रविचंद्रन अश्विन ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी मूल बातों को समझने की खासियत और सादगी उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।
ब्रिस्बेन टेस्ट खत्म होने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। संन्यास लेने के कुछ दिन बाद ही उन्होंने 'कप्तान' महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ में कई बयान दिए हैं। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में अश्विन के संन्यास की वजह टीम मैनेजमेंट के कुछ फैसलों से उनकी नाराजगी बताई गई थी। हालांकि, अश्विन ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके पास क्रिकेट के कुछ साल बचे हैं और वह इसका इस्तेमाल आईपीएल में करना चाहेंगे। आईपीएल
2025 में अश्विन अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते दिखेंगे। सीएसके ने उन्हें इस साल मेगा ऑक्शन में खरीदा था। आईपीएल में धोनी के साथ खेलते दिखेंगे अश्विन ऐसे में सीएसके में अश्विन एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलते दिखेंगे। हालांकि, अगले सीजन धोनी कप्तान नहीं होंगे और अश्विन नए कप्तान ऋतुराज के अंदर खेलते दिखेंगे। अश्विन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत धोनी की कप्तानी वाली सीएसके से की थी। वह पिछले कुछ वर्षों में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट की कई बार तारीफ भी कर चुके हैं। साथ ही विराट कोहली की कप्तानी की भी तारीफ कर चुके हैं। हालांकि, अब आईपीएल शुरू होने से पहले उनके सुर बदले हैं और उन्होंने धोनी को शानदार कप्तान बताया है और यह भी बताया है कि माही क्यों अन्य भारतीय कप्तानों से अलग हैं। अश्विन ने बताया 'कप्तान धोनी' क्यों हैं खास? अश्विन ने कहा है कि मैदान पर धोनी की मूल बातों को तवज्जो देने की खासियत और उनकी सादगी उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। अश्विन ने स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पॉडकास्ट पर धोनी की कप्तानी के बारे में बात करते हुए कहा- मुझे लगता है कि वह ज्यादातर बुनियादी चीजें सही करते हैं और उन्हीं पर ध्यान देते हैं। अधिकांश अन्य कप्तान बुनियादी बातों को तवज्जो नहीं देते, जिससे खेल उनके लिए और अधिक कठिन हो जाता है।' अश्विन ने उदाहरण देते हुए बताया कि धोनी ने अपने गेंदबाजों को खुलकर गेंदबाजी करने की अनुमति दी है, लेकिन उन्होंने आत्ममुग्धता के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी है। 'माही गेंदबाज को नहीं बताते कहां गेंदबाजी करनी है' उन्होंने कहा, 'उदाहरण के लिए, माही गेंदबाज को कभी नहीं बताते कि कहां गेंदबाजी करनी है। पहली बात वह कहे
अश्विन धोनी कप्तानी आईपीएल क्रिकेट
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
अश्विन ने धोनी की कप्तानी की तारीफ की, बताया 'माही' खास कैसे हैंरविचंद्रन अश्विन ने धोनी की कप्तानी को खास बताया। अश्विन ने कहा कि धोनी बुनियादी बातों पर ध्यान देते हैं और अपनी सादगी उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। उन्होंने बताया धोनी गेंदबाजों को खुलकर गेंदबाजी करने की अनुमति देते हैं, लेकिन आत्ममुग्धता के लिए कोई जगह नहीं छोड़ते।
और पढो »
अश्विन ने धोनी की कप्तानी की तारीफ की, कहा बुनियादी चीजें सही करते हैंरविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि धोनी बुनियादी चीजें सही करते हैं और ज्यादातर अन्य कप्तान ऐसा नहीं करते हैं। उन्होंने उदाहरण दिया कि धोनी गेंदबाजों को खुलकर गेंदबाजी करने की अनुमति देते हैं लेकिन आत्ममुग्धता के लिए कोई जगह नहीं छोड़ते हैं।
और पढो »
अश्विन ने धोनी की कप्तानी की तारीफ में खूब सारा कहारविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि धोनी मूल बातों पर ध्यान देने और सादगी के कारण दूसरों से अलग हैं। अश्विन ने बताया कि धोनी ने गेंदबाजों को खुलकर गेंदबाजी करने की अनुमति दी है, लेकिन आत्ममुग्धता के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी है।
और पढो »
MS Dhoni: एमएस धोनी का मुरीद हुआ IPL का दिग्गज, कहा- वैसा कप्तान आजतक नहीं देखा, वे छोटे खिलाड़ियों को ग्रेट बनाने में सक्षमMS Dhoni : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के पहले सीएसके के खिलाड़ी एमएस धोनी की कप्तानी की तारीफ IPL के इस दिग्गज ने की है.
और पढो »
अश्विन ने धोनी की कप्तानी की तारीफ की, कहा - 'मूल बातों पर ध्यान देने की उनकी खासियत अलग है'अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि धोनी बुनियादी बातों पर ध्यान देने की उनकी खासियत उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।
और पढो »
मुरलीधरन प्रशंसा करते हैं अश्विन की क्रिकेट यात्राश्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन ने रविचंद्रन अश्विन की क्रिकेट यात्रा की प्रशंसा की है। उन्होंने अश्विन को महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा बताया है।
और पढो »