आलिया कश्यप ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर से शादी रचाई है. उनके हनीमून की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं. इस बीच उनकी मां आरती बजाज ने शादी के पलों को दिखाने वाले वीडियो शेयर किए हैं.
डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपने पति शेन ग्रेगोइर के साथ हनीमून एन्जॉय कर रही हैं. इस बीच उनकी मां आरती बजाज ने कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं. आलिया कश्यप ने 11 दिसंबर को अपने विदेशी बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर से शादी रचाई थी. इससे पहले दोनों की वेडिंग रेजिस्ट्री हुई थी. इसके बाद आलिया की विदाई भी हुई. अब इस शादी के पलों को आलिया की मां आरती बजाज ने शेयर किया है. वीडियो में आलिया को पेपर साइन करते देखा जा सकता है. उनके पिता अनुराग उनका दुपट्टा ठीक कर रहे हैं.
वहीं आलिया कश्यप की विदाई का वीडियो बेहद मजेदार है. इसमें वो लाल दुपट्टे से चेहरा छुपाए हैं. आलिया की मां आरती उन्हें विदा कर रही हैं. उनकी हंसी नहीं रुक रही. आलिया शरमाते हुए पति शेन के पास पहुंचती हैं. फिर वो पलटकर भागती हैं और मां की बाहों में चली जाती हैं. ये देखकर आरती बजाज हंसने लगती हैं. ये वीडियो काफी फनी है. इसके अलावा आलिया कश्यप की दोस्तों का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें खुशी कपूर समेत अन्य को दूल्हे राजा शेन ग्रेगोइर के साथ डांस फ्लोर पर देखा जा सकता है. आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइर की मुलाकात डेटिंग ऐप पर हुई थी. अब दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं. आलिया ने अपने हनीमून की फोटोज शेयर की थीं, जिसने कपल को एन्जॉय करते देखा गया
आलिया कश्यप शादी हनीमून आरती बजाज शेन ग्रेगोइर
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
आलिया कश्यप की हनीमून तस्वीरें, मां आरती बजाज ने शेयर की शादी के मजेदार पलबॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर के साथ 11 दिसंबर को शादी की थी। आलिया की माँ आरती बजाज ने सोशल मीडिया पर शादी के कुछ रोमांचक वीडियो शेयर किए हैं जिसमें आलिया साइन करते देखा जा सकता है, उनके पिता अनुराग दुपट्टा ठीक कर रहे हैं और आलिया की विदाई का मजेदार वीडियो भी शामिल है।
और पढो »
आलिया कश्यप की हनीमून फोटोनई नवेली दुल्हन आलिया कश्यप का हनीमून मालदीव में बिताया जा रहा है। जहां उन्होंने अपने पति शेन ग्रेगोइरे के साथ कई रोमांटिक फोटो शेयर की हैं।
और पढो »
ये भी गई... अनुराग कश्यप ने शेयर की बेटी आलिया के कन्यादान की तस्वीरें, एक्स वाइफ के साथ रस्में निभाते आए नजरफिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने बेटी आलिया कश्यप की लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेइगोरे के साथ शादी की ढेर सारी नई तस्वीरें शेयर की हैं.
और पढो »
आलिया-शेन के मालदीव्स में हनीमून की रोमांटिक तस्वीरेंआलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की शादी के बाद मालदीव्स में हनीमून का मजा उठाते हुए रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं.
और पढो »
ढोल पर बैठकर नाचे अनुराग कश्यप के विदेशी दामाद, आलिया का मेहंदी पार्टी में रोमांसफिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप के लिए 11 दिसंबर का दिन यादगार होने वाला है, क्योंकि आलिया आज बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से शादी कर रही हैं.
और पढो »
ओरी ने आलिया कश्यप की प्री- वेडिंग पार्टी का वीडियो शेयर कियासोशल मीडिया स्टार ओरी ने आलिया कश्यप की प्री-वेडिंग कॉकटेल पार्टी का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में आलिया और शेन रोमांटिक होते हुए दिख रहे हैं, साथ ही पार्टी में बॉलीवुड स्टार किड्स भी नजर आ रहे हैं।
और पढो »