उत्तराखंड के नई टिहरी में ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी से जिला मुख्यालय में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में गिरावट आई है और शीतलहर चलने से लोगों को परेशानी हो रही है। बर्फबारी ने ठिठुरन बढ़ा दी है और बुजुर्ग लोग सर्दी के चलते घरों में ही रह रहे हैं।
उत्तराखंड में ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर बीते दिन हुई बर्फबारी से जिला मुख्यालय नई टिहरी नगरवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बर्फ गिरने से तापमान में भी गिरावट आया है। सांय को शीतलहर चलने से लोग परेशान हैं। ठंड ी हवाएं चलने से खांसी जुकाम से भी लोग परेशान। बीते दिनों नागटिब्बा, धनोल्टी, गंगी आदि जगहों पर बर्फबारी हुई। बर्फबारी को के बाद जिला मुख्यालय व आस-पास के क्षेत्र में सर्दी बढ़ी है। दिन में जब तक धूप रहती है कुछ राहत मिलती है लेकिन सुबह व सांय को कड़के की सर्दी का सामना
करना पड़ रहा है। बर्फबारी ने बढ़ा दी है ठिठुरन खासकर बर्फबारी के बाद सांय के समय चल रही ठंडी हवाओं से लोग परेशान हैंं। बुजुर्ग लोग सर्दी के चलते सांय को बाजार नहीं निकल रहे हैं। वहीं हवा के कारण लाग जुकाम व खासी से परेशान हैं। बर्फबारी ने जिला मुख्यालय में ठिठुरन बढ़ा दी है। जिस तरह से मौसम का मिजाज है, ऐसे में नए साल का जश्न मनाने टिहरी के पर्यटक स्थल पर पहुंचने वाले पर्यटक बर्फबारी का आनंद उठा सकते हैं। वहीं सर्दी को देखते पालिका ने बाजार के प्रमुख जगहों पर अलावा की व्यवस्था की है। केदारनाथ से 10 जनवरी तक लौट जाएंगे पुनर्निर्माण कार्य में लगे सभी मजदूर रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में बर्फबारी व कड़ाके की ठंड को देखते हुए मजदूर लगातार वापस लौट रहे हैं, निर्माण कार्य की गति काफी सुस्त हो गई है। आगामी 28 दिसंबर को भारी बर्फबारी को देखते हुए तीस से चालीस मजदूर वापस लौट रहे हैं, वहीं स्थितियां अनुकूल रही तो 10 जनवरी तक केदारनाथ से पुनर्निर्माण में लगे सभी मजदूर वापस लौट जाएंगे। केदारनाथ धाम में लगातार तापमान में गिरवाट आ रही है, गत दिनों हुई बर्फबारी के बाद यहां एक से डेढ़ फीट बर्फ जम गई है, जबकि आगामी 28 व 29 को मौसम विभाग की बर्फबारी का अनुमान है, धाम में यदि तीन से चार फीट तक बर्फ जमी तो पुनर्निर्माण कार्य जारी रखना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि शुक्रवार को भी बीस से तीन मजदूरों के लौटने की संभावना है। वर्तमान में सौ मजदूर यहां कार्य कर रहे हैं। जनवरी से लेकर अप्रैल तक पुनर्निर्माण कार्य बर्फबारी के चलते बंद रहेंगे विषम परिस्थिति मे
बर्फबारी ठंड उत्तराखंड नई टिहरी शीतलहर सर्दी केदारनाथ
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
उत्तर भारत में बर्फबारी से ठंड बढ़जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी से कई हाईवे और सड़कें बंद हैं।
और पढो »
उत्तराखंड मौसम आज: चमोली से उत्तरकाशी तक बर्फबारी का अद्भुत नजारा, बढ़ेंगे पर्यटकउत्तराखंड में चमोली से उत्तरकाशी तक बर्फबारी देखने को मिल रही है। यह नजारा पर्यटकों के लिए आकर्षक है और बर्फबारी के कारण पर्यटन में वृद्धि होने की उम्मीद है।
और पढो »
उत्तर भारत में ठंड चरम पर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारीदेश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड चरम पर है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है।
और पढो »
पहाड़ों में बर्फबारी, सैलानियों का उत्साहउत्तराखंड और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण सैलानियों में उत्साह है।
और पढो »
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी: सैलानियों के लिए बर्फबारी का तोहफान्यू ईयर से पहले जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी हुई है. यह बर्फबारी सैलानियों के लिए एक खास सौगात बनकर आई है.
और पढो »
उत्तराखंड में बर्फबारी, ठंड बढ़ गईउत्तराखंड में सीजन की दूसरी बर्फबारी से प्रदेश भर में ठंड बढ़ गई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है।
और पढो »