उत्तर प्रदेश विधानसभा हंगामा: सपा विधायक अतुल प्रधान को पूरे सत्र के लिए निष्कासित

राजनीति समाचार

उत्तर प्रदेश विधानसभा हंगामा: सपा विधायक अतुल प्रधान को पूरे सत्र के लिए निष्कासित
उत्तर प्रदेश विधानसभासपाहंगामा
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 79 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सत्ता पक्ष पर तीखे नारेबाजी और आरोप लगाए।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सत्ता पक्ष पर तीखे नारेबाजी और आरोप लगाए। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना जब भाषण देने के लिए खड़े हुए, तो विपक्ष ने तानाशाही नहीं चलेगी और गली-गली में शोर है, प्रधानमंत्री चोर है जैसे नारे लगाए। इस दौरान सुरेश खन्ना ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस प्रकार की भाषा अस्वीकार्य है और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से हस्तक्षेप करने की अपील की। वहीं सपा विधायक अतुल प्रधान को पूरे सत्र के

लिए निष्कासित करने का आदेश दिया। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताई। सपा विधायक अतुल प्रधान को उन पर कई बार टिप्पणी की। इससे नाराज होकर उन्होंने कहा कि जिस दिन मेरे ऊपर सवाल उठेगा, मैं कुर्सी छोड़ (इस्तीफा) दूंगा। इससे पहले विपक्ष ने गोरखपुर एम्स से जुड़ा सवाल पूछा इसपर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि ये सब लोग सिर्फ गले की खराश दूर करने यहां आते हैं। हम विक्स की टिकिया रखवा देते हैं। सब लोग खा लें और गले की खराश दूर करें। विधानसभा अध्यक्ष ने समझाने का किया प्रयास विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुरुआत में विपक्षी विधायकों को शांतिपूर्वक समझाने की कोशिश की, लेकिन उनका विरोध जारी रहा। सपा विधायक अतुल प्रधान लगातार नारेबाजी और हंगामा करते रहे। महाना ने अतुल प्रधान को संयम रखने की हिदायत दी, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद अध्यक्ष ने सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि अतुल प्रधान बार-बार सदन की कार्यवाही में बाधा डालते हैं, और इस व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे सत्र के लिए निष्कासित करने का आदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अतुल प्रधान को पूरे सत्र के लिए निष्कासित करने का आदेश दिया। इसके बाद मार्शलों ने उन्हें सदन से बाहर निकाला। यह विवाद उस समय और बढ़ गया, जब स्वास्थ्य के मुद्दे पर चर्चा के दौरान अतुल प्रधान और राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण के बीच तीखी बहस हुई। अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बावजूद स्थिति शांत नहीं हुई, जिसके चलते निष्कासन का फैसला लिया गया। इस घटनाक्रम ने विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच पहले से चल रहे टकराव को और गहरा कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसका विरोध किया है, जबकि सत्ता पक्ष ने कहा है कि अतुल प्रधान के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

उत्तर प्रदेश विधानसभा सपा हंगामा अतुल प्रधान निष्कासन सुरेश खन्ना सत्ता पक्ष विपक्ष

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

UP विधानसभा में हंगामा, सपा विधायक अतुल प्रधान को सदन से निष्कासितUP विधानसभा में हंगामा, सपा विधायक अतुल प्रधान को सदन से निष्कासितसपा और कांग्रेस के विधायकों ने यूपी विधानसभा में हंगामा करते हुए असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया। स्‍पीकर ने अतुल प्रधान को पूरे सत्र के लिए सदन से निष्कासित कर दिया।
और पढो »

UP विधानसभा में हंगामा, अतुल प्रधान को निष्कासितUP विधानसभा में हंगामा, अतुल प्रधान को निष्कासितसपा विधायक अतुल प्रधान पर स्पीकर सतीश महाना का गुस्सा, पूरे सत्र के लिए निष्कासित कर दिया गया
और पढो »

यूपी विधानसभा में हंगामा, सपा विधायक अतुल प्रधान को निष्कासितयूपी विधानसभा में हंगामा, सपा विधायक अतुल प्रधान को निष्कासितउत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को एक बहस के दौरान माहौल गर्म हो गया, जिसके बाद विधायक अतुल प्रधान को पूरे सत्र के लिए निष्कासित कर दिया गया। स्पीकर सतीश महाना ने अतुल प्रधान को सदन से बाहर निकालने का निर्देश दिया।
और पढो »

CM Yogi Video: जय श्री राम से चिढ़ने वाले अल्लाह हू अकबर पर क्या कहेंगे... यूपी के मुख्यमंत्री का जोरदार भाषणCM Yogi Video: जय श्री राम से चिढ़ने वाले अल्लाह हू अकबर पर क्या कहेंगे... यूपी के मुख्यमंत्री का जोरदार भाषणCM Yogi Video: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधानसभा सत्र के पहले दिन Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »

कुंदरकी में सिर्फ हिंदू ही नहीं, मुस्लिमों को भी जीतने में कामयाब हुई भाजपा, रामवीर सिंह ने तोड़ा मिथक… बनाया नया रिकॉर्डकुंदरकी में सिर्फ हिंदू ही नहीं, मुस्लिमों को भी जीतने में कामयाब हुई भाजपा, रामवीर सिंह ने तोड़ा मिथक… बनाया नया रिकॉर्डउत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी भाजपा के रामवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी सपा के मो.
और पढो »

योगी सरकार ने प्रस्तुत किया द्वितीय अनुपूरक बजटयोगी सरकार ने प्रस्तुत किया द्वितीय अनुपूरक बजटउत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 17,865.72 करोड़ रुपए के अपने द्वितीय अनुपूरक बजट को विधानसभा में प्रस्तुत किया। यह बजट मूल बजट का 2.42 प्रतिशत है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 04:56:53