आंध्र प्रदेश के CM नायडू सबसे अमीर, पश्चिम बंगाल की CM बनर्जी सबसे कम संपत्ति वाली

राजनीति समाचार

आंध्र प्रदेश के CM नायडू सबसे अमीर, पश्चिम बंगाल की CM बनर्जी सबसे कम संपत्ति वाली
मुख्यमंत्रीसंपत्तिएडीआर रिपोर्ट
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 65 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है।

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं, जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिर्फ 15 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रति मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 52.

59 करोड़ रुपये है।भारत की प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय या एनएनआई 2023-2024 के लिए लगभग 1,85,854 रुपये थी, जबकि एक मुख्यमंत्री की औसत स्व-आय 13,64,310 रुपये है, जो भारत की औसत प्रति व्यक्ति आय का लगभग 7.3 गुना है। देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू 332 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया 51 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 55 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सूची में दूसरे सबसे कम संपत्ति वाले सीएम हैं, जबकि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन 1.18 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री हैं। खांडू पर सबसे ज्यादा 180 करोड़ रुपये की देनदारी भी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सिद्धरमैया पर 23 करोड़ रुपये और नायडू पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां हैं।इसमें यह भी कहा गया है कि 13 (42 प्रतिशत) मुख्यमंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 10 (32 प्रतिशत) ने गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, अपहरण, रिश्वतखोरी और आपराधिक धमकी से संबंधित मामले शामिल हैं। देश के 31 मुख्यमंत्रियों में से केवल दो महिलाएं पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी और दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

मुख्यमंत्री संपत्ति एडीआर रिपोर्ट नायडू बनर्जी राजनीति

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

देश के सबसे अमीर और सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन हैं?देश के सबसे अमीर और सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन हैं?एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के सीएम नायडू सबसे अमीर हैं और उनकी संपत्ति 931 करोड़ रुपये से अधिक है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सबसे कम संपत्ति वाली सीएम हैं और उनकी संपत्ति 15 लाख रुपये है।
और पढो »

ऐश्वर्या राय: बॉलीवुड की दूसरी सबसे अमीर एक्ट्रेसऐश्वर्या राय: बॉलीवुड की दूसरी सबसे अमीर एक्ट्रेसहुरुन इंडिया की लिस्ट के मुताबिक ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की दूसरी सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं जबकि जूही चावला सबसे अमीर हैं.
और पढो »

दुनिया के टॉप-25 अमीर परिवारों की लिस्ट जारी: वॉलमार्ट चलाने वाला वॉल्टन परिवार सबसे ऊपर, भारत की अंबानी फै...दुनिया के टॉप-25 अमीर परिवारों की लिस्ट जारी: वॉलमार्ट चलाने वाला वॉल्टन परिवार सबसे ऊपर, भारत की अंबानी फै...bloomberg List of top 25 richest families in the world released ब्लूमबर्ग ने दुनिया के 25 सबसे अमीर परिवार की लिस्ट जारी की। इनकी संपत्ति इस साल 34.
और पढो »

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों में भारी बारिश की चेतावनीबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों में भारी बारिश की चेतावनीबंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से चक्रवाती तूफान पैदा हुआ है जिससे आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है.
और पढो »

मुंबई की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़कर इतिहास रचामुंबई की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़कर इतिहास रचा17 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन ने अंटार्कटिका में माउंट विंसन पर चढ़कर सात महाद्वीपों की सात सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की लड़की का रिकॉर्ड बनाया।
और पढो »

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, एलन मस्क की संपत्ति 400 अरब डॉलर पारदुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, एलन मस्क की संपत्ति 400 अरब डॉलर पारएलन मस्क ने 400 अरब डॉलर की संपत्ति का आंकड़ा पार कर लिया है और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनकी संपत्ति में तेजी से वृद्धि हो रही है और दिसंबर में उन्होंने 130 अरब डॉलर कमाए हैं।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 10:11:50