उज्जैन का काल भैरव मंदिर: शराब का रहस्य और धार्मिक-तांत्रिक परंपराओं का संगम

धर्म और आरती समाचार

उज्जैन का काल भैरव मंदिर: शराब का रहस्य और धार्मिक-तांत्रिक परंपराओं का संगम
काल भैरव मंदिरउज्जैनशराब का रहस्य
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 140 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 51%

उज्जैन के काल भैरव मंदिर एक ऐतिहासिक और रहस्यमयी स्थल है जहां शराब चढ़ाने की अनोखी परंपरा और तंत्र-मंत्र से जुड़े रहस्य भक्तों को आकर्षित करते हैं।

उज्जैन : भारत का सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास जितना समृद्ध है, उतना ही विविधतापूर्ण भी है। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित काल भैरव मंदिर एक ऐसी रहस्यमयी जगह है, जहां धार्मिक, तांत्रिक और ऐतिहासिक परंपनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। यह मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसके पीछे छिपे रहस्यों और चमत्कारी घटनाओं ने इसे दुनिया भर में मशहूर कर दिया है। मध्य प्रदेश के धार्मिक शहरों में शराबबंदी की खबरों के बीच एक बार फिर ये मंदिर चर्चा में है। आइए, जानते हैं इस अद्भुत

मंदिर की कुछ दिलचस्प बातें।\क्यों चर्चा में है मंदिर? मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राज्य के धार्मिक शहरों में शराबबंदी का फैसला लिया है। दूसरी तरफ उज्जैन में काल भैरव मंदिर में प्रसाद रूपी चढ़ने वाली शराब पर भी प्रतिबंध लगेगा? इस बात पर सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश का यह ऐसा मंदिर है, जहां चाहे मंत्री हो या सांसद, जज हो या वकील, कलेक्टर हो या एसपी सभी प्रसाद में शराब चढ़ाते हैं। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि मंदिर में प्रसाद रूपी शराब मिलती रहेगी। उज्जैन के कमांडर इन चीफ हैं काल भैरव\उज्जैन का काल भैरव मंदिर, एक रहस्यमयी और चमत्कारी जगह है। यहां भक्तों को धार्मिक, तांत्रिक और ऐतिहासिक परंपराओं का अनोखा संगम देखने को मिलता है। काल भैरव, उज्जैन के रक्षक देवता हैं, जिन्हें शिव का उग्र रूप माना जाता है। उन्हें शहर का सेनापति भी माना जाता है। मंदिर में शराब चढ़ाने की अनोखी परंपरा है, जहां चढ़ाई गई शराब रहस्यमयी ढंग से गायब हो जाती है। क्या है मंदिर का इतिहास?काल भैरव मंदिर एक प्राचीन मंदिर के अवशेषों पर बना है। इसका निर्माण राजा भद्रसेन ने करवाया था। यहां परमार और मराठा कालीन वास्तुकला का मिश्रण है। मंदिर की दीवारों पर सुंदर चित्रकारी और मूर्तियां हैं। इतिहासकारों के अनुसार, परमार काल (9वीं से 13वीं शताब्दी) में यहां धार्मिक गतिविधियां बढ़ीं। मराठा काल में मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ। कहा जाता है कि पानीपत की तीसरी लड़ाई के बाद मराठा सेनापति महादजी शिंदे ने यहां प्रार्थना की थी। विजय के बाद उन्होंने यहां अपनी पगड़ी चढ़ाई। तब से काल भैरव की मूर्ति पर मराठा शैली की पगड़ी सजाई जाती है।\पुराणों में भी मंदिर का जिक्रभारतीय पुराणों में उज्जैन एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। स्कंद पुराण के अवंति खंड में काल भैरव की पूजा का वर्णन है। उन्हें शिव का उग्र रूप माना जाता है, जो बुराई का नाश करते हैं। वह अपने भक्तों की रक्षा करते हैं, खासकर मुश्किल समय में। काल भैरव की पूजा का मुख्य उद्देश्य जीवन की नकारात्मकता से मुक्ति पाना है। और जीवन की कठिनाइयों पर विजय प्राप्त करना है। उनकी मूर्ति को लाल सिंदूर और कुमकुम से सजाया जाता है। यह उनकी शक्ति का प्रतीक है। शैव संप्रदाय में पूजनीयकाल भैरव तांत्रिक और शैव संप्रदायों के लिए पूजनीय देवता हैं। उन्हें कपालिका और अघोरा संप्रदायों में भी पूजा जाता है। उज्जैन इन संप्रदायों का एक प्रमुख केंद्र था। काल भैरव की पूजा शक्ति और रहस्य की पूजा मानी जाती है। इसमें तांत्रिक अनुष्ठानों और पंचमकार का महत्व है। वर्तमान में, केवल शराब ही प्रसाद के रूप में चढ़ाई जाती है। बाकी चार प्रसाद प्रतीकात्मक रूप में होते हैं।\जहां विज्ञान भी हो गया फेलमंदिर में शराब चढ़ाना एक रहस्यमयी प्रक्रिया है। भक्तों का मानना है कि शराब चढ़ाने से संकट दूर होते हैं। लेकिन शराब का गायब होना विज्ञान के लिए एक रहस्य है। यह रहस्य मंदिर को और भी रहस्यमय बनाता है। शराब का रहस्यभक्त जब अपने भगवान को शराब चढ़ाते हैं, तो पुजारी उसे देवता के मुख के पास लाते हैं और शराब गायब हो जाती है। यह भक्तों के लिए एक अद्भुत अनुभव होता है। इसे तंत्र-मंत्र और आध्यात्मिक शक्तियों का प्रमाण माना जाता है। लेकिन विज्ञान इसे समझ नहीं पाया है। यह रहस्य मंदिर की आस्था को और गहरा बनाता है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

काल भैरव मंदिर उज्जैन शराब का रहस्य धार्मिक परंपराएं तांत्रिक अनुष्ठान शिव मंदिर

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

महाकुंभ के रहस्य: इतिहास और परंपराएंमहाकुंभ के रहस्य: इतिहास और परंपराएंमहाकुंभ का इतिहास और रहस्य, इसकी शुरुआत, स्थान और आगे चलकर कैसे विकसित हुआ।
और पढो »

कुंभ मेला : साधुओं के बीच वैभव और आधुनिकता का संगमकुंभ मेला : साधुओं के बीच वैभव और आधुनिकता का संगमकुंभ मेले में साधुओं के बीच वैभव और आधुनिकता का संगम दिखाई दे रहा है। छात्रों, साधुओं और संतों को शामिल करते हुए कुंभ मेला एक अनूठी धार्मिक और सांस्कृतिक घटना है।
और पढो »

महाकुंभ: गंगा जल, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासतमहाकुंभ: गंगा जल, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासतमहाकुंभ मेला न केवल भारतीय धार्मिक परंपरा का प्रतीक है, बल्कि गंगा जल का महत्व और सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक पहलुओं के साथ जुड़ा हुआ है।
और पढो »

नव वर्ष पर मथुरा के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़नव वर्ष पर मथुरा के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर और राधारानी मंदिर में दर्शन को श्रद्धालुओं का समंदर उमड़ गया।
और पढो »

दिल्ली में नए साल का जश्नदिल्ली में नए साल का जश्नराजधानी दिल्ली में नए साल 2025 का स्वागत उत्साह और धार्मिक भावना के साथ किया गया।
और पढो »

महा कूंभ 2025: महानीर्वाणी अखाड़े का नगर प्रवेशमहा कूंभ 2025: महानीर्वाणी अखाड़े का नगर प्रवेशमहानिर्वाणी अखाड़े का नगर प्रवेश महाकुंभ 2025 का एक प्रमुख आकर्षण है, जिसमें हाथी, घोड़ों और हजारों नागा साधुओं की उपस्थिति ने धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 05:22:49