उत्तराखंड के खानपुर के विधायक उमेश कुमार के दफ्तर में गोलीबारी करने के मामले में पूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चैंपियन अपने समर्थकों के साथ उमेश कुमार के दफ्तर पहुंचे थे और वहां जमकर फायरिंग की। इस घटना के बाद उमेश कुमार के समर्थकों ने थाने में तहरीर दी। चैंपियन को गिरफ्तार करते समय उन्होंने अन्याय का आरोप लगाया और कहा कि उनकी शिकायत पर एफआईआर नहीं दर्ज की गई।
देहरादूनः उत्तराखंड के खानपुर से विधायक उमेश कुमार के दफ्तर में गोलीबारी करने वाले पूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपने समर्थकों के साथ कुंवर प्रणव चैंपियन उमेश कुमार के दफ्तर पहुंचे थे, जहां जमकर फायरिंग की गई थी। इसे लेकर उमेश कुमार के समर्थकों की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। देहरादून से पुलिस की गाड़ी में जब चैंपियन को गिरफ्तार कर ले जाया जा रहा था, तब उन्होंने अपने साथ अन्याय किए जाने का आरोप लगाया। चैंपिय ने कहा कि उनकी शिकायत के बावजूद एफआईआर नहीं
लिखी गई।ये मामला शनिवार से शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर चैंपियन और विधायक उमेश कुमार में बयानबाजी शुरू हुई। चैंपियन ने उमेश कुमार को जमकर बुरा-भला कहा, जिसके जवाब में उमेश कुमार ने तीखा पलटवार किया। इसके बाद रविवार को चैंपियन अपने समर्थकों के साथ उमेश कुमार के घर पहुंच गए। वहां वह नहीं मिले तो उनके कैंप कार्यालय पहुंचकर खूब फायरिंग की। कई राउंड फायरिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।इसे लेकर उमेश कुमार की ओर से थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई। इस पर ऐक्शन लेते हुए पुलिस ने कुंवर प्रणव चैंपियन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूर्व विधायक चैंपियन ने कहा कि हमारे साथ अन्याय हो रहा है। हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। वहीं, चैंपियन की पत्नी ने कहा कि हमारी शिकायत के बावजूद एफआईआर नहीं लिखी गई। बता दें कि उमेश कुमार खानपुर से विधायक हैं। उन्होंने प्रणव सिंह को हराकर विधायकी जीती थी
गोलीबारी पूर्व विधायक गिरफ्तारी उत्तराखंड खानपुर विधायक
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर गोलीबारीमोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर बुधवार को गोलीबारी की घटना हुई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
और पढो »
लखीमपुर खीरी में विधायक पर फायरिंग, पूर्व सांसद का आरोप - कानून व्यवस्था ध्वस्तलखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू पर फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना के बाद पूर्व सांसद जुगल किशोर ने सीओ सिटी पर भड़क उठाते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
और पढो »
मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर गोलीबारीमोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर बुधवार को गोलीबारी की गई है। घटना पटना जिले के मोकामा प्रखंड अंतर्गत नौरंगा-जलालपुर गांव में घटी।
और पढो »
मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, राहुल बोले- केंद्र ने अपमान कियापूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया।
और पढो »
उत्तराखंड: पूर्व विधायक चैंपियन गिरफ्तारउत्तराखंड के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को अन्याय बताया है और कहा कि उन्होंने बचाव में कार्रवाई की तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
और पढो »
पिछोर विधायक ने पूर्व विधायक पर लगाए आरोपपिछोर विधानसभा के भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां छापे में मिली अवैध संपत्ति को लेकर पूर्व विधायक केपी सिंह पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सौरभ शर्मा का संबंध पूर्व विधायक केपी सिंह से है और उनके द्वारा अवैध खनन और शराब व्यापार से अर्जित पैसा उनके पास पाया गया है।
और पढो »