अमेरिकी सी-147 विमान से अवैध प्रवासियों का पहला जत्था भारत पहुंचा। इस विमान में 104 भारतीय सवार थे। यह विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा, जहां पुलिस और प्रशासन तैनात थे।
भारत आ गया अमेरिकी सेना का विमान अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर। अमेरिकी सी-147 विमान से अवैध प्रवासियों का पहला जत्था भारत पहुंचा। इस विमान में 104 भारतीय सवार थे। यह विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा, जहां पुलिस और प्रशासन तैनात थे। अमृतसर डिप्टी कमिश्नर ने पुष्टि की कि बुधवार को दोपहर 1.
59 बजे विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा। हवाई अड्डे पर मौजूद अमेरिकी दूतावास के एक अधिकारी ने बताया कि विमान में कुल 104 भारतीय हैं जिनमें 13 बच्चे, 79 पुरुष और 25 महिलाएं हैं। इन भारतीयों में से 33 लोग गुजरात से हैं जिन्हें अमृतसर हवाई अड्डे के भीतर ही रखा जाएगा और उन्हें वहीं से सीधे गुजरात भेजा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका से वापस लाए गए भारतीयों को मेक्सिको-अमेरिकी सीमा से पकड़ा गया था। कहा जा रहा है कि ये भारत से वैध तरीके से रवाना हुए थे लेकिन इन्होंने डंकी रूट के जरिए अमेरिका में घुसने की कोशिश की थी। भारत पहुंचने पर इन लोगों की गिरफ्तारी का कोई आधार नहीं है क्योंकि इन्होंने किसी भी तरह से भारतीय कानूनों का उल्लंघन नहीं किया है।\किस राज्य से कितने लोग ?इस विमान में पंजाब से 30, हरियाणा से 33, गुजरात से 33, महाराष्ट्र से 3, उत्तर प्रदेश के 3 और चंडीगढ़ के 2 लोग हैं। बता दें कि अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों को लेकर US एयरफोर्स के C-17 ग्लोबमास्टर एयरक्राफ्ट ने टेक्सास के पास अमेरिकी सैन्य अड्डे से उड़ान भरी। इस विमान में 104 अवैध भारतीय प्रवासी हैं। बता दें कि ट्रंप सरकार अवैध प्रवासियों को ले जाने के लिए सैन्य विमान का इस्तेमाल करती रही है। इससे पहले ग्वाटेमाला, पेरू और होंडूरास में भी अमेरिकी मिलिट्री प्लेन से अवैध प्रवासियों को भेजा गया था। मालूम हो कि 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर हुई बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका से अवैध प्रवासी भारतीयों को वापस भारत बुलाने के लिए भारत सही कदम उठाएगा। अनुमान के मुताबिक, अमेरिका में लगभग 18000 अवैध प्रवासी भारतीय हैं, जिन्हें भारत डिपोर्ट किया जाना है। ट्रंप के सत्ता में आने के बाद भारत सरकार ने इस समस्या को सुलझाने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई थी। बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने इससे पहले ग्वाटेमाला, पेरू और होंडूरास के अवैध प्रवासियों को भी उनके मुल्क भेज दिया था। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने टेक्सास के अल पासो और कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में हिरासत में रखे गए 5000 से अधिक अवैध अप्रवासियों को भी उनके देशों में भेजना शुरू कर दिया है।\प्यू रिसर्च सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में लगभग 7.25 लाख अवैध भारतीय अप्रवासी रहते हैं। यह आंकड़ा अवैध प्रवासियों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या का है। पहले स्थान पर मेक्सिको और दूसरे पर अल सल्वाडोर है। पिछले महीने भारत सरकार ने कहा था कि अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे भारतीय नागरिकों को वापस लेने के मामले में भारत हमेशा तैयार रहा है। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा था कि भारत यह जांच कर रहा है कि अमेरिका में कितने भारतीय अवैध रूप से रह रहे हैं और इन्हें वापस भेजा जा सकता है या नहीं। अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन प्रोग्राम।डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन प्रोग्राम शुरू किया है। इस प्रोग्राम के तहत ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को उनके मुल्क भेजने की कवायद शुरू कर दी है। पिछले हफ्ते ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि भारत और अमेरिका ने ऐसे लगभग 18000 भारतीयों की शिनाख्त की है, जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं। पिछले हफ्ते अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी और अवैध प्रवासियों से जुड़ी समस्या का समाधान करने की इच्छा जताई थी
AWARD AMERICA INDIA IMMIGRATION
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
अमेरिकी सेना अवैध प्रवासियों को भारत भेज रही हैअमेरिका अवैध प्रवासियों को अपने देश से बाहर निकालने के लिए विभिन्न कदम उठा रहा है। इस कड़ी में, अमेरिकी सेना भारतीय प्रवासियों को भारत भेजने के लिए एक विशेष उड़ान का संचालन कर रही है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, सी-17 विमान से प्रवासी भारतीय अमेरिका से भारत पहुंचने वाले हैं। यह उड़ान टेक्सास से शुरू होकर जर्मनी होते हुए अमृतसर में लैंड करेगी। इस उड़ान में लगभग 205 अवैध प्रवासी भारतीय हैं। अमेरिका में अवैध प्रवासियों की संख्या 7.25 लाख है। अमेरिकी दूतावास ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी सीमा सुरक्षा को सख्ती से लागू कर रहा है और अवैध प्रवासियों को हटा रहा है।
और पढो »
अवैध भारतीय प्रवासियों को अमेरिका से वापस भेजना शुरूडोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने के लिए सख्त एक्शन जारी है. ट्रंप प्रशासन ने अवैध रूप से अमेरिका पहुंचने वाले भारतीय प्रवासियों को भी डिपोर्ट करना शुरू कर दिया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका का एक मिलिट्री विमान अवैध प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हुआ है.
और पढो »
अमेरिका ने शुरू की भारतीय प्रवासियों की डिपोर्टिंग, इंडिया के लिए रवाना हुआ मिलिट्री प्लेनअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने इमिग्रेशन एजेंडे को पूरा करने के लिए सेना की मदद ले रहे हैं, जिसमें अमेरिकी-मैक्सिको सीमा पर अतिरिक्त सैनिक भेजना, प्रवासियों को देश से बाहर करने के लिए मिलिट्री एयरक्राफ्ट्स का उपयोग करना और उन्हें ठहराने के लिए सैन्य अड्डे खोलना शामिल है.
और पढो »
अवैध प्रवासियों को वापस भारत, अमेरिका का C-17 विमान रवानाअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अवैध प्रवासियों को वापस उनके देश भेजने के फैसले के तहत अब भारतीय अवैध प्रवासियों को भी वापस भारत भेजा जा रहा है. इसके लिए अमेरिक विमान रवाना हो चुका है.
और पढो »
'अवैध' प्रवासी भारतीयों को लेकर अमृतसर में लैंड होगा अमेरिका का प्लेन, टॉप अपेडटराष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने अपने वादे को पूरा किया और बीते कुछ दिनों से अमेरिका दुनिया भर के देशों से आए और अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों को उनके देश भेजने की कार्रवाई कर रहा है.
और पढो »
अमेरिका में अवैध प्रवासियों को भारत भेजा जा रहा हैरॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के एक मिलिट्री प्लेन के जरिए 205 अवैध प्रवासियों को भारत भेजा जा रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने के लिए सेना की मदद ली है। जानकारी के मुताबिक, 18000 से ज्यादा भारतीय अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे हैं।
और पढो »