आगरा में रात का तापमान बढ़ने से ठंड में कमी आई है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया है।
आगरा में रात का तापमान बढ़ा है, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। आगरा का मौसम हर दिन बदल रहा है। कभी शीतलहर से ठंड बढ़ रही है तो कभी रात में भी ठंड का अहसास कम हो रहा है। बूंदाबांदी के बाद मौसम ने जो करवट ली थी, उसमें एक बार फिर बदलाव आया है। न्यूनतम पारा चढ़ने से रात में ठंड कम हो गई है। बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.
6 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि सोमवार को न्यूनतम तापमान इससे भी दर्ज किया गया था। पिछले 9 दिनों में सबसे ठंडी सुबह 17 दिसंबर को रही थी। इस दिन न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इन 9 दिनों में न्यूनतम तापमान में दोगुने से भी अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार सुबह से ही धुंध और कोहरा छाया रहा। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हाथी घाट से लगभग 150 मीटर की दूरी से भी ताजमहल नजर नहीं आ रहा था। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में थोड़ा मौसम खुल सकता है। आसमान साफ हो सकता है
WEATHER TEMPERATURE AGRA MOISTURE CLOUD COVER
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मावठा जैसा अहसास; इंदौर में ठंड बढ़ गईइंदौर में सोमवार को मावठे जैसा मौसम रहा। दिन के तापमान में चार डिग्री की गिरावट आई है। रात का तापमान 1 डिग्री बढ़ा है।
और पढो »
बिहार में बदलाव वाला मौसम , तापमान में बढ़ोतरी और कोहराबिहार में तापमान में बदलाव और कोहरा छा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी।
और पढो »
कानपुर में मौसम में बदलाव, बढ़ा तापमानकानपुर का मौसम गुरुवार को बदल गया। बादल कम हुए और हवा की गति धीमी होने से तापमान सामान्य से अधिक रहा।
और पढो »
उत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा हैउत्तर प्रदेश में मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। अगले दो दिनों के लिए मौसम साफ रहेगा, उसके बाद फिर बारिश हो सकती है। तापमान में भी बदलाव जारी है।
और पढो »
प्रयागराज में अचानक मौसम बदलाव, ठंड का प्रकोपप्रयागराज में अचानक मौसम में बदलाव आया है और ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
और पढो »
बिहार में मौसम में बदलाव, कुछ शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचेराजधानी पटना समेत बिहार के अधिकांश जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ रात्रि के तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों के दौरान रात्रि के तापमान में बढ़ोतरी होने के बाद गिरावट से ठंड का असर बढ़ सकता है।
और पढो »