उत्तर कोरिया में बाढ़ रोकने में नाकाम रहने पर 30 अधिकारियों को फांसी का आदेश
प्योंगयांग, 4 सितंबर । उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर तानाशाही फरमान जारी किया है। उन्होंने बाढ़ और भूस्खलन रोकने में नाकाम रहने वाले 30 अधिकारियों को फांसी देने का आदेश दिया है।उत्तर कोरिया के टीवी चोसुन ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि भ्रष्टाचार और काम में लापरवाही बरतने के आरोप में 20 से 30 अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई गई है।
उत्तर कोरिया की सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, इससे पहले किम जोंग उन ने बाढ़ और भूस्खलन के कारण मृत्यु दर में हुई बढ़ोत्तरी और 15 हजार से अधिक लोगों के विस्थापित होने के बाद अधिकारियों को कड़ी सजा देने का आदेश दिया था। दक्षिण कोरियाई मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों या लापता लोगों की संख्या लगभग एक हजार से अधिक हो सकती है।
इस बीच उत्तर कोरिया को चीन, रूस और दक्षिण कोरिया से सहायता की पेशकश की गई थी, लेकिन किम जोंग ने किसी भी तरह की सहायता लेने से इनकार कर दिया था। हालांकि, उन्होंने मदद की पेशकश के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आभार जताया था। किम ने कहा कि वह जरूरत पड़ने पर मदद मांगेंगे।
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
उत्तर कोरिया में बाढ़ के कारण नेतृत्व पर पड़ने वाले असर से चिंतित किम जोंग उनउत्तर कोरिया में बाढ़ के कारण नेतृत्व पर पड़ने वाले असर से चिंतित किम जोंग उन
और पढो »
उत्तर कोरिया में भयानक बाढ़ से भड़के किम जोंग उन, 30 अधिकारियों को फांसी पर लटकाया, तबाही से मरे थे 4000 लोगउत्तर कोरिया में विनाशकारी बाढ़ आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाढ़ के कारण 4000 से ज्यादा उत्तर कोरियाई लोग मारे गए हैं। इससे उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन भड़क गए हैं। किम जोंग ने बाढ़ न रोक पाने में सक्षम 30 वरिष्ठ अधिकारियों को मौत की सजा दी...
और पढो »
North Korea: उत्तर कोरिया का तानाशाह बाढ़ से 4000 लोगों की मौत पर भड़का, 30 अधिकारियों को फांसी पर लटकायातानाशाह किम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। इस दौरान बाढ़ की भयावहता को देखकर वह क्रोधित हो गए। उन्होंने आव न देखा ताव, तुरंत बाढ़ में लापरवाही बरतने के आरोप में अधिकारियों को फांसी की सजा दे दी।
और पढो »
तिहाड़ में विजिटर्स के लिए होगी इलेक्ट्रिक वाहन की सुविधा, दिल्ली के गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने जेल का किया दौरागृह मंत्री कैलाश गहलोत ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को शौचालयों के तुरंत नवीनीकरण और मरम्मत का दिया आदेश, कहा- दिल्ली की सभी जेलों में बड़े स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू किया जाएगा
और पढो »
उत्तर कोरिया से भागकर दक्षिण कोरिया की सीमा में पहुंचा सैनिक, सेना ने की पुष्टिउत्तर कोरिया से भागकर दक्षिण कोरिया की सीमा में पहुंचा सैनिक, सेना ने की पुष्टि
और पढो »
उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया में भेजे कचरे से भरे 240 गुब्बारेउत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया में भेजे कचरे से भरे 240 गुब्बारे
और पढो »