आगरा में साल के आखिरी दिन ठंड ने कंपकंपा दिया है। मौसम विभाग ने कोल्ड डे कंडीशन की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
आगरा में साल के आखिरी दिन ठंड ने कंपकंपा दिया है। लोग गर्म कपड़ों की कई लेयरों में छिपकर घरों से बाहर निकले हैं। मंगलवार सुबह अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो दिन बढ़ने के साथ बढ़ेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को कोल्ड डे कंडीशन की संभावना जताई है। पिछले दो दिन से शहर में ठंड हांड कंपकंपा रही है। सोमवार को पूरा दिन सूरज नहीं निकला था। शीतलहर थी। मंगलवार सुबह से ही यही स्थिति बनी हुई है। सुबह 7 से 8 बजे तक अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो खबर लिखे जाने तक 14.
2 डिग्री सेल्सियस हो गया था। दोपहर तक सूरज नहीं निकला है। सुबह से ही शीत लहर चल रही है। लोग अपने घरों से बहुत जरूरी काम होने पर ही निकल रहे हैं। टू-व्हीलर चलाने वाले जैकेट, ग्लव्ज, टोपी आदि पहनकर निकल रहे हैं। वहीं सामान्य रूप में भी लोग पूरा ढककर ही घर से निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, नए साल में एक हफ्ता पारा तेजी से नीचे जाएगा। अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कोहरा भी घना छाएगा। कंपकंपाती ठंड में सड़क पर रात बिताने को मजबूर लोगों ने अलाव जलाकर रात बिताई। ऑटो चलाने वाले रशीद का कहना था कि इतनी ठंड है कि हाथ अकड़ जाते हैं। ऑटो चलाना मुश्किल हो जाता है। चरण यादव का कहना है कि भयंकर सर्दी पड़ रही है। गलन है। शरीर काम करने में साथ नहीं दे रहा है।मौसम विभाग के मुताबिक, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे पहुंच जाता है और अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है, तो उसे कोल्ड-डे कहते हैं। माउंट आबू के बाद लूणकरनसर सबसे ठंडासाल के आखिरी दिन सर्दी ने कंपा दियाराजस्थान में कल से और बढ़ेगी ठंडहिमाचल के ताबो का तापमान माइनस 17.3 डिग्री पहुंचाअजमेर में बढ़ेगा कोहरा और शीतलह
सर्दी ठंड आगरा मौसम विभाग कोल्ड डे
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
आज का राशिफल 31 दिसंबर 2024नया साल 2024 का आखिरी दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें राशिफल के अनुसार।
और पढो »
मध्यप्रदेश में बर्फीली हवा से ठिठुरेगा एमपी; उज्जैन, ग्वालियर-चंबल में कोहरामध्यप्रदेश में नए साल के पहले दिन यानी, 1 जनवरी से कड़ाके की सर्दी का दौर फिर शुरू हो जाएगा। बर्फीली हवा की वजह से पूरा एमपी ठिठुरेगा।
और पढो »
कब रखा जाएगा शनि प्रदोष व्रत, जानें दिसंबर माह के आखिरी प्रदोष की तारीख और शुभ मुहूर्तPradosh Vrat: हर माह 2 प्रदोष व्रत रखे जाते हैं. जानिए साल के आखिरी महीने में किस दिन पड़ रहा है शनि प्रदोष व्रत.
और पढो »
लगातार 6 दिन चढ़ने के बाद 7वें दिन गिरा तापमान: आगरा में आज भी दिनभर चलेंगी हवाएं, कोहरे से मिलेगी निजातआगरा में लगातार 6 दिन चढ़ने के बाद 7वें दिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
और पढो »
विराट कोहली आउट, भारत को तीसरा झटकामेलबर्न टेस्ट मैच के आखिरी दिन विराट कोहली ने 5 रन बनाए और मिचेल स्टार्क की गेंद पर स्लिप में उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच हो गए।
और पढो »
नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया में खेले बॉक्सिंग डे टेस्ट में बनाया पहला शतकऑस्ट्रेलिया में बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन, 21 साल के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ दिया। उन्होंने अपनी पारी में कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं।
और पढो »