एक्टर अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म में अर्जुन के साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाएं निभाएंगी। फिल्म 21 फरवरी 2025 को रिलीज होगी।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को आखिरी बार सिंघम अगेन में देखा गया, जिसमें उनके अभिनय की खूब सराहना हुई। इसके बाद अब उनकी अपकमिंग फिल्म की घोषणा हो गई। मूवी में इस बार अर्जुन दो पॉपुलर एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। मूवी का नाम ' मेरे हसबैंड की बीवी ' है। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर आउट करते हुए रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर के नीचे मेरे हसबैंड की बीवी को बनाया गया है। इस बैनर के नाम 'बीवी नंबर 1' और 'हीरो नंबर 1' जैसी सुपरहिट
फिल्में देने का रिकॉर्ड है। बता दें कि अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म के निर्माता वाशु भगनानी और जैकी भगनानी हैं। अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी ये दो एक्ट्रेस एक्टर अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म में उनके साथ दो पॉपुलर एक्ट्रेस भी नजर आने वाली हैं। अर्जुन के साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर भी लीड रोल की भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। प्रशंसक तीनों की तिकड़ी को फिल्म में देखने के लिए एक्साइडेट भी हैं। सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी फिल्म? मेरे हसबैंड की बीवी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। बड़े पर्दे पर फिल्म को 21 फरवरी, 2025 को उतारा जाएगा। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी मुदस्सर अजीज ने संभाली है। उन्होंने बतौर डायरेक्टर पति पत्नी और वो, हैप्पी भाग जाएगा और खेल खेल में जैसी पॉपुलर फिल्मों में काम किया है। फिल्म के वीडियो पोस्टर को देखने से अंदाजा लग गया है कि मूवी की कहानी प्रेम त्रिकोण पर आधारित होगी। इस अपकमिंग प्रोजेक्ट से मुदस्सर अजीज का नाम जुड़ने के बाद देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म कार्तिक आर्यन की पति पत्नी और वो से कैसे अलग साबित होगी
अर्जुन कपूर मेरे हसबैंड की बीवी रकुल प्रीत सिंह भूमि पेडनेकर नई फिल्म रिलीज डेट
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दे दे प्यार दे 2 की रिलीज डेट अनाउंस की गईअजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की रिलीज डेट 14 नवंबर, 2025 को निर्धारित की गई है।
और पढो »
अनिल कपूर के बेटी के साथ 'सूबेदार' फिल्म का टीजर रिलीजबॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म 'सूबेदार' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ राधिका मदान नजर आएंगी।
और पढो »
शाहिद कपूर के 'देवा' का नया पोस्टर रिलीज, एक्शन और रोमांच से भरी है फिल्मशाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' का नया पोस्टर रिलीज हुआ है जो एक्शन और रोमांच से भरा है.
और पढो »
बहू की विदाई देखने के लिए हो जाइए तैयार, भोजपुरी फिल्म की शूटिंग हुई पूरीभोजपुरी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का सपना लिए, 'बहू की विदाई' फिल्म का निर्माण अंशुमन सिंह फिल्म क्रिएशन और मैड्ज़ मूवी के बैनर तले किया जा रहा है
और पढो »
शाहीद कपूर की अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज डेट घोषितशाहीद कपूर और तृप्ति डिमरी की अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है. फिल्म 6 जनवरी 2025 को रिलीज होगी.
और पढो »
पुष्पा 2 2024 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मअल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने 1700 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ 2024 की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का खिताब हासिल कर लिया है.
और पढो »