Assam Congress Leaders Met Rahul gandhi: अगले असम विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। इसी के मद्देनजर गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय पर असम के पार्टी नेताओं ने मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की। इस बैठक में राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को जीत के लिए खास मैसेज...
नई दिल्ली : कांग्रेस को अगले साल होने वाले असेंबली चुनावों को लेकर जिन दो राज्यों पर उम्मीदें टिकी हुई है, उनमें असम और केरल प्रमुख है। इन दोनों ही राज्यों में सत्ता वापसी की बात हो रही है। असम चुनाव के मद्देनजर गुरुवार की शाम कांग्रेस के नए मुख्यालय में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश नेताओं से लंबी बैठक की, जिसमें कई पहलुओं पर चर्चा हुई। असम के नेताओं के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद थे।वहीं दूसरी ओर असम के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र बोरा, लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई, सांसद रकीबुल हुसैन, सीएलपी लीडर देवब्रत सैकिया, प्रदेश के सीनियर लीडर प्रदीप बारदोलोई सहित तमाम लोग शामिल थे। राहुल गांधी ने मीटिंग के बाद कही ये बातमीटिंग के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के नेतृत्व में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं के साथ एक बैठक में शामिल हुआ। असम ने भ्रष्टाचार और नफरत की राजनीति को हटाने और कांग्रेस के साथ मोहब्बत और प्रगति की राजनीति को गले लगाने का का मन बना लिया है। असम कांग्रेस चीफ ने बताया बैठक में क्या हुआवही मीटिंग खत्म होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार बोरा ने मीडिया में कहा कि असम से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और रणनीति को लेकर शीर्ष नेतृत्व मुलाकात हुई, जहां असम के सीनियर नेता और तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। मीटिंग में सभी ने एकसुर से संकल्प लिया कि हम एकजुट होकर आने वाले चुनाव में असम से बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। बोरा ने सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए कहा कि बिस्वा सरमा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं और हमने मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार से जुड़े तमाम सबूत अपने शीर्ष नेतृत्व के सामने रखे।मीटिंग में आक्रामक नजर आए राहुल गांधी बोरा का कहना था कि आने वाले समय में हम और हमारे सभी नेता लोगों के बीच जाकर सीएम के भ्रष्टाचार से जुड़े इन तमाम सबूतों को जनता के बीच रखेंगे। भूपेन बोरा ने लगभग दो घंटे तक चली इस मीटिंग में प्रदेश के सभी नेताओं को अपनी बात खुलकर रखने का मौका देने के लिए शीर्ष नेतृत्व का शुक्रिया अदा किया। बताते हैं कि इस पूरी मीटिंग में राहुल गांधी काफी आक्रामक नजर आए।Sonia Gandhi के पैर छूकर Priyanka और Rahul Gandhi को दिया तोहफा, गांधी परिवार से मिले मोची रामचेतनेताओं से बोले राहुल- पूरी तैयारी से जुट जाइएसूत्रों के मुताबिक, जब प्रदेश के कुछ नेताओं ने कहा कि बीजेपी का प्रोफाइल बहुत बढ़ गया है और वह प्रचार प्रसार में बहुत आगे निकल गई है। पिछले 5-7 सालों में हम बहुत पीछे छूट गए हैं तो राहुल गांधी ने इस बात को पुरजोर तरीके से नकारते हुए कहा कि अगर आप सब ऐसी बात करेंगे तो फिर जमीन पर चुनाव कैसे लड़ेंगे। कहा जाता है कि इस बात से राहुल गांधी नाराज दिखे, उन्होंने अपने नेताओं से कहा कि हम यह चुनाव जीतने के लिए लड़ रहे हैं। इसी सोच के साथ आप लोगों के बीच जाइए और पूरी तैयारी के साथ जुट जाइए।गठबंधन को लेकर राहुल का क्लीयर मैसेजसूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने अपने प्रदेश नेतृत्व से असम में उन छोटे-छोटे क्षेत्रीय दलों से भी बात करने का संकेत भी दिया, जो चुनाव में बीजेपी के साथ खड़े नहीं होंगे। बताया जाता है कि राहुल गांधी ने कहा कि असम में क्षेत्रीय दलों से बात कीजिए और तालमेल को लेकर एक रूपरेखा केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखिए, ताकि हम मिल कर प्रदेश के हित में फैसला ले सकें।प्रदेश प्रभारी बताया हम ऐसे आगे बढ़ेंगेवहीं इस मुद्दे पर प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने मीडिया में कहा कि असम में गठबंधन को लेकर हम बातचीत के बाद फीडबैक केंद्रीय नेतृत्व को देंगे और उसके फैसले के बाद हम आगे बढ़ेंगे। कहा जाता है कि मीटिंग में राहुल गांधी ने प्रदेश के सभी नेताओं को आपस में मिलकर और एकजुट रहकर काम करने की सलाह दी। उन्होंने अपने नेताओं से कहा कि एक रणनीति बनाकर जनता से जुड़े मुद्दों को उठाओ और आगे बढ़ो।.
नई दिल्ली : कांग्रेस को अगले साल होने वाले असेंबली चुनावों को लेकर जिन दो राज्यों पर उम्मीदें टिकी हुई है, उनमें असम और केरल प्रमुख है। इन दोनों ही राज्यों में सत्ता वापसी की बात हो रही है। असम चुनाव के मद्देनजर गुरुवार की शाम कांग्रेस के नए मुख्यालय में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश नेताओं से लंबी बैठक की, जिसमें कई पहलुओं पर चर्चा हुई। असम के नेताओं के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद थे।वहीं दूसरी ओर असम के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र बोरा, लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई, सांसद रकीबुल हुसैन, सीएलपी लीडर देवब्रत सैकिया, प्रदेश के सीनियर लीडर प्रदीप बारदोलोई सहित तमाम लोग शामिल थे।राहुल गांधी ने मीटिंग के बाद कही ये बातमीटिंग के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के नेतृत्व में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं के साथ एक बैठक में शामिल हुआ। असम ने भ्रष्टाचार और नफरत की राजनीति को हटाने और कांग्रेस के साथ मोहब्बत और प्रगति की राजनीति को गले लगाने का का मन बना लिया है।असम कांग्रेस चीफ ने बताया बैठक में क्या हुआवही मीटिंग खत्म होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार बोरा ने मीडिया में कहा कि असम से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और रणनीति को लेकर शीर्ष नेतृत्व मुलाकात हुई, जहां असम के सीनियर नेता और तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। मीटिंग में सभी ने एकसुर से संकल्प लिया कि हम एकजुट होकर आने वाले चुनाव में असम से बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। बोरा ने सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए कहा कि बिस्वा सरमा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं और हमने मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार से जुड़े तमाम सबूत अपने शीर्ष नेतृत्व के सामने रखे।मीटिंग में आक्रामक नजर आए राहुल गांधीबोरा का कहना था कि आने वाले समय में हम और हमारे सभी नेता लोगों के बीच जाकर सीएम के भ्रष्टाचार से जुड़े इन तमाम सबूतों को जनता के बीच रखेंगे। भूपेन बोरा ने लगभग दो घंटे तक चली इस मीटिंग में प्रदेश के सभी नेताओं को अपनी बात खुलकर रखने का मौका देने के लिए शीर्ष नेतृत्व का शुक्रिया अदा किया। बताते हैं कि इस पूरी मीटिंग में राहुल गांधी काफी आक्रामक नजर आए।Sonia Gandhi के पैर छूकर Priyanka और Rahul Gandhi को दिया तोहफा, गांधी परिवार से मिले मोची रामचेतनेताओं से बोले राहुल- पूरी तैयारी से जुट जाइएसूत्रों के मुताबिक, जब प्रदेश के कुछ नेताओं ने कहा कि बीजेपी का प्रोफाइल बहुत बढ़ गया है और वह प्रचार प्रसार में बहुत आगे निकल गई है। पिछले 5-7 सालों में हम बहुत पीछे छूट गए हैं तो राहुल गांधी ने इस बात को पुरजोर तरीके से नकारते हुए कहा कि अगर आप सब ऐसी बात करेंगे तो फिर जमीन पर चुनाव कैसे लड़ेंगे। कहा जाता है कि इस बात से राहुल गांधी नाराज दिखे, उन्होंने अपने नेताओं से कहा कि हम यह चुनाव जीतने के लिए लड़ रहे हैं। इसी सोच के साथ आप लोगों के बीच जाइए और पूरी तैयारी के साथ जुट जाइए।गठबंधन को लेकर राहुल का क्लीयर मैसेजसूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने अपने प्रदेश नेतृत्व से असम में उन छोटे-छोटे क्षेत्रीय दलों से भी बात करने का संकेत भी दिया, जो चुनाव में बीजेपी के साथ खड़े नहीं होंगे। बताया जाता है कि राहुल गांधी ने कहा कि असम में क्षेत्रीय दलों से बात कीजिए और तालमेल को लेकर एक रूपरेखा केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखिए, ताकि हम मिल कर प्रदेश के हित में फैसला ले सकें।प्रदेश प्रभारी बताया हम ऐसे आगे बढ़ेंगेवहीं इस मुद्दे पर प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने मीडिया में कहा कि असम में गठबंधन को लेकर हम बातचीत के बाद फीडबैक केंद्रीय नेतृत्व को देंगे और उसके फैसले के बाद हम आगे बढ़ेंगे। कहा जाता है कि मीटिंग में राहुल गांधी ने प्रदेश के सभी नेताओं को आपस में मिलकर और एकजुट रहकर काम करने की सलाह दी। उन्होंने अपने नेताओं से कहा कि एक रणनीति बनाकर जनता से जुड़े मुद्दों को उठाओ और आगे बढ़ो।
Assam Congress Leaders Assam Assembly Elections 2026 Assam Leader Met Rahul Gandhi Rahul Gandhi राहुल गांधी का असम के नेताओं को मैसेज असम विधानसभा चुनाव मल्लिकार्जुन खरगे असम राहुल गांधी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मुजफ्फरपुर में राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी पर राहुल-सोनिया-प्रियंका के खिलाफ मामला दर्जकांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ मुजफ्फरपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
और पढो »
झारखंड विधायक नई दिल्ली जा रहे, राहुल गांधी से मुलाकातराज्य सरकार के सभी विधायक नई दिल्ली जा रहे हैं, जहां वे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मिलेंगे।
और पढो »
झारखंड मंत्री-विधायकों से कांग्रेस नेतृत्व की मुलाकात, जनता से किए वादों को पूरा करने को दिया निर्देशकांग्रेस कोटे के मंत्रियों, विधायकों और नेताओं ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। राहुल गांधी ने जनता से किए गए वादों को ईमानदारी से पूरा करने और सात गारंटियों पर काम करने के निर्देश दिए। मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड के लोगों का धन्यवाद दिया और गठबंधन सरकार की विजय पर बधाई दी।
और पढो »
वैलेंटाइन होम डेट के लिए शानदार चीज़ेंवैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए घर पर रोमांटिक डेट प्लान करने के कुछ सुझाव। कैंडललाइट डिनर से लेकर लव नोट्स तक, ये आसान चीजें आपकी शाम को यादगार बना देंगी।
और पढो »
Promise Day Wishes: अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर को भेजें ये खास मैसेज!Promise Day Wishes: अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर को भेजें ये खास मैसेज!
और पढो »
बिहार चुनाव में खरगे का कमान संभालना, राहुल की कमजोरी पर सवालदिल्ली में कांग्रेस की हार के बाद बिहार चुनाव में खरगे नेतृत्व करेंगे। राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं।
और पढो »




