अमेरिका में पहली बार कैंप हिल वायरस का पता लगाया गया: वैज्ञानिकों में चिंता

स्वास्थ्य समाचार

अमेरिका में पहली बार कैंप हिल वायरस का पता लगाया गया: वैज्ञानिकों में चिंता
कैंप हिल वायरसहेनिपावायरससंक्रमण
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 100 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

अमेरिका में पहली बार कैंप हिल वायरस का पता चला है, जिससे वैज्ञानिकों में चिंता बढ़ गई है। यह वायरस छछूंदरों से मनुष्यों में फैल सकता है, और हेनिपावायरस परिवार से संबंधित है, जो जूनोटिक वायरस है।

अमेरिका में पहली बार कैंप हिल वायरस की पहचान हुई है। यह वायरस छछूंदरों से मनुष्यों में फैल सकता है, जिससे वैज्ञानिक ों में चिंता एं बढ़ गई हैं। इसे हेनिपावायरस परिवार से माना जा रहा है, जो जूनोटिक वायरस है। यह चमगादड़ों व छछूंदरों का प्राकृतिक मेजबान है। हेनिपावायरस में अत्यधिक खतरनाक निपाह वायरस शामिल है, जिसने दक्षिण-पूर्व एशिया में घातक प्रकोप पैदा किया है। जबकि कैंप हिल वायरस मनुष्यों में कभी दर्ज नहीं किया गया है। लेकिन एक नए इंसानी भौगोलिक क्षेत्र में इसकी उपस्थिति एक बड़े खतरे की चेतावनी

है। यह सांस लेने में दिक्कत, मस्तिष्क की सूजन, दौरे और कोमा का कारण बन सकता है। यह प्रायः गंभीर श्वसन रोग और इंसेफेलाइटिस का कारण बनता हैं और उच्च मृत्यु दर से जुड़ा है। वैज्ञानिक इस पर नजर रखे हुए हैं। वैश्विक स्तर पर फैलने का खतरा शोधकर्ताओं का कहना है कि अमेरिका में हेनिपावायरस की खोज बहुत अहम है, क्योंकि इससे पता चलता है कि ये वायरस पहले की तुलना में वैश्विक स्तर पर अधिक फैल सकते हैं। हेनिपावायरस से जुड़ी बहुत अधिक मृत्यु दर को देखते हुए, कैंप हिल वायरस का पता लगाना अतीत और संभावित भविष्य की घटनाओं के बारे में चिंताएं बढ़ाता है। मनुष्यों में फैल सकता है संक्रमण न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय और सिटी कॉलेज का न्यूयॉर्क के शोधकर्ताओं ने एक क्षेत्र विशेष में वायरस की उपस्थिति की पुष्टि की है। हेनिपावायरस प्रजातियों की सीमा को पार कर सकता है और मनुष्यों सहित विभिन्न स्तनधारियों को संक्रमित कर सकता है। लैंग्या वायरस,कैंप हिल का सबसे करीबी ज्ञात वायरस है जिसने मनुष्यों को संक्रमित किया है। यह चीन में छछूंदर से लोगों में फैला। इसकी वजह से लोगों में बुखार, थकान और यकृत की शिथिलता जैसे लक्षण पैदा हुए। दो सबसे उल्लेखनीय हेनिपावायरस हेंड्रा और निपाह वायरस हैं। हेंड्रा की पहचान सर्वप्रथम आस्ट्रेलिया में हुई थी। इसके प्रकोप से मृत्यु दर 70 फीसदी तक पहुंच गई है। निपाह वायरस को दक्षिण-पूर्व एशिया विशेष रूप से मलेशिया और बांग्लादेश में अनेक प्रकोपों से जोड़ा गया है , जहां निगरानी और नैदानिक प्रबंधन के आधार पर मृत्यु दर 40 से 75 फीसदी तक होने का अनुमान है। डब्ल्यूएचओ बोला-छछुंदरों में वायरस दिखना चिंताजनक विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) हेनिपावायरस को सर्वोच्च प्राथमिकता वाला रोगजनक और वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा मानता है। इसका कोई ज्ञात उपचार या टीका नहीं है। पहले माना जाता था कि कैंप हिल वायरस केवल ऑस्ट्रेलियाई फल खाने वाले चमगादड़ों द्वारा फैलता है, लेकिन उत्तरी अमेरिकी छछूंदरों में इसका दिखना बताता है कि वायरस पहले की अपेक्षा कहीं अधिक व्यापक रूप से फैल सकता है। हालांकि अभी किसी इंसान में इसकी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि वायरस और इसके कारण होने वाले खतरों को समझना भविष्य में प्रकोप को रोकने के लिए बहुत जरूरी है।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

कैंप हिल वायरस हेनिपावायरस संक्रमण स्वास्थ्य वैज्ञानिक चिंता

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

अमेरिका में पहली बार कैंप हिल वायरस की पहचानअमेरिका में पहली बार कैंप हिल वायरस की पहचानअमेरिका में पहली बार कैंप हिल वायरस की पहचान हुई है। यह वायरस छछूंदरों से मनुष्यों में फैल सकता है, जिससे वैज्ञानिकों में चिंताएं बढ़ गई हैं।
और पढो »

उत्तरी अमेरिका में घातक हेनिपावायरस का पहला मामलाउत्तरी अमेरिका में घातक हेनिपावायरस का पहला मामलाअलबामा में छछूंदरों में पाया गया कैंप हिल वायरस, हेनिपावायरस का एक प्रकार, मानवों में फैलने की चिंता बढ़ा रहा है। हेनिपावायरस जानवरों और मनुष्यों दोनों में गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है, कुछ प्रजातियों में 70% से अधिक मृत्यु दर है। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों में इस वायरस के कारण होने वाले संभावित प्रकोप को लेकर चिंता है।
और पढो »

राम मंदिर में पहली बार रामलीलाराम मंदिर में पहली बार रामलीलाराम मंदिर परिसर में पहली बार रामलीला का मंचन किया गया। अंगद टीला पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम की भूमिका शमसुर्रहमान नावेद ने निभाई।
और पढो »

इंग्लैंड ने राजकोट में भारत को हराकर सीरीज में पहली जीत दर्ज कीइंग्लैंड ने राजकोट में भारत को हराकर सीरीज में पहली जीत दर्ज कीइंग्लैंड ने तीसरे टी20 मैच में भारत को हराकर सीरीज में पहली जीत दर्ज की। इस जीत से सीरीज में एक बार फिर रोमांच आ गया है।
और पढो »

रायगढ़ में सिलेंडर ब्लास्ट से आग, बीजापुर में नक्सलियों के कैंप पर कब्जारायगढ़ में सिलेंडर ब्लास्ट से आग, बीजापुर में नक्सलियों के कैंप पर कब्जारायगढ़ में समोसा दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट से चार लोग घायल। बीजापुर में नक्सलियों के प्रशिक्षण कैंप पर सुरक्षाबलों का कब्जा, CCTV फुटेज में दिखा दबंगों का बाजार में गोलियों की बरसात।
और पढो »

भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टी20: जानें समय, स्थान और प्रसारण जानकारीभारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टी20: जानें समय, स्थान और प्रसारण जानकारीभारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच शनिवार, 25 जनवरी को चेन्नई में खेला जाएगा। टीमों के बीच टी20 में पहली बार चेन्नई में मुकाबला होगा।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 13:05:47