उत्तराखंड में दो दिनों से लगातार रिमझिम बरस रही बर्फबारी और बारिश के कारण स्थिति बिगड़ गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो गया है।
उत्तराखंड में दो दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है। बादलों के साये में पहाड़ से मैदान तक वर्षा-बर्फबारी हो रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात से जनजीवन प्रभावित हो गया है। करीब 100 गांवों का संपर्क सड़क मार्गों से कट गया है और लोग घरों में कैद हो गए हैं। निचले इलाकों में भी लगातार हल्की से मध्यम वर्षा होने से पारे में भारी गिरावट आ गई है। उत्तराखंड समूचा उत्तराखंड कड़ाके की ठंड की चपेट में है। बदरीनाथ मार्ग और कुमाऊं में चीन सीमा को जोड़ने वाला मार्ग भी बर्फबारी के कारण बंद हो गया
है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को कुछ राहत मिल सकती है। ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिलने का पूर्वानुमान है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। उत्तराखंड में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बीते शुक्रवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में दिन घने बादलों का डेरा रहा और कहीं वर्षा तो कहीं बर्फबारी का आलम रहा। चमोली बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, औली, गोरसो समेत अन्य चोटियों पर भारी हिमपात हुआ। बर्फबारी के चलते चमोली से लेकर पिथौरागढ़ तक करीब 100 गांव चारों ओर से बर्फ से ढक गए हैं। जिससे संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। बदरीनाथ हाइवे हनुमान चट्टी के पास, जोशीमठ मलारी हाईवे भापकुंड के पास व ऊखीमठ-चोपता हाईवे बंद पड़ा है। बदरीनाथ धाम में चल रहे महायोजना के कार्यों में जुटे 150 से अधिक मजदूर व कर्मचारी कमरों में कैद हो गए हैं। केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया है। इसके अलावा 24 घंटे में वर्षा भी कई वर्षों में सर्वाधिक हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है
WEATHER SNOWFALL UTTARAKHAND ROAD BLOCKS TEMPERATURE DROP
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
उत्तराखंड में बर्फबारी, पर्यटकों की संख्या बढ़तीउत्तराखंड में 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है। इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है।
और पढो »
उत्तराखंड में बर्फबारी, जनजीवन अस्त-व्यस्तउत्तराखंड में शुक्रवार को बर्फबारी हुई। चारधाम सहित हेमकुंड साहिब और औली भी हिमपात का सामना हुआ। बर्फबारी से बदरीनाथ हाइवे और नीति, बदरीनाथ के साथ चोपता हाइवे बाधित हो गया।
और पढो »
पहाड़ों में बर्फबारी, सैलानियों का उत्साहउत्तराखंड और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण सैलानियों में उत्साह है।
और पढो »
भारत की प्रमुख खबरें: बर्फबारी, हादसा, अल्लू अर्जुन और पीएम मोदी की यात्राउत्तर भारत में भारी बर्फबारी, जम्मू और कश्मीर में सैनिकों का हादसा, अल्लू अर्जुन की पूछताछ और केन-बेतवा परियोजना का शिलान्यास प्रमुख खबरें हैं.
और पढो »
बर्फबारी से उत्तर भारत में ठंडजम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। कई स्थानों पर सड़कें और हाईवे बंद हैं।
और पढो »
उत्तर भारत में ठंड चरम पर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारीदेश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड चरम पर है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है।
और पढो »