नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर को पुलिस ने बिजनौर जिले के धामपुर स्थित उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया है. आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर सत्ता परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने वाले थे.
आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर हाउस अरेस्ट, बिजनौर से शुरू करने वाले थे सत्ता परिवर्तन यात्रा नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर को पुलिस ने बिजनौर जिले के धामपुर स्थित उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया है.
आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर सत्ता परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने वाले थे. उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम समय बाकी है और सूबे का सियासी पारा चढ़ने लगा है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छा प्रभाव रखने वाली आजाद समाज पार्टी के प्रमुख एडवोकेट चंद्रशेखर ने आज यानी 4 जून से सत्ता परिवर्तन यात्रा निकालने का ऐलान किया था.
इस यात्रा की शुरुआत से पहले पुलिस ने एएसपी प्रमुख को हाउस अरेस्ट कर लिया है. नगीना से सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर को बिजनौर जिले के धामपुर स्थित उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने चंद्रशेखर को हाउस अरेस्ट करने के पीछे सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला दिया है. पुलिस-प्रशासन के मुताबिक चंद्रशेखर की पार्टी को यह यात्रा निकालने के लिए अनुमति नहीं दी गई थी.
वह बगैर अनुमति के ही यात्रा निकालने की तैयारी में थे. जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर की इस यात्रा का पहला चरण तीन दिन तक चलना था. यात्रा की शुरुआत से पहले चंद्रशेखर की पार्टी धामपुर इलाके में ही सत्ता परिवर्तन रैली की तैयारियों में जुटी थी. इस रैली के लिए आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता कई दिन से तैयारी में लगे थे.
सोशल मीडिया के जरिये लोगों से इस रैली में बड़ी तादाद में शामिल होने की अपील भी लगातार एएसपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से की जा रही थी. Govt Firms Stake Sell: क्या संकट बड़ा है?
एक के बाद एक OFS, गिरते बाजार में सरकार बेच रही अपनी हिस्सेदारीफैक्ट चेक: RBI ने बिना महात्मा गांधी की फोटो वाला प्लास्टिक का कोई नोट जारी नहीं किया है, ये तस्वीर AI से बनी हैआजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर हाउस अरेस्ट, बिजनौर से शुरू करने वाले थे सत्ता परिवर्तन यात्रा
Azad Samaj Party Nagina Lok Sabha Power Change Journey Police Stop Political News Uttar Pradesh Politics Dhampur Bijnor




