ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। उन्होंने टाईब्रेकर में विश्व चैंपियन डी गुकेश को हराया।
ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने शानदार वापसी करते हुए रविवार को यहां विश्व चैंपियन डी गुकेश को टाईब्रेकर में 2-1 से हराकर टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। इससे पूर्व दोनों भारतीय खिलाड़ी अंतिम दिन अपनी बाजियां हार गए थे लेकिन दोनों के बीच खिताब के लिए टाईब्रेकर मुकाबला हुआ। दोनों के एकसमान साढ़े आठ अंक थे। उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव को पी हरिकृष्णा ने ड्रॉ पर रोककर उन्हें पूरे अंक हासिल करने से रोक लिया था। \5 बार आनंद ने यह खिताब जीत ा था। गुकेश को अंतिम दौर में हमवतन
अर्जुन एरिगैसी को खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जो विश्व चैंपियन बनने के बाद उनकी पहली हार थी जबकि प्रज्ञानंद को विन्सेंट कीमेर के खिलाफ हार मिली थी। अंतिम राउंड में दोनों खिलाड़ियों की हार से 2013 के कैंडिडेट टूर्नामेंट की याद ताजा हो गई जिसमें नॉर्वे के कार्लसन और रूस के व्लादिमीर क्रैमनिक बढ़त पर थे और हार गए थे। आनंद के बाद दूसरे भारतीय प्रज्ञानंद टाटा स्टील मास्टर्स का खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले महान खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने यह ट्रॉफी पांच बार जीती है। \धैर्य से मिली सफलता। टाईब्रेकर के बाद सडन डेथ की स्थिति आ गई। कड़े मुकाबले के बीच गुकेश नियंत्रण खो बैठे और अपना घोड़ा गंवा दिया। उसके बाद प्रज्ञानंद ने धैर्य बरतते सही तकनीक दिखाते हुए अंक बटोर लिया और पहली बार टाटा स्टील मास्टर्स में शानदार जीत हासिल कर ली
आर प्रज्ञानंद डी गुकेश टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट शतरंज टाईब्रेकर जीत
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
डी गुकेश ने टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में ड्रॉ खेला, अब्दुसात्तोरोव और प्रज्ञानानंदा शीर्ष परविश्व चैंपियन डी गुकेश ने टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के छठी राउंड में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के साथ ड्रॉ खेला। आर प्रज्ञानानंदा ने गत चैंपियन चीन के वेई यी के साथ अंक साझा किए। अब्दुसात्तोरोव और प्रज्ञानानंदा संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज हैं।
और पढो »
गुकेश और प्रज्ञानानंदा टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में शीर्ष परविश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश और आर प्रज्ञानानंदा ने टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के छठी राउंड में अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ ड्रॉ खेला। इस राउंड के अंत में, अब्दुसात्तोरोव और प्रज्ञानानंदा संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं, जबकि गुकेश उनके पीछे चल रहे हैं।
और पढो »
आर प्रज्ञानंदधा ने जीता टाटा स्टील शतरंज मास्टर्स, वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को टाई-ब्रेकर में दी मातग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंदधा ने रविवार 2 फरवरी को नीदरलैंड के विज्क आन ज़ी में विश्व चैंपियन डी गुकेश को रोमांचक टाईब्रेक में हराकर टाटा स्टील मास्टर्स 2025 जीत लिया.
और पढो »
भारतीय ग्रैंडमास्टर इनियन पन्नीरसेल्वम ने मलेशिया में शतरंज टूर्नामेंट जीताभारतीय ग्रैंडमास्टर इनियन पन्नीरसेल्वम ने मलेशिया में 9वां जोहोर इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया। उन्होंने 8.5 अंक हासिल किए और अपने प्रतिद्वंद्वी से 1.5 अंक आगे रहते हुए खिताब पक्का कर लिया।
और पढो »
भारतीय शतरंज खिलाड़ी टाटा स्टील मास्टर्स में बढ़त हासिल करते हैंद गुकेश और आर प्रज्ञानानंदा ने नीदरलैंड के जोर्डन वान फॉरेस्ट और सर्बिया के एलेक्सी सेराना को हराकर टाटा स्टील मास्टर्स के 12वें दौर में संयुक्त रूप से बढ़त हासिल कर ली है। दोनों खिलाड़ियों के अंक समान हैं, दोनों के पास अब 8.5 अंक हैं।
और पढो »
टाटा स्टील चेस टूर्नामेंट: प्रज्ञानानंदा और गुकेश शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष परभारतीय शतरंज खिलाड़ी डी. गुकेश और आर. प्रज्ञानानंदा टाटा स्टील चेस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रज्ञानानंदा और उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव पांच राउंड के बाद संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। गुकेश 3.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
और पढो »