दिल्ली और पंजाब-हरियाणा में भीषण ठंड और कोहरा का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने नए साल में तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है।
आज का मौसम और AQI 30 दिसंबर 2024: दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण ठंड से जूझ रहा है। दिनभर चलने वाली सर्द हवाएं कंपकंपी छुटा रही हैं। घरों में मोटी रजाई के साथ अलाव ही बस राहत दे पा रहे हैं। बीते दो दिन लगातार हुई बारिश ने मौसम ही बदल दिया। सुबह और देर रात कोहरा भी परेशान कर रहा है। मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी तो जारी नहीं की है पर नए साल में पारा और नीचे जाने की बात जरूर कही है। दिल्ली से शुरुआत करते हैं राजधानी में पिछले तीन दिनों से धूप का न दिखना आम जनता के लिए मुसीबत बन गया है।
तापमान में लगातार गिरावट के कारण लोग दिन भर ठिठुरते रहे। रविवार को थोड़ी देर के लिए धूप निकलने के बावजूद,सर्दी से बचने के लिए लोगों को हीटर और अलाव का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार,सोमवार को अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा। कुछ क्षेत्रों में अति घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। हालांकि, आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।आगामी 31 दिसंबर और 1 जनवरी को मध्यम से घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद, 2 से 4 जनवरी तक कोहरा मध्यम श्रेणी का रहेगा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।पंजाब-हरियाणा की बात करते हैं। पंजाब में आज घने से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। आज के लिए मौसम विभाग ने कोल्ड वेव के लिए भी ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इसके अलावा 31 दिसंबर की सुबह भी कोहरे के साथ शीतलहर परेशान करेगी। 2 जनवरी तक आलम ऐसा ही रहेगा। हरियाणा की बात करें तो आज यहां भी घना कोहरा सुबह के वक्त छाया रहेगा। इसके अलावा सर्द हवाएं तंग कर सकती हैं। नए साल में शीतलहर लोगों की कंपकंपी छुटाएगी
मौसम ठंड कोहरा शीतलहर दिल्ली पंजाब हरियाणा
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम जारीउत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। लोग तेज ठंड और कोहरे की मार झेल रहे हैं। दिसंबर महीने में शीतलहर का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।
और पढो »
उत्तर भारत शीतलहर के चपेट में, बर्फबारी और बारिश से तापमान गिर रहा हैदेश के उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड और बारिश के साथ, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है।
और पढो »
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, दिल्ली में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना।
और पढो »
ठंड और कोहरा का प्रकोप, दिल्ली में शीतलहर का कहरउत्तर और पूर्वी भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे की स्थिति जारी है। दिल्ली में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है, वहीं प्रदूषण के स्तर में भी वृद्धि हुई है।
और पढो »
कड़ाके की सर्दी और कोहरा: उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहरउत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की सर्दी और कोहरा का प्रकोप जारी है। तापमान में गिरावट और घने कोहरे के कारण कई इलाकों में जीवन प्रभावित हुआ है।
और पढो »
जैसलमेर में कोहरा, ठंड का प्रकोपजैसलमेर में कोहरा का असर जारी है। गुरुवार को अलसुबह से कोहरा छाया है और इससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
और पढो »