अमेरिकी विमान टेक्सास से भारत ला रहा है निर्वासित भारतीयों का समूह

विदेश समाचार

अमेरिकी विमान टेक्सास से भारत ला रहा है निर्वासित भारतीयों का समूह
निर्वासनअमेरिकाभारत
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 144 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 51%

अमेरिकी वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान टेक्सास से भारत की ओर रवाना हुआ है। बताया जा रहा है कि विमान में निर्वासित भारतीयों का समूह है।

अमेरिकी वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान टेक्सास से भारत की ओर रवाना हुआ है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक निर्वासित भारत ीयों के एक समूह को लेकर विमान ने टेक्सास के पास स्थित एक एयरबेस से उड़ान भरी है। हालांकि, विमान में सवार लोगों की संख्या के बारे में कोई ठोस और आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि सी-17 विमान 140 लोगों को ले जा सकता है। विमान अमेरिकी कार्रवाई पर भारत की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार सुबह अमृतसर या किसी

नजदीकी एयरबेस पर उतर सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक अनुमान के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने निर्वासन के लिए भारत से अमेरिका गए लगभग 18,000 अवैध आप्रवासियों की पहचान की है। क्या विदेश मंत्रालय ने निर्वासन पर चुप्पी साधी? यह भी दिलचस्प है कि भारतीयों को ले जाने वाले निर्वासन विमान पर नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने सीधी टिप्पणी से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई का संदेश स्पष्ट है। अवैध प्रवास का जोखिम उठाना ठीक नहीं है। यह दिखाता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अवैध प्रवासियों पर कोई नरमी दिखाने के मूड में नहीं हैं। अमेरिकी प्रशासन बीते दो हफ्ते से लगातार कार्रवाई कर रहा है लेकिन प्रवासियों को अमेरिका से निकाले जाने की बड़ी कार्रवाई के तहत पहली बार भारत में निर्वासन हो रहा है। अमेरिका का एक सैन्य परिवहन विमान भारतीय प्रवासियों के एक समूह को लेकर आ रहा है। एक हफ्ते बाद पीएम मोदी के अमेरिका दौरे का कार्यक्रम अमेरिकी प्रशासन ने यह कार्रवाई ऐसे समय में की है जब लगभग एक हफ्ते के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर जाने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। खबर के मुताबिक पीएम मोदी 12-13 फरवरी को वॉशिंगटन की यात्रा कर सकते हैं। भारत और अमेरिका इस दौरे से जुड़ी योजनाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति ट्रंप की नीति पर क्या कहा? दोनों देशों के रिश्ते और निर्वासन के संबंध में बीते 27 जनवरी को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद ट्रंप ने कहा था कि भारत अमेरिका से अवैध प्रवासियों के निर्वासन के मामले में 'वही करेगा जो सही होगा'। पिछले महीने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि भारत अवैध आव्रजन का विरोध करता है, क्योंकि इसका संबंध कई तरह के संगठित अपराध से है। नागरिकों की संख्या पर 'फिलहाल बात करना जल्दबाजी' विदेश मंत्रालय साफ कर चुका है कि नई दिल्ली उन सभी भारतीयों को वापस लेगा, जो या तो अमेरिका में निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रह चुके हैं या बिना वैध दस्तावेज के वहां हैं। हालांकि, उन्हें सरकार के साथ दस्तावेज साझा करना होगा। ताकि उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि हो सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे वास्तव में भारतीय हैं। जायसवाल के मुताबिक अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों की संख्या के बारे में 'फिलहाल बात करना जल्दबाजी' होगी। कांग्रेस सांसद ने पूछा तीखा सवाल निर्वासन की खबर आने से पहले कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'विदेश मामलों की संसदीय समिति की बैठक के दौरान उन्हें पता चला कि अमेरिका 7.25 लाख भारतीयों को अवैध बताकर वापस भेज रहा है।' उन्होंने सवाल किया कि भारत आने के बाद वे क्या करेंगे? अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वालों पर सख्ती का संकल्प खबरों के मुताबिक पिछले वर्ष अक्तूबर में अमेरिका ने अवैध रूप से देश में रह रहे भारतीय नागरिकों को वापस भेजने के लिए एक चार्टर्ड विमान किराए पर लिया था। अमेरिका के होमलैंड सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने कहा है कि वह अमेरिकी आव्रजन कानूनों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

निर्वासन अमेरिका भारत सी-17 अवैध प्रवासन प्रधानमंत्री मोदी विदेश मंत्रालय

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

अमेरिकी विमान भारत से 18,000 अवैध भारतीयों को वापस ले जा रहा हैअमेरिकी विमान भारत से 18,000 अवैध भारतीयों को वापस ले जा रहा हैअमेरिका से टेक्सास से भारत की तरफ रवाना हुआ अमेरिकी विमान सी-17 ग्लोबमास्टर लगभग 18,000 अवैध भारतीयों को लेकर आ रहा है। यह पहली बार हो रहा है जब अमेरिका भारत में अवैध प्रवासियों को वापस भेज रहा है। अमेरिकी प्रशासन लगातार अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निकाल रहा है।
और पढो »

अमेरिकी सेना अवैध प्रवासियों को भारत भेज रही हैअमेरिकी सेना अवैध प्रवासियों को भारत भेज रही हैअमेरिका अवैध प्रवासियों को अपने देश से बाहर निकालने के लिए विभिन्न कदम उठा रहा है। इस कड़ी में, अमेरिकी सेना भारतीय प्रवासियों को भारत भेजने के लिए एक विशेष उड़ान का संचालन कर रही है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, सी-17 विमान से प्रवासी भारतीय अमेरिका से भारत पहुंचने वाले हैं। यह उड़ान टेक्सास से शुरू होकर जर्मनी होते हुए अमृतसर में लैंड करेगी। इस उड़ान में लगभग 205 अवैध प्रवासी भारतीय हैं। अमेरिका में अवैध प्रवासियों की संख्या 7.25 लाख है। अमेरिकी दूतावास ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी सीमा सुरक्षा को सख्ती से लागू कर रहा है और अवैध प्रवासियों को हटा रहा है।
और पढो »

पाकिस्तान और बांग्लादेश की नई दोस्ती, भारत के लिए चिंता?पाकिस्तान और बांग्लादेश की नई दोस्ती, भारत के लिए चिंता?पाकिस्तान अपने पड़ोसियों से दुश्मनी करके बांग्लादेश के साथ अपनी नज़दीकियां बढ़ा रहा है। भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव बढ़ने के कारण पाकिस्तान इस मौके का फायदा उठा रहा है।
और पढो »

रिपब्लिकन सांसद न्याय विभाग को घेरेंरिपब्लिकन सांसद न्याय विभाग को घेरेंअमेरिकी अटार्नी जनरल से लांस गुडेन ने पत्र लिखकर पूछा है कि भारत के अरबपति गौतम अदाणी और उनकी कंपनियों के खिलाफ जांच से भारत-अमेरिका संबंधों को नुकसान हो सकता है।
और पढो »

वंदे भारत एक्सप्रेस चिनाब ब्रिज से होकर गुजरी: देखिये इस अद्भुत दृश्यवंदे भारत एक्सप्रेस चिनाब ब्रिज से होकर गुजरी: देखिये इस अद्भुत दृश्यवंदे भारत एक्सप्रेस के चिनाब ब्रिज से गुजरने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में बना यह पुल दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे पुल है।
और पढो »

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन कियाप्रधानमंत्री मोदी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन कियाभारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025, भारत का सबसे बड़ा मोबिलिटी एक्सपो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 से 22 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 09:42:40