उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा और दिन के समय धूप खिलने के आसार हैं।
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाने और दिन के समय धूप खिलने के आसार हैं। सोमवार को बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब सहित अन्य ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने से पारे में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जनवरी से प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश और बर्फबारी हो सकती है।सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही बदल मंडराते रहे। हालांकि दिन के समय
हल्की धूप निकली। ज्यादातर समय धूप और बादलों के बीच आंख मिचौली चलती रही। वहीं बीच-बीच में चल रही सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई हल्की बर्फबारी से अधिकतम तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई, जबकि ज्यादातर क्षेत्रों में अभी भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। उधम सिंह नगर और हरिद्वार सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। दिन के समय धूप खिलने से ठंड से राहत मिलेगी। प्रदेश में एक बार फिर से ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 11 और 12 जनवरी को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। विक्रम सिंह ने बताया कि 10 जनवरी के बाद 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 21.4 का तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 14.5 और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 14.4 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
मौसम उत्तराखंड बादल कोहरा धूप हिमपात बारिश
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
प्रयागराज में बादल छाए रहेंगे, बारिश का असरउत्तर प्रदेश में प्रयागराज में भी बादल छाए रहेंगे और दिनभर बारिश हो सकती है।
और पढो »
सागर में बढ़ेगी सर्दीसागर में रविवार को मौसम में अचानक बदलाव आया। बादल छाए और हवा चल रही है। तापमान में उछाल आया है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फीली हवाएं चलेंगी और सर्दी बढ़ेगी।
और पढो »
मुंबई में बादल छाए रहेंगे, तापमान में बदलावमुंबई के आसमान में अगले चार-पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, लेकिन मुंबई में बारिश नहीं होगी।
और पढो »
नैनीताल का मौसम बिगड़ सकता हैनैनीताल में गुरुवार दोपहर तक सुहावना मौसम रहा लेकिन दोपहर बाद बादल छाए और ठंडी हवा चलने लगी। मौसम विभाग ने मौसम बिगड़ने की आशंका जताई है।
और पढो »
झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असरझारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते आने वाले पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे। कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
और पढो »
उत्तराखंड में मौसम का अचानक बदलाव, सोमवार को बादल और बर्फबारी की संभावनाचार दिन की चटख धूप के बाद उत्तराखंड में सोमवार को मौसम का अचानक बदलाव होने की संभावना है। निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहने, हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।
और पढो »