उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर ने दस्तक दे दी है। सरगुजा संभाग में शीतलहर है और मैनपाट में ओस की बूंदें जमने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक रात के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।
सरगुजा संभाग में शीतलहर है। मैनपाट में रात का पारा 1.2 डिग्री चला गया है जिससे यहां ओस की बूंदें जमने लगी है। पेंड्रा में घना कोहरा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक रात के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। अंबिकापुर में 24 घंटे में ही न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री तक गिर गया है। यहां रात का पारा 9.4 डिग्री से गिरकर 5.
6 डिग्री पहुंच गया। प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी आई है। सरगुजा संभाग के जिलों में कोहरा छाने से दिन में भी ठंड बढ़ गई है। बुधवार सुबह 9 बजे तक यहां कोहरा रहने से विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही। दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ रहा है। दिन में धूप निकलने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली। सर्द हवाओं के कारण धूप का असर कम रहा। जिसके कारण सरगुजा संभाग के अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 23 डिग्री से ऊपर नहीं चढ़ा। रायपुर में रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम बुधवार को यहां दिन का तापमान 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहा। माना एयरपोर्ट की तरफ न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 2.4 डिग्री कम था। शहर के अंदरूनी इलाकों के मुकाबले आउटर में ठंड ज्यादा रही। बिलासपुर में मौसम में जबरदस्त बदलाव दिख रहा है। एक दिन पहले जहां ठंड गायब हो गई थी। वहीं, बुधवार को अचानक ठंड ने कंपकंपी बढ़ा दी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के पार हो गया था। वहीं बुधवार की रात कड़ाके की ठंड से तापमान 4 डिग्री नीचे आ गया। सर्द हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंचा
मौसम ठंड शीतलहर कोहरा तापमान सरगुजा मैनपाट पेंड्रा अंबिकापुर रायपुर बिलासपुर
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
कड़ाके की ठंड से दहशत, दिल्ली में शीतलहर का कहरउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से लोग कांप रहे हैं। दिल्ली में शीतलहर चल रही है और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
और पढो »
उत्तर भारत में तापमान में गिरावट, कई राज्यों में कड़ाके की ठंडदिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट जारी है। कई राज्यों में सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जारी है।
और पढो »
शून्य की तरफ बढ़ रहा जम्मू का न्यूनतम तापमान, कश्मीर में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड; अभी और गिरेगा पाराकश्मीर में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -4.
और पढो »
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्रीदिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड है. बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है. सर्दी का असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ने लगा है.
और पढो »
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, तापमान में भारी गिरावटछत्तीसगढ़ में बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है. अगले चार दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है.
और पढो »
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, दिल्ली में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना।
और पढो »