उत्तर भारत में मौसम बदलाव: गुरुवार को बारिश और वज्रपात की आशंका

मौसम समाचार

उत्तर भारत में मौसम बदलाव: गुरुवार को बारिश और वज्रपात की आशंका
मौसमबारिशवज्रपात
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 68 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 51%

उत्तर भारत में मौसम के बदलाव के साथ गुरुवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई।

उत्तर भारत में मौसम में बदलाव आया है और गुरुवार तड़के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार रात से ही बारिश हो रही है। जिसके बाद ठंड की वापसी हो गई है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा, यूपी के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात भी हो सकता है। पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में गुरुवार को बर्फबारी के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं दिल्ली के

अलावा हरियाणा, पंजाब, यूपी, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा और अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में भी छिटपुट बारिश के साथ तूफान आने की संभावना है। यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुवार (20 फरवरी) को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इससे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बुधवार को भी हल्की बारिश दर्ज की गई। जबकि आज यानी गुरुवार 20 फरवरी को भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 20-21 फरवरी को उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। इस दौरान अवध और तराई क्षेत्र में सीतापुर, श्रावस्ती, फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, बाराबंकी, हरदोई बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी के मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस और मथुरा में भी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात होने की संभावना है। इस दौरान बरेली, बदायूं, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में वज्रपात हो सकता है। वज्रपात की आशंका के चलते मौसम विभाग ने इन इलाकों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने लोगों से खुले क्षेत्रों में न जाने और वज्रपात से सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News Nation /  🏆 15. in İN

मौसम बारिश वज्रपात उत्तर भारत दिल्ली यूपी जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

उत्तर भारत में बारिश की संभावना, हिमाचल और उत्तराखंड में ठंडउत्तर भारत में बारिश की संभावना, हिमाचल और उत्तराखंड में ठंडमौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
और पढो »

उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव, बूंदाबांदी और बारिश की आशंकाउत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव, बूंदाबांदी और बारिश की आशंकाउत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई और बादलों की आवाजाही से तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि फरवरी का आरंभ बूंदाबांदी से होगा और दो शक्तिशाली विक्षोभ प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश लाएंगे।
और पढो »

मौसम में बदलाव: कोहरा, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारीमौसम में बदलाव: कोहरा, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारीभारत के कई राज्यों में सोमवार को मौसम में बदलाव के आसार हैं। कोहरा, बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
और पढो »

टोंक में घने बादल, बारिश के आसारटोंक में घने बादल, बारिश के आसारटोंक में बदलाव मौसम से बारिश की संभावना बढ़ गई है। घने बादल छाए हुए हैं और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो रही है। किसान ओलावृष्टि की आशंका से चिंतित हैं।
और पढो »

झारखंड में मेघ गर्जन और वज्रपात का यलो अलर्ट, 18 फरवरी से बादल छाएंगेझारखंड में मेघ गर्जन और वज्रपात का यलो अलर्ट, 18 फरवरी से बादल छाएंगेझारखंड के अलग-अलग हिस्सों में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। राज्य में मेघ गर्जन, बारिश और वज्रपात की संभावना है। मौसम केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है।
और पढो »

उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव, कोहरा व बारिश की आशंकाउत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव, कोहरा व बारिश की आशंकाउत्तर प्रदेश के मौसम में परिवर्तन महसूस होने लगा है। बुधवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। लखनऊ समेत विभिन्न इलाकों में बादलों की आवाजाही भी देखी गई, जिससे तापमान में मामूली गिरावट के संकेत हैं। मौसम विभाग ने इसे दक्षिणी हरियाणा के ऊपर विकसित हुआ चक्रवाती परिसंचरण के कारण बताया है। फरवरी का आगाज बूंदाबांदी से होने की संभावना है।
और पढो »



Render Time: 2025-04-25 22:21:21