उत्तर प्रदेश में फरवरी महीने में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह और रात के समय गलन तो दिन के समय तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है और आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद है।
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मौसम में फरवरी महीने में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह और रात के समय गलन तो दिन के समय तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है। इस उतार-चढ़ाव के बीच उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है, लेकिन फिर से इसमें कमी आई है। अब कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में फिलहाल 5 दिनों तक मौसम को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। रविवार
को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा। आगे के दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। रविवार को वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, झांसी, प्रयागराज, नोएडा सहित अन्य शहरों में मौसम सामान्य रहेगा।शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI लखनऊ 24.3/8.2 156 आगरा 25.2/9.4 97 कानपुर 22.8/10.8 71 मेरठ 22.6/9.6 95 वाराणसी 26.1/11.6 56 (नोट – यह आंकड़ा शुक्रवार का है) 5 दिनों में बढ़ेगा तापमान बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मौसम में बहुत खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। अब तापमान में भी गिरावट के आसार नहीं दिख रहे हैं। उम्मीद है आने वाले 4 से 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान धीरे-धीरे कर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकते हैं। अयोध्या रहा ज्यादा ठंडा उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार को उत्तर प्रदेश में सबसे कम तापमान अयोध्या में रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सर्वाधिक तापमान बांदा में रिकॉर्ड किया गया। यहां अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
उत्तर प्रदेश मौसम तापमान उतार-चढ़ाव भारतीय मौसम विभाग (IMD) मौसम पूर्वानुमान
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
उत्तर प्रदेश में मौसम में परिवर्तन, कोहरा छाएगाउत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया है। आने वाले दिनों में कोहरा छाएगा और न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है।
और पढो »
उत्तर प्रदेश में फरवरी में मौसम में उतार-चढ़ाव, बारिश और तापमान में गिरावट का अंदाजामौसम विभाग ने फरवरी माह में उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। तीखी धूप के बाद काले बादल छाएंगे और बारिश की बौछारें भी बरसेगी।
और पढो »
उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और तापमान में गिरावट की आशंकाउत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट और तेज पश्चिमी हवाओं की उम्मीद है।
और पढो »
उत्तर प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव, बारिश की संभावनाउत्तर प्रदेश में फरवरी महीने में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आगामी दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना है।
और पढो »
उत्तर प्रदेश में कोहरा की चेतावनी, तापमान में उतार-चढ़ावउत्तर प्रदेश में बारिश के बाद ठंड का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने प्रयागराज समेत 65 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
और पढो »
चित्तौड़गढ़ में तापमान में उतार-चढ़ाव, मौसम में बदलाव की संभावनाचित्तौड़गढ़ का तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस पहुँच गया है, आर्द्रता 55 से 93 प्रतिशत तक रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से उत्तरी पूर्व और उत्तरी पश्चिमी राजस्थान में बारिश हो सकती है।
और पढो »