अरुणाचल प्रदेश के सेला दर्रे पर बर्फ से जमी झील में पर्यटक मस्ती कर रहे थे, अचानक झील की बर्फ टूट गई और वे बर्फीले पानी में गिर गए। अन्य पर्यटकों ने बचाया।
अरुणाचल प्रदेश के सेला दर्रे पर बर्फ से जमी झील में पर्यटक मस्ती कर रहे थे। अचानक झील की बर्फ टूट गई और वे बर्फ ीले पानी में गिर गए। मौके पर मौजूद अन्य पर्यटक ों ने बमुश्किल सभी को बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी वीडियो साझा करते हुए पर्यटक ों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। दरअसल सर्दियों में अरुणाचल प्रदेश के सेला दर्रे पर बनी झील में बर्फ जम जाती है। रविवार को पर्यटक ों का एक दल झील में बर्फ पर मस्ती कर रहा था। अचानक बर्फ टूट गई और सभी
झील के पानी में गिर गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बर्फ से जमी झील के एक हिस्से में चार लोग फंसे हैं। इनमें दो महिलाएं भी हैं। वे मदद के लिए पुकार रहे हैं। इसके बाद कुछ स्थानीय लोग और पर्यटक वहां पहुंचते हैं और सभी को बांस की छड़ियों के सहारे बचाते हैं। घटना के बाद पर्यटन अधिकारियों ने पर्यटकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए कहा है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी घटना का वीडियो साझा किया और पर्यटकों से कठिन इलाकों में जाने से बचने और सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि अरुणाचल प्रदेश के सेला दर्रे पर। पर्यटकों को मेरी सलाह है: अनुभवी लोगों के साथ जमी हुई झीलों पर टहलें, फिसलन भरी बर्फीली सड़कों पर सावधानी से गाड़ी चलाएं और हिमस्खलन से सावधान रहें। तापमान जमने वाला है इसलिए गर्म कपड़े पहनें और आनंद लें। आपकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है। वीडियो के इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होने के बाद लोगों को बर्फीले इलाकों में सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया जा रहा है
पर्यटक सेला दर्रे अरुणाचल प्रदेश बर्फ झील दुर्घटना बचाव
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सेला पास में बर्फीली झील में पर्यटकों का अचानक गिरना, स्थानीय लोगों ने बचायाअरुणाचल प्रदेश के सेला पास में बर्फ से ढकी झील पर पर्यटकों का गिरना, स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
और पढो »
सेला दर्रे पर पर्यटक झील में फंस गएअरुणाचल प्रदेश के सेला दर्रे पर बर्फ से जमी झील में पर्यटक फंस गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
और पढो »
सेला पास में यात्रा करते समय सतर्क रहें: किरेन रिजिजू की अपीलकेंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश के सेला पास में घूमने आए पर्यटकों को बर्फीले इलाकों में यात्रा करते समय सुरक्षा के प्रति जागरूक किया है. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि बर्फीले क्षेत्रों में यात्रा रोमांचक हो सकती है, लेकिन खतरनाक भी हो सकती है.
और पढो »
भारत के रहस्यमयी गांव में पर्यटकों को छूने की मनाहीहिमाचल प्रदेश के मलाना गांव में पर्यटकों को कुछ भी छूने की मनाही है।
और पढो »
हिमाचल में बर्फबारी : पर्यटकों के लिए सुरक्षा निर्देश जारीहिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। पर्यटकों के सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार ने व्यापक दिशानिर्देश जारी किए हैं।
और पढो »
राजस्थान को कूनो और पार्वती से मिलेगा 75% पानीमध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच पानी के बंटवारे पर समझौता, पीकेसी का MOA हुआ तैयार.
और पढो »