अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ अमानवीय रुख अपनाया है।
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी में शपथ ग्रहण के बाद से ही अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख दिखाया है। अमेरिका में अवैध तरीके से रह रह लोगों को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन गिरफ्तार कर वापस भेज रहा है। इनमें भारत , मेक्सिको, सल्वाडोर, ब्राजील, कनाडा, कोलंबिया, इक्वाडोर जैसे देशों के नागरिक मुख्य रूप से शामिल हैं। अमेरिकी प्रशासन ने अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के लिए बेहद अमानवीय तरीका अपनाया है। जंजीरों में जकड़कर इन लोगों को सैन्य विमानों से वापस भेजा रहा है। भारत समेत दुनियाभर
में इस अमानवीयता का विरोध हो रहा है लेकिन ट्रंप सरकार इसे ना सिर्फ जारी रखे हुए है बल्कि इसके वीडियो जारी करते हुए बेशर्मी से प्रवासियों का मजाक भी बना रही है। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गैरकानूनी प्रवासियों को हथकड़ी और जंजीर से बांधकर जहाज में बैठाते हुए दिखाया गया है। व्हाइट हाउस ने इस वीडियो पर लिखा 'ASMR: अवैध विदेशी निर्वासन उड़ान'। ASMR का मतलब ऑटोनॉमस सेंसरी मेरिडियन रिस्पांस होता है। इसे एक तरह का झुनझुनी वाला एहसास कहा जाता है। इसे एक तरह का झुनझुनी वाला एहसास कहा जाता है। इसे एक तरह का आरामदायक एहसास भी कहा जाता है। यानी प्रवासियों का मजाक उड़ाने के लिए ये कैप्शन वीडियो को दिया गया है। एलन मस्क का भद्दा मजाक! टेस्ला के सीईओ और डोनाल्ड ट्रंप के खास सहयोगी एलन मस्क ने व्हाइट हाउस इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए 'हाहा, वाह' लिखा है। सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद कई लोगों ने इसे घृणित और बेशर्मी की हद बताया है। सोशल यूजर्स का कहना है कि गैरकानूनी प्रवासियों को हथकड़ी और जंजीरों से बांधकर उनके देश वापस भेजना और उनका मजाक उड़ाना किसी भी सभ्य समाज के लिए कंलक की तरह है। अमेरिका से भारत लौटे निर्वासितों ने भी अपने साथ हुए खराब बर्ताव का खुलासा किया है। अमेरिका से लौटे लोगों ने बताया है कि उनको जंजीरों से बांधा जाता है और मानसिक यातना दी जाती है। अब तक गैरकानूनी भारतीय प्रवासियों को लेकर तीन अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर पहुंच चुके हैं। भारत में लगातार ये मांग हो रही है कि इस तरह से अमानवीय बर्ताव हमारे नागरिकों के साथ बंद किया जाए लेकिन अमेरिका फिलहाल मनमानी पर कायम दिख रहा है
अमेरिका अवैध प्रवासन डोनाल्ड ट्रंप अमानवीयता भारत प्रवासन
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
अमेरिका से अवैध प्रवासियों को लेकर तीसरा विमान अमृतसर पहुंचेगाअमेरिका से अवैध प्रवासियों को लेकर तीसरा विमान रविवार को अमृतसर पहुंचेगा। इससे पहले शनिवार को दूसरी फ्लाइट अवैध प्रवासियों को लेकर पंजाब पहुंची थी।
और पढो »
अमेरिका से तीसरा जत्था अवैध प्रवासियों का वापस भराअमृतसर एयरपोर्ट पर रविवार देर रात अमेरिका से 112 अवैध प्रवासियों को लेकर तीसरा अमेरिकी विमान पहुंचा। इससे पहले शनिवार रात को 116 अवैध प्रवासियों को लेकर एक विमान अमृतसर उतरा था।
और पढो »
अवैध भारतीय प्रवासियों को अमेरिका से वापस भेजना शुरूडोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने के लिए सख्त एक्शन जारी है. ट्रंप प्रशासन ने अवैध रूप से अमेरिका पहुंचने वाले भारतीय प्रवासियों को भी डिपोर्ट करना शुरू कर दिया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका का एक मिलिट्री विमान अवैध प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हुआ है.
और पढो »
अमेरिकी सेना अवैध प्रवासियों को भारत भेज रही हैअमेरिका अवैध प्रवासियों को अपने देश से बाहर निकालने के लिए विभिन्न कदम उठा रहा है। इस कड़ी में, अमेरिकी सेना भारतीय प्रवासियों को भारत भेजने के लिए एक विशेष उड़ान का संचालन कर रही है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, सी-17 विमान से प्रवासी भारतीय अमेरिका से भारत पहुंचने वाले हैं। यह उड़ान टेक्सास से शुरू होकर जर्मनी होते हुए अमृतसर में लैंड करेगी। इस उड़ान में लगभग 205 अवैध प्रवासी भारतीय हैं। अमेरिका में अवैध प्रवासियों की संख्या 7.25 लाख है। अमेरिकी दूतावास ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी सीमा सुरक्षा को सख्ती से लागू कर रहा है और अवैध प्रवासियों को हटा रहा है।
और पढो »
अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस लाने की तैयारीअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश से सभी अवैध प्रवासियों को निकालने का आदेश दिया है। भारत सरकार ने इस आदेश के बाद 18,000 भारतीयों को वापस लाने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, भारत सरकार और अमेरिकी प्रशासन दोनों इस पर काम शुरू कर चुके हैं।
और पढो »
अमेरिका से अवैध प्रवासियों को लाए जा रहे विमानों को लेकर पंजाब में तनावअमेरिका से अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों को वापस भेजा जा रहा है। 5 फरवरी को 104 लोगों को लेकर एक विमान अमृतसर में उतरा था। सूत्रों के मुताबिक आज भी 119 अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर एक और विमान अमृतसर उतरेगा। यह घटना पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह के बीच तर्क-वितर्क की जंग का कारण बन गई है।
और पढो »