Beyond the Breaking News

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों तक लू रहेगी जारी, पहाड़ों में आंधी-तूफान की संभावना : मौसम विभाग

स्वास्थ्य News

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों तक लू रहेगी जारी, पहाड़ों में आंधी-तूफान की संभावना : मौसम विभाग
चिकित्सापर्यावरणसमाज

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों तक लू रहेगी जारी, पहाड़ों में आंधी-तूफान की संभावना : मौसम विभाग

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों तक लू रहेगी जारी, पहाड़ों में आंधी-तूफान की संभावना : मौसम विभाग उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों तक लू रहेगी जारी, पहाड़ों में आंधी-तूफान की संभावना : मौसम विभाग उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों तक लू रहेगी जारी, पहाड़ों में आंधी-तूफान की संभावना : मौसम विभाग नई दिल्ली/चंडीगढ़, 24 मई । उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों में अगले चार से पांच दिनों तक लू की स्थिति जारी रहने का पूर्वानुमान है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लिए रेड अलर्ट और दिल्ली, पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञानी अखिल श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया कि इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के ऊपर केंद्रित है, जिसके कारण पहाड़ी इलाकों विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी-तूफान आने की संभावना है। उन्होंने कहा, आज एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के ऊपर केंद्रित था। इसे देखते हुए पहाड़ी इलाकों, मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी-तूफान की संभावना है। श्रीवास्तव ने बताया कि जम्मू के कुछ अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। उन्होंने कहा, जम्मू के कुछ अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए, जम्मू-कश्मीर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं आंधी-तूफान आ सकता है, लेकिन इससे मौजूदा गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा, उत्तर-पश्चिम भारत में इस समय जो लू की स्थिति बनी हुई है, वह अगले चार से पांच दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना बहुत कम है। इस बीच, रविवार को चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही, जिससे वहां के निवासियों को बढ़ते तापमान और दिन के समय मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ के एक निवासी ने आईएएनएस को बताया कि बढ़ती गर्मी न केवल इंसानों के लिए, बल्कि जानवरों और पर्यावरण के लिए भी चिंता का विषय बनती जा रही है। गर्मी बहुत ज्‍यादा बढ़ रही है और तापमान में भी काफी बढ़ोतरी हो रही है। हम सभी को अपना, साथ ही पक्षियों, जानवरों और पेड़ों का भी ख्याल रखना चाहिए। आईएमडी ने प्रभावित इलाकों के लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर के सबसे गर्म समय में सीधे धूप में ज्‍यादा देर तक न रहें, खूब पानी पिएं और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतें। उत्तरी और मध्य भारत में लगातार पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों की सेहत और खेती-बाड़ी पर बुरा असर पड़ने की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में अधिकारी आने वाले दिनों में मौसम में होने वाले बदलावों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लू का प्रकोप तेज है। लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। एक स्‍थानीय युवक ने कहा कि गर्मी इतनी ज्‍यादा है कि सड़कें सूनी पड़ गई हैं। करीब 10 दिनों से गर्मी तेज हो रही है। दुकानदार इमरान खान ने बताया कि तेज गर्मी की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, जिससे दुकानदारी नहीं हो पा रही है। बचत नहीं हो पा रही है, जो मिलता है उससे घर चलाना मुश्किल हो रहा है। ई-रिक्‍शा चालक ने बताया कि गर्मी की वजह से सवारी नहीं मिल रही है। सभी परेशान हो रहे हैं। मध्‍य प्रदेश के छतरपुर में लू से प्रभावित कारोबारी महिला ने कहा कि तेज धूप में लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। मिट्टी के बर्तनों की बिक्री नहीं हो पा रही है। वहीं, फूल विक्रेता ने कहा कि लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं, गर्मी तेज है और कारोबार प्रभावित हो रहा है। नौतपा में गर्मी ज्यादा तेज होने की संभावना है।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

चिकित्सा पर्यावरण समाज राष्ट्रीय उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों तक लू रहेगी पहाड़ों में आंधी-तूफान की संभावना : मौसम विभाग न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

एमपी में बनेगा 227 किमी लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 70 किमी. कम होगी इन दो शहरों के बीच दूरी | Sagar Satna Greenfield Expressway 227 Km Projectएमपी में बनेगा 227 किमी लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 70 किमी. कम होगी इन दो शहरों के बीच दूरी | Sagar Satna Greenfield Expressway 227 Km ProjectSagar Satna Expressway: प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बनने से बुंदेलखंड और बघेलखंड के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और 7-8 घंटे का सफर 4-5 घंटे में तय होगा।
Read more »

क्यों रूस-ईरान से भारत सस्ता तेल-गैस लेने को तैयार नहीं? केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बोला हमलाक्यों रूस-ईरान से भारत सस्ता तेल-गैस लेने को तैयार नहीं? केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बोला हमलाआम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, 10-15 दिनों में पेट्रोल-डीजल 4-5 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है. देश भर में तेल-गैस के बढ़ते दामों और किल्लत की वजह से हाहाकार मचा हुआ है.
Read more »

Weather Update 24 May : राजस्थान के कुछ जिलों में आज थोड़ी देर में बदलेगा मौसम, अगले 4 दिन हीटवेव का अलर्ट | Weather Update Rajasthan Some Districts Weather Change Today Next 4 Day Heatwave Imd AlertWeather Update 24 May : राजस्थान के कुछ जिलों में आज थोड़ी देर में बदलेगा मौसम, अगले 4 दिन हीटवेव का अलर्ट | Weather Update Rajasthan Some Districts Weather Change Today Next 4 Day Heatwave Imd AlertWeather Update 24 May : राजस्थान में आज मौसम पलटेगा। मौसम विभाग ने राजस्थान के चार जिलों के लिए मेघगर्जन, तूफानी हवा का येलो अलर्ट जारी किया है। जानें अगले 4-5 दिन कैसा रहेगा मौसम।
Read more »



Render Time: 2026-05-24 15:51:38