अमेरिका के राष्ट्रपति ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

राजनीति समाचार

अमेरिका के राष्ट्रपति ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की
मनमोहन सिंहजो बाइडेनअमेरिका
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 79 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 63%

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है.

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने पूर्व पीएम को 'सच्चा राजनेता' और 'समर्पित लोक सेवक' बताया है. जो बाइडेन ने बयान जारी करते हुए कहा, 'आज संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच सहयोग का अभूतपूर्व स्तर प्रधानमंत्री के रणनीतिक नजरिए और सियासी हिम्मत के बिना मुमकिन नहीं होता.

' उन्होंने आगे कहा, 'यूएस-इंडिया सिविल न्यूक्लियर डील को आगे बढ़ाने से लेकर इंडो-पैसिफिक भागीदारों के बीच पहले क्वाड को लॉन्च करने में मदद करने तक, मनमोहन सिंह ने 'असाधारण प्रगति' की रूपरेखा तैयार की, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए दोनों देशों और दुनिया को मजबूत बनाती रहेगी.'बाइडेन को याद आई मुलाकातेंजो बाइडेन ने यह भी याद किया कि उन्हें 2008 में सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष के रूप में और 2009 में अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति के रूप में मनमोहन सिंह से मिलने का मौका मिला था.जो बाइडेन ने कहा, 'डॉ. मनमोहन सिंह ने 2013 में नई दिल्ली में भी मेरी मेजबानी की थी. जैसा कि हमने तब चर्चा की थी, अमेरिका-भारत संबंध दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है. साथ मिलकर, साझेदारों और दोस्तों के रूप में, हमारे देश अपने लोगों के लिए डिग्निटी और बड़ी ताकत का रास्ता तय करते हैं.'यह भी पढ़ें: पूर्व PM मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा के सम्मान में 'सिकंदर' के टीजर रिलीज में देरी, कब दिखेगी भाईजान की झलक?न्यूक्लियर डील को मुकाम तक पहुंचाए थे डॉ. मनमोहनसाल 2008 में भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौता हुआ. उस वक्त देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे. राजनीतिक दलों के कड़े विरोध के बावजूद उन्होंने अमेरिका के साथ असैन्य परमाणु समझौते के लिए बातचीत को आगे बढ़ाया. तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की मदद से डॉ. मनमोहन सिंह कुछ दलों को मनाने में सफल रहे और उन पार्टियों ने परमाणु समझौते का विरोध करना छोड़ दिया. हालांकि, वामपंथी दलों ने इस डील का पुरजोर विरोध किया और सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया. समाजवादी पार्टी ने पहले वाम मोर्चे का समर्थन किया, लेकिन बाद में अपना रुख बदल लिया. मनमोहन सरकार को विश्वास की परीक्षा से गुजरना पड़

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

AajTak /  🏆 5. in İN

मनमोहन सिंह जो बाइडेन अमेरिका भारत यूएस-इंडिया संबंध न्यूक्लियर डील राजनीति

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलिमनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलिभारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
और पढो »

मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा, कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलिमनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा, कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलिपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर देश की शोक में डूबा हुआ है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
और पढो »

कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कीकांग्रेस ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कीजम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा आयोजित की और उन्हें एक महान राजनेता के रूप में याद किया.
और पढो »

पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कीपाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कीभारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है, जिसके निधन पर देश-विदेश से दुख व्यक्त किया जा रहा है. पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी ने भी एक्स पर डॉ. सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है.
और पढो »

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 वर्ष की आयु मेंपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 वर्ष की आयु में92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गुरुवार रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गए। उन्हें देश भर में श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।
और पढो »

डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलिडॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलिदेश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक आयोजित की गई.
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 12:17:15