उत्तराखंड में निकाय चुनाव का परिणाम घोषित होने लगा है। भाजपा ने 11 नगर निगमों में से पांच पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस एक सीट पर आगे है। निर्दलीय भी एक सीट पर आगे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर भाजपा ने 14 सीटें जीती हैं, कांग्रेस 10 और निर्दलीय 9। रुड़की के भगवानपुर नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी गुलबहार ने बीजेपी प्रत्याशी रचित अग्रवाल को 2,250 वोटों से पराजित किया है।
उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए निकाय प्रमुख, पार्षद व सभासद-सदस्य के 1382 पदों पर किस्मत आजमा रहे 5405 प्रत्याशियों के मतपेटियों में बंद भाग्य का पिटारा शनिवार सुबह खुलने लगा। जैसे-जैसे मतगणना रफ्तार पकड़ने लगी, एक-एक कर प्रत्याशियों की जीत-हार के नतीजे सामने आने लगे। बता दें कि 11 नगर निगमों में से पांच पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है। निर्दलीय भी एक सीट पर आगे है। नगर पंचायत अध्यक्ष की बात करें तो कुल 43
सीटों में से भाजपा ने 14 सीटें अपने नाम की हैं, 1 सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस के हिस्से 10 सीटें आई हैं, वह पांच सीटों पर आगे चल रही है। निर्दलीय ने भी 9 सीटों पर परचम लहराया है। रुड़की के भगवानपुर नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी गुलबहार ने बीजेपी प्रत्याशी रचित अग्रवाल को 2,250 वोटों से पराजित किया है। कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 6013 वोट मिले, जबकि रचित अग्रवाल को 3,763 वोट मिले। उधर, डोईवाला में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया। देहरादून में बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सात नगरपालिका में भी बीजेपी आगे चल रही है। अभी तक कांग्रेस के दो पार्षद बने हैं। वहीं, चार लोग निर्दलीय पार्षद पद पर जीते हैं। रुड़की निगम में पांच बार के पार्षद बेबी खन्ना हारे। ऋषिकेश नगर निगम- तीसरे राउंड तक- बीजेपी 13104 कांग्रेस 7822 निर्दलीय 9239 चम्बा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की शोभनी धनोला जीतीं। पहली बार चम्बा में खुला भाजपा का खाता। नगर निगम श्रीनगर चुनाव श्रीनगर गढ़वाल संख्या पार्षद पार्टी 1 राजेंद्र नेगी बीजेपी 2 विजय सोनू चमोली निर्दलीय 3 उषा देवी बीजेपी 4 कुसुमलता बिष्ट निर्दलीय 5 पूजा बर्थवाल निर्दलीय 6 भावना चौहान निर्दलीय 7 गुड्डी देवी बीजेपी 8 मीना देवी निर्दलीय 9 सुनीता गैरोला बीजेपी 10 आशीष नेगी निर्दलीय 11 अंजना डोभाल बीजेपी 12 शुभम प्रभाकर बीजेपी 13 अंजनी भंडारी निर्दलीय 14 निर्विरोध (देवेंद्र शंकर मिश्रा) भाजपा 15 अनुराग चौहान कांग्रेस 16 राजकुमार कांग्रेस 17 रेखा देवी कांग्रेस 18 झाबर सिंह रावत भाजपा 19 रश्मि कांग्रेस निकाय चुनाव की सीटों का गुणा-गणित उत्तराखंड में वर्तमान में कुल 107 नगर निकाय हैं, जिनमें तीन गैर निर्वाचित श्रेणी के हैं। यानी इनमें मनोनयन होता है। दो नगर पालिका परिषदों में परिसीमन की सूचना न मिलने और नवगठित दो नगर पंचायतों में परिसीमन समेत अन्य प्रक्रिया न हो पाने के कारण चुनाव नहीं हुए। शेष 100 नगर निकायों, जिनमें 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद व 46 नगर पंचायत शामिल हैं, के लिए 23 जनवरी को मतदान हुआ था। कितने प्रतिशत हुआ मतदान नगर निकाय चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के तमाम दावों के बावजूद इसमें सफलता नहीं मिल पाई। स्थिति यह रही कि राज्य में 12 साल पहले वर्ष 2013 में हुए निकाय चुनाव के मत प्रतिशत का आंकड़ा भी इस बार पार नहीं हो सका। तब 65.56 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि इस चुनाव में मत प्रतिशत घटकर 65.41 प्रतिशत पर आ गया। यही नहीं, 2018 में हुए पिछले निकाय चुनाव में 69.78 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था, लेकिन इसके मुकाबले इस मर्तबा 4.37 प्रतिशत कम रहना हर किसी को चिंता में डाल रहा है। चुनाव में किस्मत आज रहे प्रत्याशी पद प्रत्याशियों की संख्या महापौर 72 नगर पालिका अध्यक्ष 214 नगर पंचायत अध्यक्ष 231 नगर निगम पार्षद 2008 नगर पालिका सभासद 1597 नगर पंचायत सदस्य 128
उत्तराखंड निकाय चुनाव भाजपा कांग्रेस मतगणना परिणाम
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
उत्तराखंड निकाय चुनाव: देहरादून में दो युवा नेताओं के बीच मेयर पद का मुकाबलाउत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। देहरादून में भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल और कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल के बीच मेयर पद का मुकाबला है।
और पढो »
दिल्ली में विधानसभा चुनाव: कांग्रेस का आक्रमक रुख और भाजपा का मौनदिल्ली में जनवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का आक्रामक रुख देखने को मिल रहा है। तीन बार सरकार बनाने वाले अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस अपनी रणनीति के प्रति आश्वस्त नजर आ रही है। भाजपा ने अभी तक अपनी पोल खोली नहीं है।
और पढो »
भाजपा को कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताउत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा को कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं।
और पढो »
उत्तराखंड निकाय चुनाव में कांग्रेस से आगे निकली BJP, देखें काउंटिंग का अपडेट्सवोटिंग के दौरान राज्य के कई निकायों से वोटर लिस्ट से नाम गायब होने को लेकर चर्चाएं हुईं. इसके साथ ही मतपेटियों को लेकर भागते हुए लोगों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए.
और पढो »
दिल्ली विधानसभा चुनाव: देवली सीट पर आप, कांग्रेस और भाजपा का मुकाबलादिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होना है. अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित देवली विधानसभा सीट पर सत्तारूढ़ दल आप का कांग्रेस और भाजपा से कड़ा मुकाबला है.
और पढो »
Uttarakhand Nikay Chunav 2025: दून के 7.71 लाख मतदाता आज चुनेंगे शहर की सरकार, 813 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्यUttarakhand Nikay Chunav 2025 उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025 में दून के बेहतर भविष्य के लिए 7.
और पढो »