Beyond the Breaking News

आज का राशिफल 11 जुलाई 2025 : मेष, मिथुन और धनु राशि को आज लाभ, शुभ योग में देवी लक्ष्मी की रहेगी कृपा

Horoscope 11 July 2025 समाचार

आज का राशिफल 11 जुलाई 2025 : मेष, मिथुन और धनु राशि को आज लाभ, शुभ योग में देवी लक्ष्मी की रहेगी कृपा
आज का राशिफल 11 जुलाई 2025Daily Horoscope 11 July 2025दैनिक राशिफल 11 जुलाई 2025

Horoscope Today 11 July 2025 : आज 11 जुलाई दिन शुक्रवार है और आज चंद्रमा का संचार उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से मकर राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा आज दोपहर तर धनु राशि में संचार करते हुए मकर राशि में प्रवेश कर जाएगे। ऐसे में आज चंद्रमा शुक्र से षडाष्टक और फिर नवम पंचम योग बनाएंगे। जबकि बुध के साथ आज चंद्रमा का समसप्तक योग बनेगा। इन ग्रह स्थितियों के...

Aaj Ka Rashifal 11 July 2025 : 11 जुलाई का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और धनु राशि के जातकों लिए लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का संचार धनु उपरांत मकर राशि में होने जा रहा है। इस गोचर के दौरान चंद्रमा आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज शुक्र के साथ चंद्रमा का षडाष्टक उपरांत नवम पंचम योग बनेगा जबकि बुध के साथ समसप्तक योग बनेगा। इन ग्रह स्थितियों के बीच आज चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि का होना भी शुभ होगा। ऐसे में आज शुक्रवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।मेष राशि,कमाई से मन आनंदित होगा मेष राशि के लिए आज सितारे शुभ स्थिति को दर्शा रहा रहे हैं। आपके करियर और कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। कारोबार भी आज आपका अच्छा चलेगा जिससे कमाई से मन आनंदित होगा। आप लंबित कार्यों को पूरा कर पाएंगे। कुछ नए कार्यों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। सितारे कहते हैं कि आपकी कार्यकुशलता का आपको आज फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और कलात्मक काम में सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। चीनी और चावल का दान करना चाहिए।वृषभ राशि,कार्य में उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको आज वरिष्ठ सहकर्मियों की मदद से कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दिन का दूसरा भाग आज आ आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा।आप हर कार्य में उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे। परिवार में आपसी प्रेम और तालमेल आज बना रहेगा, लेकिन आपको अपनी भावनाओं के आवेग पर कंट्रोल करना होगा। लव लाइफ के मामले में भी दिन आज अनुकूल रहेगा।आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। देवा लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।मिथुन राशि,कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे मिथुन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। लेकिन आपको आज क्रोध और भावुकता से बचना होगा। आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी और आपको कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।​आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को दूध और जल अर्पित करें।कर्क राशि,आप पर काम का दबाव रहेगा कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपनी सेहत को लेकर भी ध्यान देने की जरूरत है। घर परिवार के मामले में दिन आज सामान्य रहेगा। किसी संबंधी के साथ चल रहा विवाद और तनाव आज दूर हो सकता है। निर्णय लेने में आपको आज जल्दबाजी करने से बचना होगा। सितारे कहते हैं कि,कार्यक्षेत्र में आप पर काम का दबाव रहेगा, जिससे आप थोड़े चिंतित रहेंगे और आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो सकता है। संतान पक्ष से आपको आज खुशी मिलेगी। लोन के लिए जो लोग प्रयास कर रहे हैं उनको सफलता मिलेगी। वैसे दिन के दूसरे भाग में आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग भी मिलेगा और आपका रिश्ता मधुर बनेगा।आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करें।सिंह राशि,आज का दिन खर्चीला रहेगा सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। वैसे आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज जरूरी काम को दिन के पहले भाग में निपटा लेना चाहिए। दिन का दूसरा भाग किसी न किसी वजह से उलझन भरा हो सकता है। आपके लिए आज का दिन खर्चीला भी रहेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आज कुछ तकनीकी समस्या आ सकती है। राजनीति से जुड़े जातकों को आज अपनी छवि का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए। पिता की सलाह का आपको आज फायदा मिल सकता है। बच्चो की किसी बात को लेकर चिंता होगी।आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ फलदायी होगा।कन्या राशि,शौक की चीजों पर धन खर्च होगा कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करके आप अधिकारियों से तारीफ प्राप्त कर सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई भी जोखिम लेने से बचना चाहिए, वैसे आज लाभ सामान्य रूप से प्राप्त होगा। किसी को पैसा उधार न दें अन्यथा पैसा वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। अपने शौक की चीजों पर आप आज धन खर्च कर सकते हैं। कोई बड़ी चाहत पूरी होने से खुशी मिेलेगी। माता पिता से सहयोग प्राप्त होगा। आप आज पूर्व में किए काम का भी लाभ ले पाएंगे।आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।तुला राशि, नई जिम्मेदारी मिल सकती है तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप आज कुछ नई तकनीक और ज्ञान प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से प्रोत्साहन और कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको आज टीम वर्क का भी फायदा मिलेगा। यात्रा आपकी आज सफल और लाभदायक रहेगी। लव लाइफ के मामले में भी दिन आपके पक्ष में रहेगा। प्रेमी के साथ आज रोमांटिक समय बिता पाएंगे।आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य जल प्रदान करें।वृश्चिक राशि,आज सुख साधनों में वृद्धि का योग है वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा और आपको आज सुख साधनों में वृद्धि होने की भी खुशी होगी। यदि पारिवारिक रिश्तों में जीवनसाथी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा था तो वह भी दूर हो जाएगा। आप एक-दूसरे के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। आप आज अपनी क्षमता और ऊर्जा का भी पूरा इस्तेमाल कर पाएंगे। कूटनीतिक चाल और चतुराई से भी आप किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में कमाई बढ़ने से आपको आज खुशी मिलेगी।आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। जल में शक्कर मिलकर भगवान शिव का अभिषेक करें।धनु राशि,नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। धनु राशि के सितारे बताते हैं कि आज के दिन आपको भाग्य के साथ दोस्ती और संपर्क का भी लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अपने अटके कार्यों को भी आज पूरा कर पाएगे। सेहत के मामले में आपको आज ध्यान देने की जरूरत है। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप दिन के पहले भाग में अपने महत्वपूर्ण काम को पूरा कर लें। कुछ नए संपर्कों से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। धन संबंधी मामलों में आपको जोखिम वाले फैसले लेने से बचना चाहिए। छोटी अवधि के निवेश के लिए दिन सही है।आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न वस्त्र का दान देना चाहिए।मकर राशि,धन में वृद्धि होने से प्रसन्न होंगे मकर राशि के लिए आज सितार बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए सुखद और अनुकूल रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्तों में कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज दूर हो जाएगा। आपके धन में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अपने किसी मित्र से भी लाभ और सहयोग मिल सकता है। किसी मेहमान के आगमन से आप प्रसन्न रहेंगे। आपका धन खर्च बढ़ सकता है। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।11.

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन रचनात्मक कार्यों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको कोई प्रिय और मूल्यवान वस्तु मिलने की खुशी होगी। आपकी रुकी हुई योजनाएं भी आगे बढ़ेगी और आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपकी छुपी हुई प्रतिभा सामने आएगी, जिससे आपको अच्छा मुनाफा भी मिल सकता है। किसी की गलत बात पर आपको सहमत होने की बजाय आपको उचित निर्णय लेना होगा।आज भाग्य 85 % आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को दूध और जल अर्पित करें।मीन राशि,आज कारोबार में लाभ मिलेगा मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपके लिए जरूरी होगा कि आप अपने आय व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलें। बिजनेस करने वाले जातकों को आज कारोबार में लाभ मिलेगा। अगर आप काम की तलाश में हैं तो आपको अपने प्रयास का फायदा मिल सकता है। बच्चों से संबंधित किसी विषय को लेकर आपको आज चिंता होगी। सेहत के मामले में आपको आज अपने पर ध्यान देना होगा। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि रहेगी। मनपसंद भोजन का भी आप आनंद लेंगे।आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का पूजन करें और गन्ने के रस से भोले का अभिषेक करें।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

आज का राशिफल 11 जुलाई 2025 Daily Horoscope 11 July 2025 दैनिक राशिफल 11 जुलाई 2025 Horoscope 11 July 2025 Aaj Ka Rashifal 11 July 2025

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, करियर और धन में होगा लाभआज का राशिफल: कुंभ राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, करियर और धन में होगा लाभआज का राशिफल: कुंभ राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, करियर और धन दोनों में होगा लाभ
और पढो »

आज का राशिफल 18 जून 2025 : मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए लाभदायक दिन पाएंगे त्रिग्रह योग से शुभ लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफलआज का राशिफल 18 जून 2025 : मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए लाभदायक दिन पाएंगे त्रिग्रह योग से शुभ लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफलHoroscope Today 18 June 2025 : आज 18 जून दिन बुधवार है और चंद्रमा का गोचर आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से कुंभ उपरांत मीन राशि में होने जा रहा है। और ऐसे में चंद्रमा का आज सूर्य, बुध और गुरु के साथ चतुर्थ दशम योग बनेगा। इसके साथ ही आज मिथुन राशि में तीन ग्रहों की युति से त्रिग्रह योग का भी संयोग बनेगा। जो मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए बहुत ही शुभ...
और पढो »

आज का राशिफल 22 जून 2025 : मेष, तुला और धनु राशि को आज मिल रहा वसुमान योग से लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफलआज का राशिफल 22 जून 2025 : मेष, तुला और धनु राशि को आज मिल रहा वसुमान योग से लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफलHoroscope Today 22 June 2025 : आज 22 जून दिन रविवार है और आज के दिन चंद्रमा का गोचर मेष उपरांत वृषभ राशि में भरणी नक्षत्र से होने जा रहा है। जबकि आज बुध का कर्क राशि में गोचर और सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश होने जा रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा शुक्र के साथ मिलकर शुभ योग बना रहे हैं साथ चंद्रमा से तीसरे भाव में गुरु स्थित होने से वसुमान योग का...
और पढो »

आज का राशिफल 26 जून 2025 : मेष, मिथुन और तुला राशि को आज मिल रहा वेशी योग का शुभ लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफलआज का राशिफल 26 जून 2025 : मेष, मिथुन और तुला राशि को आज मिल रहा वेशी योग का शुभ लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफलHoroscope Today 26 June 2025 : आज 26 जून दिन गुरुवार है और आज चंद्रमा का संचार मिथुन उपरांत कर्क राशि में आर्द्रा नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज गुरुवार को गुरु ग्रह और चंद्रमा युति करेंगे जिससे आज गजकेसरी योग बनेगा। जबकि आज सूर्य से दूसरे भाव में बुध के होने से वेशी योग का भी संयोग बना है। ऐसे में आज का दिन मेष, मिथुन...
और पढो »

आज का मिथुन राशिफल, 1 जुलाई 2025 : पुराने निवेश और काम का आज फायदा मिलेगाआज का मिथुन राशिफल, 1 जुलाई 2025 : पुराने निवेश और काम का आज फायदा मिलेगाAaj Ka Mithun Rashifal : मिथुन राशि के जातको के लिए आज मंगलवार का दिन ग्रहों के अनुकूल प्रभाव से लाभदायक रहेगा। आपको आज पुराने काम और निवेश का फायदा मिलेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेाग। भाग्य का साथ भी आपको आज प्राप्त होगा। आइए जानते हैं आज चंद्रमा के पंचम मे होने से आपके लिए दिन कैसा रहेगा, जानें आज का मिथुन राशि का...
और पढो »

सावन के सभी सोमवार पर भगवान शिव को क्या और क्यों अर्पित करें? जानें कारणसावन के सभी सोमवार पर भगवान शिव को क्या और क्यों अर्पित करें? जानें कारणसावन की शुरुआत आज से 4 दिन बाद यानी 11 जुलाई को होगी और इन शुभ दिनों का समापन 9 अगस्त 2025 को होगा.
और पढो »



Render Time: 2026-05-31 04:45:57