उत्तर प्रदेश में बारिश और ठंड का दौर जारी

मौसम समाचार

उत्तर प्रदेश में बारिश और ठंड का दौर जारी
उत्तर प्रदेशबारिशठंड
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में बारिश और ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। जनवरी के आने वाले सप्ताह में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला फिर शुरू होगा।

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जनवरी महीने के आने वाले सप्ताह में फिर गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू होगा। हाल ही में शुक्रवार को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के बीच बारिश के बौछार हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ नोएडा, गाजियाबाद, रायबरेली,

बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, कासगंज, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, उन्नाव, वाराणसी, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर में सुबह के वक्त कहीं कम तो कहीं ज्यादा कोहरा दिखाई दिया। शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI लखनऊ 19.3/11.4 247 आगरा 14.2/11.0 63 कानपुर 19.0/10.0 95 मेरठ 13.5/9.0 97 वाराणसी 15.1/10.8 79 (नोट – यह आंकड़ा गुरुवार का है)। 21 जनवरी से बदलेगा मौसम वहीं, 18,19 और 20 जनवरी को भी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा 21 जनवरी से फिर उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा। 22 जनवरी को भी पश्चिमी यूपी में बारिश होगी। 2 दिन में गिरेगा न्यूनतम तापमान बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाओं के चलते गलन बढ़ी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। वहीं, इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा जाएगा। फतेहपुर रहा सबसे ज्यादा ठंड उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार को उत्तर प्रदेश में सबसे कम तापमान फतेहपुर में रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अन्य कई जिलों में भी न्यूनतम तापमान इसी के आस पास रिकॉर्ड किया गया

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

उत्तर प्रदेश बारिश ठंड मौसम विभाग अलर्ट जनवरी

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

यूपी में तीसरे दिन भी बारिश, 42 जिलों में अलर्टयूपी में तीसरे दिन भी बारिश, 42 जिलों में अलर्टउत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। लखनऊ, सहारनपुर और मथुरा में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
और पढो »

UP में बारिश और ठंडक का दौर जारीUP में बारिश और ठंडक का दौर जारीउत्तर प्रदेश में बारिश और ठंडक का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और कोहरे की चेतावनी जारी की है।
और पढो »

ठंड का दौर जारी, दिल्ली में कोहरा और बारिश का खतराठंड का दौर जारी, दिल्ली में कोहरा और बारिश का खतरापूरे देश में ठंड का दौर जारी है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। दिल्ली एनसीआर में कोहरे और बारिश की संभावना जताई गई है।
और पढो »

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, दिल्ली में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना।
और पढो »

उत्तर प्रदेश में कोहरा की चेतावनी, तापमान में उतार-चढ़ावउत्तर प्रदेश में कोहरा की चेतावनी, तापमान में उतार-चढ़ावउत्तर प्रदेश में बारिश के बाद ठंड का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने प्रयागराज समेत 65 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
और पढो »

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम जारीउत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम जारीउत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। लोग तेज ठंड और कोहरे की मार झेल रहे हैं। दिसंबर महीने में शीतलहर का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।
और पढो »



Render Time: 2025-04-23 15:53:11