पूरे उत्तर भारत में प्रचंड शीतलहर का प्रकोप, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है।
जेएनएन, नई दिल्ली। नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही पूरा उत्तर भारत प्रचंड शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ी राज्यों मे बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में ठंड ी हवाओं और गिरते तापमान ने गलन बढ़ा दी है। कश्मीर में शीतलहर तेज हो गई है। दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट देखी गई। राजस्थान के कुछ हिस्सों के साथ पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हरियाणा, राजस्थान, बंगाल, बिहार में घना कोहरा छाया
रहा। पश्चिमी विक्षोभ अभी अफगानिस्तान के ऊपर बना हुआ है। इससे पांच और छह जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी भागों में बूंदाबांदी की भी संभावना है। उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से गलन जारी उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से जारी गलन और सर्द हवाओं के बीच बुधवार दोपहर बाद कई जिलों में सूर्यदेव के दर्शन हुए। हालांकि, ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग ने तीन जनवरी से मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और बरेली सहित कई जिलों में तीन जनवरी सुबह साढ़े आठ बजे तक शीतल दिवस का यलो अलर्ट जारी किया गया है। ठंडी हवाओं ने झारखंड में भी ठिठुरन बढ़ा दी है बिहार में पटना समेत अधिकतर जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। सर्द पछुआ हवा के कारण कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। ठंडी हवाओं ने झारखंड में भी ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है। राजधानी व आसपास के जिलों में ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा। सुबह और देर रात कोहरे का असर भी रहेगा। मध्य प्रदेश में अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन-चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान
शीतलहर ठंड बर्फबारी कोहरा उत्तर भारत मौसम
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
बारिश ने दिल्ली को ठंडा किया, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभावदिल्ली में 27 साल बाद सबसे अधिक दिसंबर बारिश, पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी, हिमाचल में शीतलहर चेतावनी, दिल्ली में प्रदूषण में कमी
और पढो »
उत्तर भारत में तापमान में गिरावट, कई राज्यों में कड़ाके की ठंडदिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट जारी है। कई राज्यों में सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जारी है।
और पढो »
उत्तर भारत शीतलहर के चपेट में, बर्फबारी और बारिश से तापमान गिर रहा हैदेश के उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड और बारिश के साथ, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है।
और पढो »
बर्फबारी से सर्दी बढ़ी, स्कूलों में छुट्टियांपहाड़ों पर बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में तापमान में भारी गिरावट आई है। शीतलहर और ठिठुरन के चलते कई राज्यों ने स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।
और पढो »
भारत में शीतलहर के आसारदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट और बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में शीतलहर चलने की संभावना है.
और पढो »
उत्तर भारत में पाला और शीतलहरउत्तर भारत के कई क्षेत्रों में पाला और शीतलहर की आशंका जताई जा रही है। तापमान में गिरावट और घना कोहरा छाया रहेगा.
और पढो »