उत्तराखंड के सीएम धामी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा को सफलता दिलाई

राजनीति समाचार

उत्तराखंड के सीएम धामी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा को सफलता दिलाई
राजनीतिउत्तराखंडपुष्कर सिंह धामी
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 79 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 53%

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए एक प्रभावी प्रचार अभियान चलाया। उन्होंने 23 विधानसभा क्षेत्रों में 52 सभाएं और रोड शो किए, जिसके परिणामस्वरूप भाजपा 18 सीटों पर विजय प्राप्त करने में सफल रही, जिसमें नई दिल्ली सीट भी शामिल है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता, सख्त नकलरोधी कानून समेत अन्य ऐतिहासिक निर्णय लेकर देशभर में चर्चा में आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा ने दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भरपूर उपयोग किया। मुख्यमंत्री एक बार फिर से पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरे उतरे। दिल्ली में बतौर स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री ने 23 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में 52 सभाएं व रोड शो किए। नतीजे आने पर इनमें से 18 विधानसभा सीटों में भाजपा परचम फहराने में कामयाब रही। इनमें

नई दिल्ली विधानसभा सीट भी शामिल है, जहां भाजपा के प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को शिकस्त दी। धामी ने ताबड़तोड़ की 52 सभाएं व रोड शो राज्य में नगर निकायों के चुनाव में भाजपा की विजयगाथा लिखने के बाद मुख्यमंत्री धामी को पार्टी नेतृत्व ने दिल्ली विधानसभा के चुनाव प्रचार में मोर्चे पर उतार दिया था। मुख्यमंत्री ने भी ताबड़तोड़ सभाएं, रोड शो व जनसंपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में दिन-रात एक कर दिया। उन्होंने चुनाव प्रचार अभियान में डबल इंजन के बूते विकास की अवधारणा को रेखांकित किया तो उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने समेत अन्य निर्णयों को भी जनता के सामने रखा। प्रवासी उत्तराखंडियों को साधने के लिए वह निरंतर जुटे रहे। पार्टी के आस पर खरे उतरे धामी मुख्यमंत्री के ये प्रयास रंग लाए और नई दिल्ली, कस्तूरबानगर, मोतीनगर, शालीमार बाग, आरकेपुरम, ग्रेटर कैलाश, पटपडग़ंज, करावलनगर, रिठाला, द्वारिका, नजफगढ़, मटियाला, लक्ष्मीनगर, संगम विहार, उत्तमनगर, पालम, वजीरपुर व बवाना सीटों पर भाजपा ने परचम फहराया। दिल्ली विधानसभा की इन सभी सीटों पर मुख्यमंत्री धामी ने जोरदार प्रचार किया था। इस सफलता से मुख्यमंत्री एक बार फिर से पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने में सफल रहे हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी की इस धमक से उनके राजनीतिक कद में स्वाभाविक रूप से बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले भी विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा नेतृत्व ने मुख्यमंत्री धामी को मोर्चे पर उतारा था और इनमें भी उन्होंने स्वयं को साबित किया। यही नहीं, समान नागरिक संहिता, नकलरोधी कानून, जबरन मतांतरण रोकने को सख्त कानून, दंगारोधी कानून, सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त करने समेत उनकी सरकार के तमाम निर्णय अन्य राज्यों के लिए भी नजीर बन रहे हैं।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

राजनीति उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी दिल्ली विधानसभा चुनाव भाजपा प्रचार अभियान सफलता

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

भाजपा का संकल्प पत्र: दिल्ली के लिए वादेभाजपा का संकल्प पत्र: दिल्ली के लिए वादेभाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य क्षेत्रों में जन कल्याण को बढ़ावा देने के लिए कई वादे शामिल हैं।
और पढो »

दिल्ली चुनाव: महिलाओं और बुजुर्गों के लिए वादों की भरमारदिल्ली चुनाव: महिलाओं और बुजुर्गों के लिए वादों की भरमारदिल्ली विधानसभा चुनावों में तीनों प्रमुख पार्टियों - भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विभिन्न योजनाओं का एलान किया है।
और पढो »

अरविंदर सिंह लवली से दैनिक जागरण के साथ विशेष बातचीतअरविंदर सिंह लवली से दैनिक जागरण के साथ विशेष बातचीतदिल्ली विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में दिल्ली के पूर्व मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता अरविंदर सिंह लवली ने गांधीनगर और दिल्ली के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।
और पढो »

मोदी की दिल्ली विधानसभा चुनाव रैलियों की यात्रामोदी की दिल्ली विधानसभा चुनाव रैलियों की यात्राप्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए रैलियों की एक यात्रा शुरू की, जहाँ उन्होंने विभिन्न जिले-उत्तर दिल्ली, पूर्वोत्तर दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली और नई दिल्ली में रैलियां आयोजित की।
और पढो »

दिल्ली के मुख्यमंत्री का निर्वाचनदिल्ली के मुख्यमंत्री का निर्वाचनदिल्ली की नई दिल्ली विधानसभा सीट, जो मुख्यमंत्री के पद को नियंत्रित करती है, 2025 के चुनावों में काफी रोमांचक होगी। इस सीट पर बीजेपी और AAP के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी।
और पढो »

दिल्ली चुनाव: महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दल कैश ट्रांसफर का वादादिल्ली चुनाव: महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दल कैश ट्रांसफर का वादादिल्ली विधानसभा चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए वित्तीय सहायता योजनाओं का वादा किया है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-12 21:16:02