Beyond the Breaking News

आपके इलाके में क्यों बरस रही है ज्यादा आग, क्या है एक ही शहर में अलग-अलग तापमान का असली कारण? - why different areas of the same city are facing different heat

Urban Heat Island Effect समाचार

आपके इलाके में क्यों बरस रही है ज्यादा आग, क्या है एक ही शहर में अलग-अलग तापमान का असली कारण? - why different areas of the same city are facing different heat
Indian Cities Temperature RiseDelhi Urbanization Heat ImpactSatellite Imagery City Heat

एक ही शहर के अलग-अलग इलाकों में तापमान में अंतर देखा गया है। इसके पीछे शहरीकरण का बड़ा हाथ है।

एक ही शहर के अलग-अलग इलाकों में तापमान में अंतर देखा गया है। इसके पीछे शहरीकरण का बड़ा हाथ है।जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर मेंभारत के शहर लगातार गर्म होते जा रहे हैं, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि एक ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी एक जैसी महसूस नहीं होती। जी हां, यह सच है।ऐसे में सवाल आता है कि ऐसा कैसे हो सकता है?

आइए समझें एक ही शहर में तापमान में अंतर के पीछे क्या कारण हैं। नासा और यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के एक साझा मिशन लैंडसैट सैटेलाइट की तस्वीरों के एनालिसिस से एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। इन तस्वीरों से पता चलता है कि शहरों के जिन इलाकों में इमारतों का जाल बिछा हुआ है और कंक्रीट का निर्माण ज्यादा है, वहां जमीन की सतह का तापमान बहुत ज्यादा था। वहीं, जिन इलाकों में पार्क, पेड़-पौधे या पानी के स्रोत मौजूद हैं, वहां की जगहें काफी कम गर्म थीं।अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात करें, तो साल 2000 और 2020 के बीच यहां के निर्माण क्षेत्र में काफी विस्तार हुआ है। इन दो दशकों में दिल्ली के बाहरी हिस्सों में कंस्ट्रक्शन सबसे ज्यादा बढ़ा है, खासकर उत्तर-पश्चिम के बवाना और नरेला इलाकों में। इसके अलावा द्वारका, नजफगढ़, और पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर और सरिता विहार जैसे इलाकों में भी कंस्ट्रक्शन के काम में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। इस अंधाधुंध निर्माण का नतीजा यह हुआ कि दिल्ली में खाली जमीनें 80% तक कम हो गईं और खेती की जमीन में भी 15% की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दिल्ली के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में हरियाली मौजूद है और इसमें लगातार बढ़ोतरी भी देखने को मिली है।पिछले दो दशकों में भारत में अर्बनाइजेशन बहुत तेजी से हुआ है। इस वजह से कंक्रीट की इमारतों वाले क्षेत्र तो बढ़ गए, लेकिन हरियाली, खुली जगहें और खेती की जमीनें लगातार कम होती चली गईं। दरअसल, सड़कें और इमारतें जंगलों, खेतों या जलाशयों के मुकाबले गर्मी को कहीं ज्यादा सोखते और बढ़ाते हैं। यही वजह है कि शहर अपने आस-पास के गांव या खुले इलाकों की तुलना में एक गर्म टापू जैसे बन जाते हैं। इसे ही2024 की नेचर सिटीज स्टडी के अनुसार, साल 2003 से 2020 के बीच भारत के शहरों का तापमान देश के बाकी हिस्सों के मुकाबले लगभग दोगुनी तेजी से बढ़ा है। शहरों के इस तरह भट्टी बनने में अकेलेयह स्थिति आने वाले समय में और भी गंभीर हो सकती है। एक रिपोर्ट बताती है कि साल 2020 में भारत की शहरी आबादी 48 करोड़ थी, जो साल 2050 तक बढ़कर लगभग 95 करोड़ हो सकती है। इतनी बड़ी आबादी के लिए इस बढ़ती गर्मी से बच पाना एक बहुत बड़ी चुनौती है। शहरों में रहने वाले हर परिवार के पास इस गर्मी से निपटने के साधन नहीं हैं। शहरी इलाकों के सिर्फ 12.6 फीसदी परिवारों के पास ही एसी की सुविधा है। वहीं सिर्फ 22 फीसदी परिवारों के पास कूलर है। यानी शहर की एक बहुत बड़ी आबादी के पास इस जानलेवा गर्मी से बचने का कोई साधन नहीं है और वे गर्मी की मार को झेलने पर मजबूर हैं। ऑफिस के रूटीन टास्क भी लग रहे हैं बोझ? एक्सपर्ट ने बताया 'हीटवेव' कैसे बना रही है बर्नआउट का शिकार

GooglePlease follow us on Google to support us
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Indian Cities Temperature Rise Delhi Urbanization Heat Impact Satellite Imagery City Heat Concrete Vs Greenery Temperature Causes Of Urban Heating India Future Urban Heat Challenges Cooling Solutions For Indian Cities

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

जालोर में दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट: बरसात से तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट, गर्मी से राहतजालोर में दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट: बरसात से तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट, गर्मी से राहतRajasthan Monsoon Update: Jalore experiences significant rainfall bringing relief from heat. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
और पढो »

देहरादून में शाम की बारिश: कहीं गर्मी से राहत, कहीं आफत का मंजर - evening rain in dehradun brings relief from heat but causes disruptions in some areasदेहरादून में शाम की बारिश: कहीं गर्मी से राहत, कहीं आफत का मंजर - evening rain in dehradun brings relief from heat but causes disruptions in some areasदेहरादून में दिनभर की गर्मी के बाद शाम को हुई झमाझम बारिश ने तापमान में गिरावट लाकर राहत दी। हालांकि, कई इलाकों में भारी बारिश और अंधड़ से जलभराव, पेड़ गिरने और यातायात बाधित होने जैसी दिक्कतें भी हुईं।
और पढो »

आज आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी: 70 की स्पीड से हवा चलेगी; पारा 40 डिग्री के करीब, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसमआज आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी: 70 की स्पीड से हवा चलेगी; पारा 40 डिग्री के करीब, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसमRajasthan weather alert: Orange alert for heavy winds up to 70KM today & June 4. Relief from intense heat till June 6.
और पढो »

बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट: नौतपा में इस बार 4 दिन हुई हल्की बारिश, 10 डिग्री तक गिरा पारा अब फिर चढ़ेगाबारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट: नौतपा में इस बार 4 दिन हुई हल्की बारिश, 10 डिग्री तक गिरा पारा अब फिर चढ़ेगाNine days of intense heat in June (Nau Tapa) end with light rain, temperature dip. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
और पढो »

कर्मचारी को पीटने वाले IAS को कोर्ट ने तलब किया: बरेली CJM ने कहा- ऐसे अफसर को सुरक्षा नहीं दे सकतेकर्मचारी को पीटने वाले IAS को कोर्ट ने तलब किया: बरेली CJM ने कहा- ऐसे अफसर को सुरक्षा नहीं दे सकतेFormer ADM City booked for assault & abuse in Bareilly. Court issues summons to IAS officer OP Verma.
और पढो »

झारखंड के 16 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट: रांची, सिमडेगा सहित 6 जिले में मौसम रहेगा सुहाना, पलामू, गढ़वा और चतरा में गर्मीझारखंड के 16 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट: रांची, सिमडेगा सहित 6 जिले में मौसम रहेगा सुहाना, पलामू, गढ़वा और चतरा में गर्मीJharkhand weather update: Monsoon active, relief from heat likely. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Latest Updates.
और पढो »



Render Time: 2026-07-21 09:40:44