अयोध्या में पिछले एक सप्ताह से चल रही ठंड में कुछ राहत मिले है। तापमान में वृद्धि के साथ रातें अब पहले जैसी बर्फ जैसी ठंड नहीं लग रही है।
अयोध्या में एक सप्ताह बाद रात के पारे ने कुछ राहत दी है। बीते शनिवार को अयोध्या में रात का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम रहा था। पिछले दो दिनों से पछुवा के साथ पुरवा हवाओं के चलने पर तापमान बढ़ना शुरू हुआ और गुरुवार रात न्यूनतम तापमान में बढ़कर 7. मौसम विभाग ने फिलहाल अभी इसी तरह के तापमान की संभावना व्यक्त की है। बर्फ की तरह हाथ ठंड े कर देने वाली रातें पिछले दिनों रहीं। पिछले एक सप्ताह रातें घर के बाहर रहने वालों को परेशान करती रहीं। हालात यह हो गए कि शनिवार को रात का तापमान गिरकर 2.
5 तक पहुंच गया था।इससे पहले कुछ दिनों तक तीन से चार के बीच न्यूनतम तापमान बना रहा। हवाओं की गति भी कुछ दिनों से धीमी हुई है। सोमवार को यह घटकर 0.6 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो गई थी। लेकिन यह गुरुवार को कुछ बढ़कर 1.2 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई।आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा के मुताबिक “अब पुरवा चल गई पछुवा की गति धीमी हो गई है। इसीलिए वातावरण में नमी आ गई है। कहीं-कहीं धुंध दिखने का कारण यही है। 20 के बाद तापमान बदलने की संभावना दिख रही है। इसी के साथ कोहरा भी पड़ सकता है। 22 तारीख तक पुरवा और पछुआ हवाओं का मेल है। दिन का तापमान भी 25 के आसपास रहेगा
मौसम ठंड तापमान अयोध्या वायुमंडलीय