अपूर्वा मुखीजा, रणवीर इलाहाबादिया और अन्य के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए केस दर्ज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट टैलेंट के एक एपिसोड के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पैनलिस्ट अपूर्वा मुखीजा , रणवीर इलाहाबादिया और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इन सभी पर अश्लीलता को बढ़ावा देने और स्पष्ट यौन चर्चा में शामिल होने का आरोप है। शो की क्लिप वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी भद्द पिटी। अपूर्वा मुखीजा पहली बार इस शो में शामिल हुई थीं। उनके भी एक अश्लील कमेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर 2.
7 मिलियन फॉलोवर अपूर्वा एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर 'Rebel Kid' और 'Kaleshi Aurat' के नाम से जाना जाता है। 2001 में जन्मी अपूर्वा मुखीजा के इंस्टाग्राम पर 2.7 मिलियन फॉलोवर हैं। वह अपने मिनी व्लॉग, कैंडिड स्टोरीटेलिंग स्टाइल, लाइफस्टाइल, फैशन और ट्रैवल कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। अपूर्वा ने पानीपत के दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। वह नई दिल्ली स्थित कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से भी पढ़ी हैं। फोर्ब्स क्रिएटर लिस्ट में मिली थी जगह स्कूली पढ़ाई के बाद अपूर्वा ने जयपुर की मनीपाल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में पढ़ाई की है। वह डेल टक्नोलॉजी में असोसिएट सेल्स इंजीनियर एनालिस्ट के तौर पर काम करती हैं। इसके पहले उन्होंने स्विगी डाइनआउट, एमएक्स टकाटक, स्पार्क्स फाउंडेशन और कोडमैथ में इंटर्नशिप भी किया है। अपूर्वा को फोर्ब्स टॉप 100 डिजिटल स्टार्स 2023 में लिस्ट किया गया था। उन्हें फोर्ब्स 2024 क्रिएटर लिस्ट में भी 8वीं रैंक मिली थी। महज 24 साल की उम्र में उन्होंने वनप्लस, नेटफ्लिक्स, स्पॉटिफाई, गूगल, हॉटस्टार, अमेजन, फ्लिपकार्ट और मेटा जैसे करीब 60 से अधिक ब्रांड के साथ कोलैब किया है। अपूर्वा मुखीजा ने पिछले महीने रिलीज हुई हिंदी वेब सीरिज 'बात पक्की' में रोल निभाया था। वह कई फैशन शो में भी रैंप वॉक कर चुकी हैं। उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले हैं, जिसमें 2024 एंटरप्रेन्योर इंडिया अवॉर्ड, 2024 कॉस्मोपॉलिटन ब्लॉगर अवॉर्ड शामिल है
इंडियाज गॉट टैलेंट अपूर्वा मुखीजा रणवीर इलाहाबादिया आपत्तिजनक टिप्पणी केस दर्ज सोशल मीडिया विवाद समय रैना
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
इंडियाज गॉट लेंटेंट विवाद: रणवीर अलाहाबादी और अपूर्वा मुखीजा पर पुलिस केसइंडियाज गॉट लेंटेंट शो में रणवीर अलाहाबादी और अपूर्वा मुखीजा के अश्लील कमेंट्स को लेकर विवाद बढ़ गया है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस और कई सेलिब्रिटीज ने इस मामले पर अपनी नाराजगी जताई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
और पढो »
असम में रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना समेत कई इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ FIR, दोषी को मिलेगी इतनी सजारणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना समेत कई लोगों के खिलाफ 'इंडियाज गॉट लेटेंट' नामक शो में अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में असम पुलिस ने FIR दर्ज की है.
और पढो »
इंडियाज गॉट लेटेंट के बाद विवाद, यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया पर मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIRइंडियाज गॉट लेटेंट' शो में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के आपत्तिजनक बयान के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच मुंबई के वर्सोवा में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के घर के बाहर 5 पुलिस अफसरों की टीम पहुंची। मुंबई पुलिस ने शो के होस्ट समय रैना और रणवीर अलाहबादिया से संपर्क किया। पुलिस ने दोनों यूट्यूबर्स को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने और इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।
और पढो »
अपूर्वा मखीजा: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद और कलेशी औरतअपूर्वा मखीजा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' कार्यक्रम में भाग लेने के बाद विवादों में फंस गई हैं। उन्होंने प्रतियोगियों के साथ अश्लील और घिनौनी बातचीत की जिसके लिए अब मुंबई से लेकर असम तक पुलिस मामला दर्ज कर चुकी है।
और पढो »
यूट्यूबर बीयरबाइसेप्स का 'इंडियाज गॉट टैलेंट' विवादरणवीर इलाहाबादिया, जिन्हें 'बीयरबाइसेप्स' के नाम से जाना जाता है, 'इंडियाज गॉट टैलेंट' शो में एक कंटेस्टेंट से माता-पिता के बारे में आपत्तिजनक सवाल किया था जिसके चलते सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हुई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने दोनों पक्षों का सपोर्ट किया और रणवीर ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है।
और पढो »
अपूर्वा मुखीजा और 'India’s Got Latent' पर अश्लीलता को लेकर विवादसोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस अपूर्वा मुखीजा का YouTube शो 'India’s Got Latent' में अश्लीलता को लेकर विवाद पैदा हो गया है. शो में रणवीर अलाहाबादिया के अश्लील कमेंट्स के बाद, अपूर्वा के भी अश्लील बयान पर लोगों का गुस्सा बढ़ गया है.
और पढो »