ईरानी 'घातक' मिसाइलें vs इजरायली एयर डिफेंस... तेल अवीव में नुकसान की जमीनी हकीकत क्या है?

Iran And Israel War Ground Report Sweta Singh News

ईरानी 'घातक' मिसाइलें vs इजरायली एयर डिफेंस... तेल अवीव में नुकसान की जमीनी हकीकत क्या है?
Iran WarIran And Israel WarIsraeli Prime Minister Benjamin Netanyahu

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के बीच सेजिल और हाइपरसोनिक मिसाइल हमलों ने तनाव बढ़ा दिया. ईरान ने दावा किया है कि उसने इजरायल पर 55वां हमला शुरू किया है. इन हमलों में इजरायल को काफी नुकसान हुआ है. आजतक संवाददाता श्वेता सिंह की तेल अवीव से ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान- इजरायल युद्ध के 17वें दिन ईरान ने इजरायल पर 55वां बड़ा हमला करने का दावा किया है. ईरान का कहना है कि उसने बैलिस्टिक, हाइपरसोनिक, सेजिल मिसाइल के साथ ड्रोन से तेल अवीव समेत कई ठिकानों को निशाना बनाया.

लेकिन जमीनी तस्वीर बताती है कि बड़े दावों के बावजूद नुकसान सीमित दिख रहा है. इसकी वजह इजरायल का मजबूत मल्टी-लेयर्ड एयर डिफेंस सिस्टम माना जा रहा है. और पढ़ेंईरान के मुताबिक, इन हमलों में तेल अवीव के कई इलाकों को निशाना बनाया गया. इसके अलावा बेन गुरियन एयरपोर्ट और इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज जैसे हथियार निर्माण केंद्रों पर भी हमला करने का दावा किया गया. ईरान ने यह भी कहा कि एयर-रिफ्यूलिंग ऑपरेशंस से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया. ईरान का कहना है कि इस हमले में फतह, इमाद और गदर मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया.इसके साथ ही ड्रोन से भी अटैक किए गए. कुछ दावों में अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है. हालांकि, इन दावों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या जमीन पर भी उतना ही नुकसान हुआ है, जितना दावा किया जा रहा है. तेल अवीव से सामने आई तस्वीरों में कुछ जगहों पर नुकसान के निशान जरूर दिखाई देते हैं, लेकिन व्यापक तबाही जैसी स्थिति कहीं पर भी नहीं दिख रही है. Advertisement एक इलाके में जला हुआ घर नजर आया, जहां हमले के बाद आग और टूट-फूट के निशान दिखाई दिए. लेकिन आसपास के कई घर अपेक्षाकृत सुरक्षित दिखाई देते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां बड़े बैलिस्टिक मिसाइल का हमला नहीं बल्कि क्लस्टर बम के असर से नुकसान हुआ. बताया गया कि लगभग दस-बारह छोटे बम अलग-अलग जगह गिरे, जिनके विस्फोट से सीमित नुकसान हुआ.सेजिल मिसाइल अटैक का दावायुद्ध के 16वें दिन यानी रविवार को ईरान ने दावा किया कि उसने पहली बार इजरायल के खिलाफ सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल किया है. सेजिल एक मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल मानी जाती है, जिसकी खासियत इसकी टू-स्टेज फ्यूल टेक्नोलॉजी है. इसका पहला हिस्सा लॉन्च के साथ मिसाइल को ऊंचाई तक ले जाता है. इसके बाद दूसरा हिस्सा अलग होकर मिसाइल को तेज रफ्तार से लक्ष्य तक पहुंचाता है.इस मिसाइल की लंबाई करीब 18 मीटर बताई जाती है, जबकि इसका व्यास लगभग 1.25 मीटर है. कुल वजन करीब 23,600 किलोग्राम और पेलोड क्षमता लगभग 700 किलोग्राम बताई जाती है. इसकी मारक क्षमता करीब 2,000 किलोमीटर तक मानी जाती है. ईरान से इजरायल की दूरी करीब 1500 से 1700 किलोमीटर के बीच है. ऐसे में सेजिल जैसी मिसाइल करीब 12 मिनट में इजरायल तक पहुंच सकती है. Advertisement मोबाइल लॉन्चर से मिसाइल अटैकसेजिल मिसाइल को रोड-मोबाइल ट्रांसपोर्टर से लॉन्च किया जा सकता है. इसका मतलब यह है कि इसे चलती-फिरती लॉन्च यूनिट से दागा जा सकता है और लॉन्च के बाद प्लेटफॉर्म तुरंत लोकेशन बदल सकता है. इस वजह से सैटेलाइट या निगरानी प्रणाली के लिए सटीक लोकेशन पकड़ना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में सवाल ये है कि यदि ईरान ऐसी मिसाइलें दाग रहा है, तो इजरायल में बड़ा नुकसान क्यों नहीं दिख रहा.इसका जवाब इजरायल और अमेरिका के साझा सुरक्षा कवच में छिपा माना जा रहा है. तेहरान से मिसाइल दागे जाने के बाद सैटेलाइट, ड्रोन, टोही विमान और रडार सिस्टम तुरंत उसकी लोकेशन को ट्रैक करने लगते हैं. मिसाइल की उड़ान को रडार के जरिए लगातार मॉनिटर किया जाता है. इराक में मौजूद ऐन-अल-असद बेस पर अमेरिकी पैट्रियट मिसाइल बैटरी तैनात है. इजरायली मल्टी-लेयर्ड एयर डिफेंसवहीं जॉर्डन के मुवफ्फाक साल्टी एयर बेस पर भी पैट्रियट और THAAD मिसाइल सिस्टम तैनात हैं. यहां F-15 स्ट्राइक ईगल स्क्वाड्रन भी एयर डिफेंस की भूमिका में मौजूद है. इसके अलावा भूमध्य सागर में अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप भी तैनात है, जो किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए तैयार रहता है. इजरायल के पास मजबूत मल्टी-लेयर्ड एयर डिफेंस सिस्टम है. Advertisement इसमें आयरन डोम, डेविड स्लिंग, पैट्रियट, THAAD और एरो-3 जैसे सिस्टम शामिल हैं. आयरन डोम लगभग 70 किलोमीटर तक का सुरक्षा घेरा देता है. THAAD सिस्टम करीब 200 किलोमीटर तक के क्षेत्र को सुरक्षित बना सकता है. डेविड स्लिंग करीब 300 किलोमीटर तक आने वाली मिसाइलों को रोकने में सक्षम माना जाता है. एरो-3 एयर डिफेंस सिस्टम 2400 किलोमीटर तक के खतरे को इंटरसेप्ट कर लेता है.सीमित नुकसान के पीछे क्या वजहविशेषज्ञों का मानना है कि कई बार जब मिसाइलों को हवा में ही इंटरसेप्ट कर लिया जाता है, तो उनके वॉरहेड या क्लस्टर बम के टुकड़े जमीन पर गिरकर सीमित नुकसान पहुंचा सकते हैं. मध्य इजरायल में एक जगह ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जहां मिसाइल के वॉरहेड के गिरने से जमीन में गड्ढा बन गया था. बाद में उस जगह को जल्दी भर दिया गया. आसपास के कांच टूटने के अलावा ज्यादा नुकसान नहीं दिखा.स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बड़ा बैलिस्टिक मिसाइल हमला नहीं बल्कि क्लस्टर बम का असर था. इन सबके बीच यह बहस भी तेज है कि क्या ईरान लगातार हमलों के वीडियो जारी कर यह दिखाना चाहता है कि उसके पास अब भी बड़ी संख्या में मिसाइलें और ड्रोन मौजूद हैं. युद्ध के 17वें दिन की तस्वीर बताती है कि दोनों पक्षों के दावे और जमीन पर दिखने वाली हकीकत के बीच बड़ा अंतर बना हुआ है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Iran War Iran And Israel War Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu Benjamin Netanyahu Death Rumours Benjamin Netanyahu Deepfake Video इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरान युद्ध इजरायल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

BAN vs PAK: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में हार नहीं पचा सका पाकिस्तान, अंपायर पर बड़ा आरोप लगाकर दर्ज की शिकायतBAN vs PAK: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में हार नहीं पचा सका पाकिस्तान, अंपायर पर बड़ा आरोप लगाकर दर्ज की शिकायतपाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अंपायर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में हार मिली। इसके बाद उन्होंने अंपायर पर पक्षपात का आरोप लगाया है।
Read more »

India vs Japan: 10 साल की उम्र तक 'नो एग्जाम', करोड़पति के बच्चे भी स्कूल में लगाते हैं झाड़ूIndia vs Japan: 10 साल की उम्र तक 'नो एग्जाम', करोड़पति के बच्चे भी स्कूल में लगाते हैं झाड़ूIndia vs Japan Education System: जापान के स्कूलों में 10 साल की उम्र तक बच्चों की कोई परीक्षा नहीं होती. यहां किताबी ज्ञान से पहले संस्कार और अनुशासन पर फोकस किया जाता है. जानिए जापान के अनोखे 'नो एग्जाम' कल्चर के पीछे की वजह.
Read more »

IPL 2026: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB vs SRH के बीच होगा ओपनिंग मैचIPL 2026: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB vs SRH के बीच होगा ओपनिंग मैचकर्नाटक सरकार ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 मैचों के आयोजन को मंजूरी दे दी है। ओपनिंग मैच 28 मार्च को RCB और SRH के बीच खेला जाएगा। सुरक्षा चिंताओं के बावजूद, एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों के बाद अनुमति मिली। पिछले हादसों के कारण महिला विश्व कप के मैच भी यहां से स्थानांतरित किए गए थे। BCCI ने पहले ही 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें बेंगलुरु में दो मैच शामिल हैं।
Read more »

हर कछुआ एक जैसा बिल्कुल नहीं होता! जानिए टॉरटॉइज , टर्टल और टेरापिन एक दूसरे से कैसे अलग है?हर कछुआ एक जैसा बिल्कुल नहीं होता! जानिए टॉरटॉइज , टर्टल और टेरापिन एक दूसरे से कैसे अलग है?Turtle Vs Tortoise Vs Terrapin: कछुए-कछुए में भी अंतर होता है? यह बात बहुत से लोगों को अटपटी लग सकती है। लेकिन हां कछुए-कछुए में भी अंतर होता है। टॉरटॉइज, टर्टल और टेरापिन तीनों ही एक-दूसरे से अलग होते हैं। मगर कई बार हम इन्हें एक ही समझ लेते हैं, आइए जानते है आखिर इनमें क्या अंतर होता...
Read more »

Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया 92.40 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, जानिए उतार-चढ़ाव का पूरा हालRupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया 92.40 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, जानिए उतार-चढ़ाव का पूरा हालभू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और वैश्विक ऊर्जा बाज़ार में जारी उथल-पुथल का सीधा असर भारतीय मुद्रा पर देखने को मिला है। सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे कमजोर होकर 92.40 (अस्थायी) के नए
Read more »

ईरान की सेजिल Vs भारत की अग्नि: किस मिसाइल में है ज्यादा ताकत और मारक क्षमता? जानें सबकुछईरान की सेजिल Vs भारत की अग्नि: किस मिसाइल में है ज्यादा ताकत और मारक क्षमता? जानें सबकुछपश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने पहली बार अपनी आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल ‘सेजिल’ का इस्तेमाल किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मिसाइल कुछ ही मिनटों में इजरायल के शहरों तक पहुंच सकती है। भारत के पास इस मिसाइल के टक्कर में लंबी दूरी की अग्नि मिसाइल...
Read more »



Render Time: 2026-05-05 09:07:54