उत्तराखंड में निकाय चुनाव: भाजपा ने दबदबा जमाया, निर्दलीयों ने भी प्रभाव दिखाया

राजनीति समाचार

उत्तराखंड में निकाय चुनाव: भाजपा ने दबदबा जमाया, निर्दलीयों ने भी प्रभाव दिखाया
उत्तराखंडनिकाय चुनावभाजपा
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 143 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 53%

उत्तराखंड में 100 नगर निकायों के चुनाव में भाजपा ने दमदार प्रदर्शन किया है। 11 नगर निगमों में से भाजपा ने 11 में जीत दर्ज की है, जबकि एक नगर निगम में निर्दलीय विजयी हुए है। कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में 11 नगर निगम समेत 100 नगर निकायों के लिए मतपेटियों में बंद प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा शनिवार को मतगणना प्रारंभ होने के साथ खुल गया। निकायों में भाजपा ने दमदार प्रदर्शन किया है, जबकि निर्दलीय ों ने भी अपनी ताकत दिखाई है। रात दो बजे तक घोषित नतीजों में 11 नगर निगम ों में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, ऋषिकेश व कोटद्वार में महापौर पदों पर भाजपा ने कब्जा जमाया, जबकि देहरादून समेत चार नगर निगम ों में पार्टी

प्रत्याशी जीत की ओर अग्रसर थे। श्रीनगर नगर निगम में महापौर पद निर्दलीय की झोली में गया है। नगर निगमों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया है। वर्ष 2018 में हुए पिछले चुनाव में महापौर के पांच पदों पर भाजपा, दो में कांग्रेस व एक में निर्दल जीते थे। उधर, इस बार निकाय अध्यक्ष के 30 पदों पर भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि 24 कांग्रेस और 21 पद निर्दलीयों की झोली में गए। शेष निकायों में मतगणना जारी थी। 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद व 46 नगर पंचायतों के चुनाव के लिए गुरुवार को हुए मतदान के बाद निकाय प्रमुखों और पार्षद-सभासद व सदस्य पदों के 1382 पदों पर खड़े 5405 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया था। यह पिटारा शनिवार को राज्यभर में बनाए गए 54 मतगणना केंद्रों में मतगणना प्रारंभ होने के साथ खुला। सुबह आठ बजे से 986 टेबल में मतों की गिनती शुरू हुई और दोपहर बाद से नतीजे भी आने लगे। सबसे पहले छोटे निकायों नगर पंचायत नंदानगर व नगर पालिका परिषद दुगड्डा के परिणाम घोषित किए गए। परिणाम और रुझान मिलने पर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के चेहरों के भाव भी बदलते रहे। रात एक बजे तक चार नगर निगम, 37 नगर पालिका परिषद व 38 नगर पंचायत अध्यक्षों के नतीजे घोषित किए जा चुके थे। नगर निगमों में पिथौरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवलाल ने 9466 मत प्राप्त कर कांटे के मुकाबले में अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय मोनिका महर (9449) को मात्र 17 मतों के अंतर से हराया। अल्मोड़ा नगर निगम में भाजपा के अजय वर्मा विजयी रहे। उन्होंने 9136 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के भैरव गोस्वामी (6563) को 2573 मतों पराजित किया। हल्द्वानी में महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट (71962) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के ललित जोशी (68068) को पराजित किया। नगर निगम रुद्रपुर में भाजपा के विकास शर्मा विजयी रहे। शर्मा को 41836 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मोहन खेड़ा को 32992 मत मिले। ऋषिकेश में महापौर पद पर भाजपा के शंभू पासवान ने जीत दर्ज की। उन्होंने 23958 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय दिनेश चंद्र मास्टर (20980) को 2878 मतों से शिकस्त दी। कोटद्वार में महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत (38173) ने कांग्रेस की रंजना रावत (23941) को 14232 मतों के अंतर से हराया। नगर निगम श्रीनगर में महापौर पद पर निर्दलीय आरती भंडारी (7959) ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की आशा उपाध्याय (6320) को 1639 मतों के अंतर से हराया। नगर निगम देहरादून, काशीपुर, हरिद्वार व रुड़की में भाजपा प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे थे। वहीं, 14 नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में भाजपा, कांग्रेस एवं निर्दलीयों के मध्य कश्मकश जारी थी। पिथौरागढ़ में मतगणना के दौरान हंगामा नगर निगम पिथौरागढ़ की मतगणना के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब भाजपा प्रत्याशी के पति निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में पहुंच गए। इस पर निर्दलीय प्रत्याशी के देवर भी उधर जाने लगे तो उनके पास को लेकर आपत्ति हुई। इसे लेकर हंगामा बढ़ता देख निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना रोक दी। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ। इसके चलते लगभग आधा घंटा मतगणना रुकी रही। यही नहीं, मतगणना पूरी होने पर अंतिम चक्र की फिर से गणना हुई

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

उत्तराखंड निकाय चुनाव भाजपा निर्दलीय कांग्रेस नगर निगम परिणाम मतगणना

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

गढ़वाल में निकाय चुनाव: निर्दलीयों का कब्जा, भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबलागढ़वाल में निकाय चुनाव: निर्दलीयों का कब्जा, भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबलागढ़वाल के पांच जिलों की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में हुए निकाय चुनावों में निर्दलीयों ने प्रभावी प्रदर्शन किया। जबकि भाजपा और कांग्रेस ने भी कई सीटें जीतीं।
और पढो »

उत्तराखंड निकाय चुनाव: मसूरी में भाजपा की जीत, गणेश जोशी ने जमकर किया डांसउत्तराखंड निकाय चुनाव: मसूरी में भाजपा की जीत, गणेश जोशी ने जमकर किया डांसमसूरी नगर पालिका में भाजपा की जीत के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर डांस किया। उन्होंने कहा कि यह मसूरी की जनता की जीत है और अब ट्रिपल इंजन लग गया है।
और पढो »

निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, गरुड़ में कांग्रेस का झंडा गाड़ानिकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, गरुड़ में कांग्रेस का झंडा गाड़ाबागेश्वर जिले में निकाय चुनाव में भाजपा ने नगर पालिका बागेश्वर और नगर पंचायत कपकोट से जीत दर्ज की। वहीं, गरुड़ नगर पंचायत में कांग्रेस की भावना वर्मा पहली अध्यक्ष बनीं।
और पढो »

उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025: भाजपा का दबदबाउत्तराखंड निकाय चुनाव 2025: भाजपा का दबदबाउत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विजय प्राप्त की. 65.4% वोटर्स ने मतदान किया, जिसमें कांग्रेस ने 15 नगर निकायों में जीत हासिल की और 13 निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी घोषित हुए.
और पढो »

Uttarakhand Nikay Chunav 2025: दून के 7.71 लाख मतदाता आज चुनेंगे शहर की सरकार, 813 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्यUttarakhand Nikay Chunav 2025: दून के 7.71 लाख मतदाता आज चुनेंगे शहर की सरकार, 813 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्यUttarakhand Nikay Chunav 2025 उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025 में दून के बेहतर भविष्य के लिए 7.
और पढो »

उत्तराखंड निकाय चुनाव: देहरादून में दो युवा नेताओं के बीच मेयर पद का मुकाबलाउत्तराखंड निकाय चुनाव: देहरादून में दो युवा नेताओं के बीच मेयर पद का मुकाबलाउत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। देहरादून में भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल और कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल के बीच मेयर पद का मुकाबला है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-14 01:13:07