Beyond the Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमले होंगे सबसे भीषण: अमेरिकी रक्षा मंत्री

अंतर्राष्ट्रीय News

ईरान पर अमेरिकी हमले होंगे सबसे भीषण: अमेरिकी रक्षा मंत्री
अमेरिकाईरानइज़राइल

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान पर मंगलवार को अब तक के सबसे भीषण हमले की चेतावनी दी है। इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ईरान को 'हड्डियां तोड़ने' की धमकी दी है और कहा कि युद्ध का उद्देश्य सरकार को हटाना है। क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के साथ, कतर और यूएई ने भी अपनी एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए हैं। इस बीच, ईरानी संसद के स्पीकर ने युद्ध रोकने की खबरों का खंडन किया है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार का दिन ईरान के अंदर अमेरिकी हमलों का अब तक का सबसे भीषण दिन होगा। यह चेतावनी तब आई है जब ईरान की हमला करने की ताकत कम होती दिख रही है, लेकिन उसने लड़ाई जारी रखने का संकल्प है। दूसरी तरफ, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, 'हम उनकी हड्डियां तोड़ रहे हैं।' नेतन्याहू ने साफ किया कि इस युद्ध का मकसद ईरान की सरकार को सत्ता से हटाना है ताकि वहां के लोगों को जुल्म से आजादी मिल सके। उन्होंने कहा कि ईरान ी लोगों को आजाद कराना ही उनका असली लक्ष्य है। ईरान पर होंगे सबसे जोरदार हमले पेंटागन में पत्रकारों से बात करते हुए हेगसेथ ने कहा कि आज ईरान पर सबसे जोरदार हमले होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटों में ईरान ने अब तक की सबसे कम मिसाइलें दागी हैं। अमेरिकी सेना के जनरल डैन केन ने जानकारी दी कि ईरान के खिलाफ यह सैन्य अभियान अब 11वें दिन में पहुंच गया है। ये भी पढ़ें: West Asia Crisis: 'हमलों के लिए इराक को न करें लॉन्चपैड की तरह इस्तेमाल', पीएम अल-सुदानी की अमेरिका को दो टूक क्षेत्रीय तनाव बढ़ा क्षेत्र के अन्य देशों में भी तनाव बढ़ गया है। कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने अपनी तरफ आती एक मिसाइल को हवा में ही रोक दिया है। कतर ने अपने नागरिकों को ईरान के हमलों के डर से घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। संयुक्त अरब अमीरात ने भी कहा है कि ईरान की तरफ से होने वाली फायरिंग को रोकने के लिए उसने अपने एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। वहीं इस सबके बीच, ईरान के एक सुरक्षा अधिकारी ने राष्ट्रपति ट्रंप को धमकी भी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों ने भी दुनिया भर में हलचल मचा दी है। उन्होंने युद्ध कितने समय तक चलेगा, इस बारे में अलग-अलग संकेत दिए हैं। इस अनिश्चितता की वजह से सोमवार को शेयर बाजार और तेल की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। इस बीच, ईरान ी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर कलीबाफ ने उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि तेहरान ने युद्ध रोकने की मांग की है। VIDEO | Washington DC: “The US military has three objectives in a war with Iran: destroy missiles, attack the navy, and penetrate deeper into the military base,” says Chairman of the Joint Chiefs of Staff Dan Caine.

March 10, 2026 अमेरिकी सैन्य अधिकारी दे दिया बड़ा बयान वहीं इस सबके बीच अमेरिकी सेना के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध में अमेरिकी सेना के तीन मुख्य लक्ष्य हैं। जनरल केन ने बताया कि अमेरिका का पहला मकसद ईरान की मिसाइलों को पूरी तरह नष्ट करना है। दूसरा बड़ा लक्ष्य ईरान की नौसेना पर हमला करना है। इसके अलावा, तीसरा मकसद ईरान के सैन्य ठिकानों के और भी अंदर तक घुसकर कार्रवाई करना है। जनरल केन के इस बयान से साफ है कि अमेरिका अब ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को और भी तेज करने की तैयारी में है। अन्य वीडियो-

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

अमेरिका ईरान इज़राइल सैन्य कार्रवाई युद्ध

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-06-03 08:54:14