव प्याज के छिलकों में पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो फूलों वाले पौधों के लिए टॉनिक का काम करता है। खाद बनाने के लिए हमेशा प्याज की सबसे ऊपरी परत वाले सूखे और पतले छिलके लें। ये छिलके आसानी से गल जाते हैं और मिट्टी में जल्दी मिल जाते हैं। गीले या मोटे छिलकों का इस्तेमाल करने से बचें।मिट्टी की गुड़ाई है जरूरी किसी भी तरह की खाद डालने से पहले पौधे की मिट्टी को तैयार करना बहुत जरूरी है। सबसे पहले एक खुरपी की मदद से अपराजिता के गमले की ऊपरी मिट्टी की 2-3 इंच तक अच्छी तरह गुड़ाई करें। गुड़ाई करने से मिट्टी भुरभुरी हो जाती है और उसमें ऑक्सीजन का संचार बढ़ जाता है, जिससे जड़ें पोषक तत्वों को आसानी से सोख पाती हैं।छिलकों को डालने का सही तरीका ​प्याज के सूखे छिलकों को हाथों से अच्छी तरह क्रश कर लें। अब इन छिलकों को गुड़ाई की गई मिट्टी के चारों तरफ बिखेर दें। माली के अनुसार, छिलकों को सिर्फ ऊपर न छोड़ें, बल्कि उन्हें मिट्टी के अंदर दबा दें। इससे छिलके सीधे जड़ों के संपर्क में आते हैं और मिट्टी के साथ मिलकर नेचुरल कंपोस्ट तैयार करते हैं।खाद डालने के बाद सिंचाई जैसे ही आप प्याज के छिलकों को मिट्टी में दबा दें, उसके तुरंत बाद पौधे में थोड़ा पानी जरूर डालें। पानी डालने से छिलकों में मौजूद पोषक तत्व निकलकर मिट्टी में घुलने लगते हैं। यह एक 'स्लो-रिलीज़' खाद की तरह काम करता है, जो धीरे-धीरे पौधे को पोषण देता रहता है।समय का रखें विशेष ध्यान किसी भी खाद का असर दिखने में थोड़ा समय लगता है। इस फ्री की खाद को आप हर 20 से 25 दिन में एक बार दोहरा सकते हैं। नियमित अंतराल पर इसका उपयोग करने से अपराजिता की बेल तेजी से बढ़ती है और उसमें कलियां आना शुरू हो जाती हैं। आप इसे सिर्फ अपराजिता ही नहीं, बल्कि गुलाब, गुड़हल या किसी भी फल वाले पौधे में डाल सकते हैं।गार्डनिंग एक्सपर्ट की टिप्स ​ View this post on Instagram A post shared by Love For Gardening ​सावधानियां और एक्सपर्ट टिप माली ने एक बहुत जरूरी चेतावनी दी है कि इस खाद का इस्तेमाल कभी भी इंडोर प्लांट्स में न करें। चूंकि प्याज के छिलके जैविक होते हैं, इसलिए बंद जगह या कम धूप वाले स्थानों पर इनमें फंगस लगने का खतरा हो सकता है। इसे हमेशा उन्हीं पौधों में डालें जो सीधी धूप में रखे हों।डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

अपराजिता के पौधे में ज्यादा फूल कैसे लाएं? प्याज के छिलकों से पौधों के लिए खाद कैसे बनाएं? अपराजिता के लिए बेस्ट होममेड फर्टिलाइजर कौन सा है क्या प्याज के छिलके फूलों वाले पौधों के लिए अच्छे अपराजिता में नीले फूल उगाने का फ्री का तरीका क्या What Are The Benefits Of Using Onion Peels In Pla How To Care For The Aparajita Plant In Summer? Why Should We Not Put Onion Peels In Indoor Plant What Is The Right Way And Benefits Of Soil Loosen

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-05-29 17:45:12