ईरान संकट: इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव, ट्रंप के बयान से नेतन्याहू नाराज

अंतर्राष्ट्रीय News

ईरान संकट: इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव, ट्रंप के बयान से नेतन्याहू नाराज
ईरान संकटइजरायलअमेरिका

ईरान संकट के बीच इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लेबनान पर हमलों को रोकने के बयान से इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू नाराज हो गए हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इजरायल को अमेरिका का महान सहयोगी बताते हुए अपना रुख स्पष्ट किया, लेकिन उनके एक बयान ने इजरायल को हैरान कर दिया, जिससे व्हाइट हाउस से सफाई मांगी गई।

"वॉशिंगटन, 19 अप्रैल । ईरान संकट के बीच इजरायल और अमेरिका के बीच गरमागरमी देखने को मिली। बीते दिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान पर हमले रोकने को लेकर बड़ा बयान दिया, जिससे इजरायल ी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भड़क गए। इसके बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति का नया बयान सामने आया, जिसमें वह इजरायल को यूएस का महान सहयोगी बता रहे हैं।Advertisment ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, चाहे लोग इजरायल को पसंद करें या नहीं, उन्होंने खुद को अमेरिका का एक महान सहयोगी साबित किया है। वे हिम्मत वाले, बोल्ड, लॉयल और स्मार्ट हैं और दूसरों के उलट जिन्होंने लड़ाई और तनाव के समय अपना असली रंग दिखाया है, इजरायल कड़ी मेहनत करता है और जीतना जानता है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया कि इजरायल को लेबनान में एयरस्ट्राइक करने से रोक दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस पोस्ट ने इजरायल ी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके सलाहकारों को हैरान कर दिया, क्योंकि यह इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर समझौते के टेक्स्ट के बिल्कुल ही उल्टा था। इजरायल ने व्हाइट हाउस से सफाई मांगी। ट्रंप के बयान से ऐसा लगा कि वह एक ऐसा ऑर्डर दे रहे हैं जिसे मानने के अलावा इजरायल के पास कोई विकल्प नहीं है, हालांकि यह ट्रंप का पुराना पैटर्न रहा है। वह अक्सर किसी भी मामले में सोशल मीडिया पर जाकर इस तरह का वक्तव्य पेश करते हैं, जिससे लगता है कि दूसरे पक्ष के पास अमेरिका की बात मानने के अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं है। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, “ इजरायल अब लेबनान पर बमबारी नहीं करेगा। अमेरिका ने उन्हें ऐसा करने से मना किया है। बहुत हो गया।” इसके अलावा एक्सियोस के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने इस बयान को फिर से दोहराया और कहा, “ इजरायल को रुकना होगा। वे इमारतों को उड़ाना जारी नहीं रख सकते। मैं इसकी इजाजत नहीं दूंगा।” इसके बाद वॉशिंगटन में इजरायल ी राजदूत येचिएल लीटर समेत इजरायल ी अधिकारियों ने यह पता लगाना शुरू कर दिया कि क्या अमेरिका की नीति बदल गई है। इसके बाद उन्होंने व्हाइट हाउस से सफाई मांगी और इस बात पर जोर दिया कि ट्रंप का बयान सीजफायर समझौते के उलट है। एक्सियोस ने अमेरिकी सरकार के अधिकारी से बात की, तो उन्होंने साफ किया कि यह समझौता अटैकिंग मिलिट्री ऑपरेशन पर रोक लगाता है, लेकिन आने वाले या चल रहे खतरों से इजरायल के सेल्फ-डिफेंस के अधिकार को सुरक्षित रखता है। इसके अलावा अमेरिकी की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजरायल पर निशाना साधा। फॉक्स न्यूज के अनुसार, ईरान के साथ हमलों को लेकर हैरिस ने कहा, यह बात साफ है कि अमेरिका एक ऐसे युद्ध में शामिल हो गया जो अमेरिकी लोग नहीं चाहते। नेतन्याहू ने उन्हें इसमें घसीटा, जिससे अमेरिकी सैनिकों को खतरा हो गया। --आईएएनएस केके/वीसी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

ईरान संकट इजरायल अमेरिका डोनाल्ड ट्रंप बेंजामिन नेतन्याहू

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-29 12:26:20